परियोजनाओं – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 18 Jan 2023 11:05:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 प्रधानमंत्री कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे https://samacharpacheesa.com/?p=5781 Wed, 18 Jan 2023 11:05:38 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5781 बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को कर्नाटक के यादगिर और कलबुर्गी जिलों का दौरा करेंगे तथा वह इस दौरान 10,800 करोड़ रुपये से अधिक राशि की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कर्नाटक में मोदी का इस महीने इस प्रकार का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वह राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन के लिए हुब्बल्लि आए थे और उन्होंने इस दौरान एक रोड शो भी किया था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे यादगिर जिले के कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व उनका उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री अपराह्न करीब सवा दो बजे कलबुर्गी जिले के मालखेड पहुंचेंगे, जहां वह हाल में घोषित राजस्व गांवों के पात्र लाभार्थियों को मालिकाना हक (हक्कू पत्र) वितरित करेंगे और एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर्नाटक में मई में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है और उसने कुल 224 में से कम से कम 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण है। मोदी सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल प्रदान करने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप जल जीवन मिशन के अंतर्गत यादगिर बहु-ग्राम पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे। इस योजना के तहत 117 एमएलडी का जल शोधन संयंत्र बनाया जाएगा। करीब 2,050 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना से यादगिर जिले की 700 से अधिक ग्रामीण बस्तियों और तीन कस्बों के लगभग 2.3 लाख घरों को पीने योग्य पानी उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर-विस्तार नवीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना (एनएलबीसी – ईआरएम) का भी उद्घाटन करेंगे। दस हजार क्यूसेक की नहर वहन क्षमता वाली इस परियोजना से 4.5 लाख हेक्टेयर कमांड क्षेत्र की सिंचाई की जा सकती है और इससे कलबुर्गी, यादगिर और विजयपुर जिलों के 560 गांवों के तीन लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। परियोजना की कुल लागत लगभग 4,700 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-150सी के 65.5 किलोमीटर खंड की आधारशिला भी रखेंगे। छह लेन की यह ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। इसे बनाने में करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि कलबुर्गी, यादगिर, रायचूर, बीदर और विजयपुरा जिलों में लगभग 1,475 गैर-पंजीकृत बस्तियों को नए राजस्व गांवों के रूप में घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री कलबुर्गी जिले में सेदम तालुका के मलखेड गांव में इन नए घोषित राजस्व गांवों के पात्र लाभार्थियों को मालिकाना अधिकार पत्र (हक्कू पत्र) वितरित करेंगे।
पचास हजार से अधिक लाभार्थियों को मालिकाना अधिकार पत्र जारी किए जाएंगे।इनमें से बड़ी संख्या में लोग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के हाशिए पर रह रहे और कमजोर समुदायों के हैं। इन लाभार्थियों को मालिकाना अधिकार पत्र देना उनकी भूमि को सरकार से औपचारिक मान्यता प्रदान करने की दिशा में एक कदम है, जो उन्हें पेयजल, बिजली, सड़क आदि जैसी सरकारी सेवाएं प्राप्त करने के लिए पात्र बना देगा। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एनएच-150सी के 71 किलोमीटर लंबे खंड का शिलान्यास भी करेंगे। यह छह लेन वाली ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना भी सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। इसे 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है। सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे छह राज्यों- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से होकर गुजरेगा। यह मौजूदा मार्ग को 1,600 किलोमीटर से घटाकर 1,270 किलोमीटर कर देगा। मोदी कर्नाटक के दौरे के बाद मुंबई के लिए रवाना होंगे।

]]>
मणिपुर में आज कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे अमित शाह https://samacharpacheesa.com/?p=5643 Fri, 06 Jan 2023 06:20:17 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5643 इंफाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में शुक्रवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। गृह मंत्री चूडाचंद्रपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। वह इंफाल ईस्ट जिले में हेगांग मार्जिंग हिल पर एक पोलो खिलाड़ी की 120 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। शाह बिष्णुपुर जिले के मोइरंग में राष्ट्रीय ध्वज फहाराएंगे। यह वही स्थान है, जहां ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ के सैनिकों ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार तिरंगा फहराया था।
उनका बिष्णुपुर जिले के चिंगेई लंपाक क्षेत्र में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का भी कार्यक्रम है। शाह की यात्रा के मद्देनजर राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। गृह मंत्री बृहस्पतिवार को इंफाल पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री आर के राजन ने हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी की थी। शाह के कार्यक्रम स्थलों के आसपास के इलाके को ड्रोन और यूएवी (मानवरहित विमानों) के लिए उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

]]>
मां को अंतिम विदाई देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी https://samacharpacheesa.com/?p=5541 Fri, 30 Dec 2022 08:17:33 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5541 नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन के बाद उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को 7800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। मां के निधन के बाद भी पीएम मोदी अपने कर्तव्यों का पालन करते दिखे। उन्होंने अपने कार्यक्रमों को रद्द नहीं किया और सभी तय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पश्चिम बंगाल आना था, लेकिन निजी कारणों से मैं वहां नहीं आ सका। मैं बंगाल के लोगों से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए रिकॉर्ड निवेश कर रही है। अब भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें बन रही है। अगले आठ वर्षों में रेलवे को आधुनिकीकरण की नई यात्रा दिखेगी।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में देश ने 475 ‘वंदे भारत ट्रेन’ शुरू करने का संकल्प लिया था। आज इसी में से एक हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली ‘वंदे भारत’ शुरू हुई है। बंगाल के कण-कण में आजादी के आंदोलन का इतिहास समाहित है। जिस धरती से ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष हुआ, वहां आज ‘वंदे भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है।
30 दिसंबर का किया खास जिक्र
पीएम मोदी ने 30 दिसंबर का खास जिक्र करते हुए कहा कि आज की तारीख का भी इतिहास में अपना बहुत महत्व है। 30 दिसंबर, 1943 के दिन ही नेताजी सुभाष ने अंडमान में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का बिगुल फूंका था। इस घटना के 75 वर्ष होने पर साल 2018 में, मैं अंडमान गया था, नेताजी के नाम पर एक द्वीप का नामकरण भी किया था।
उन्होंने कहा कि हम लोग अक्सर Preventive Healthcare की बात करते हैं, कहते हैं कि दिनचर्या वो होनी चाहिए कि बीमारी की नौबत ही ना आए। ठीक इसी तरह नदी की गंदगी को साफ करने के साथ ही केंद्र सरकार Prevention पर बहुत जोर दे रही है। इस Prevention का सबसे बड़ा और आधुनिक तरीका है, ज्यादा से ज्यादा आधुनिक Sewage  Treatment प्लांट। आने वाले 10-15 साल बाद की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश में आज आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाए जा रहे हैं। आज केंद्र सरकार, भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए रिकॉर्ड इनवेस्टमेंट कर रही है।
उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों को भी एयरपोर्ट्स की तरह विकसित किया जा रहा है। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन भी इसी लिस्ट में शामिल है। आज देश में भारतीय रेलवे के कायाकल्प का राष्ट्रव्यापी अभियान चल रहा है। विस्टाडोम कोच रेल यात्रियों को नया अनुभव करा रहे हैं। सुरक्षित व आधुनिक कोच की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है।

]]>