प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 11 Aug 2023 06:52:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 एक सुनार की सौ लुहार की https://samacharpacheesa.com/?p=7791 Fri, 11 Aug 2023 06:52:45 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7791 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए जिस तरह से राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला बोला, उससे एक पुरानी कहावत बदलती नजर आई। सही कहावत तो यह है कि सौ सुनार की, एक लुहार की, मगर पीएम मोदी ने जिस तरीके से विपक्ष को जवाब दिया, उससे यह कहावत एक सुनार की, सौ लुहार की में बदलती नजर आई। राहुल गांधी ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए एक लुहार की, कुछ ऐसे अंदाज में केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, मणिपुर में हिन्दुस्तान का मर्डर किया गया है। भारत एक आवाज है। उस आवाज की हत्या मणिपुर में की गई है। भारत माता को मणिपुर में मारा गया है। पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर बोला तो उन्होंने सौ लुहार की, इस अंदाज में विपक्ष को करारा जवाब दे दिया। पीएम ने अप्रत्यक्ष तौर से राहुल और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। विपक्षी दल, प्रमुख तौर पर मणिपुर की घटना को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। कांग्रेस पार्टी सहित दूसरे दलों का आरोप था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मणिपुर पर चुप हैं। उन्हें सदन में मणिपुर की स्थिति पर बोलना चाहिए। हालांकि, बुधवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर पर खुलकर विपक्ष को जवाब दिया। लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा के नरेटिव पर हमला कर दिया। राहुल ने कहा, मणिपुर में हिन्दुस्तान का मर्डर किया गया है। भारत माता को मणिपुर में मारा गया है। प्रधानमंत्री मणिपुर में नहीं जा रहे। उन्होंने भाजपा को भारत माता की हत्या के बयान पर ही घेरने की कोशिश की। इसके बाद भाजपा की तरफ से राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की गई। ये अलग बात रही कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने सदन में राहुल गांधी का भरपूर सहयोग किया। उस वक्त लग रहा था कि राहुल गांधी ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की बात कह कर एक लुहार की, कहावत को चरितार्थ करने का प्रयास किया। मीडिया में भी राहुल गांधी का यह बयान खूब चलाया गया। पीएम मोदी ने जब अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देना शुरु किया तो उन्होंने भी एक लुहार की, सौ सुनार की कहावत को बदलने का प्रयास किया। मोदी, जिस तरह से विपक्ष पर एक के बाद एक हमला बोले जा रहे थे, उससे वह कहावत सौ लुहार की के अंदाज में आ गई। मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोलते हुए कहा, विपक्ष का इरादा मणिपुर पर कुछ भी गंभीरता से सुनने का नहीं था। उनके पेट में पाप था, दर्द था। नतीजा, वे अपना सिर फोड़ रहे थे। अमित शाह ने राजनीति से परे हटकर मणिपुर से जुड़े सारे विषय को समझाया। उन्होंने जनता को जागरूक करने का संदेश भी दिया। समस्या के रास्ते खोजने का प्रयास किया, मगर विपक्ष उन्हें सुनने के लिए तैयार नहीं हुआ।

]]>
केंद्र के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर https://samacharpacheesa.com/?p=6683 Fri, 31 Mar 2023 06:24:09 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6683 कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ महीनों से केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुखरता से सड़क की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी के प्रमुख नेता राहुल गांधी के खिलाफ सूरत न्यायालय के फैसले के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता को समाप्त करने के निर्णय ने कांग्रेस पार्टी को झकझोर दिया है। दिल्ली से रायपुर तक केंद्र सरकार और संसद के निर्णय के खिलाफ मोर्चाबंदी करने की तैयारी है। रायपुर में भी आज से सत्याग्रह शुरु किया जाएगा। दूसरी ओर प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय के लगातार छापों ने भी प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी को परेशान कर रखा है। आज की स्थिति में कांग्रेस पार्टी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि वह केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ आंदोलन करें या केंद्र की एजेंसी ईडी के खिलाफ। राजनीतिक पंडि़तों का मानना है कि राहुल गांधी प्रकरण से कांग्रेस पार्टी को फायदा मिलेगा। अभी कर्नाटक में चुनाव होने को है और इस परिस्थिति के फायदे नुकसान का परीक्षण वहां हो जाएगा। हालांकि कि कर्नाटक में लगातार दो बार सरकार नहीं बनती है, इसलिए जो परिणाम आएगा, उससे राहुल गांधी प्रकरण का असर पता लगाना मुश्किल होगा। अगर भारतीय जनता पार्टी दोबारा कर्नाटक में जीतकर आती है तब तो यह तय होगा कि कांग्रेस पार्टी के आंदोलन का और केंद्र सरकार के लोकतंत्र विरोधी होने के नारों का कोई असर नहीं पड़ा। यही हाल छत्तीसगढ़ का भी है छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार की स्थिति अच्छी मोटे तौर पर देखे तो प्रदेश में सरकार के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। दूसरी ओर भूपेश सरकार छत्तीसगढिय़ा वाद के भावनात्मक मुद्दे पर सवार होकर किसानों को खुश करने का निर्णय ले रही है। उनसे कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लौटने का विश्वास है इसलिए छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कम से कम राहुल गांधी प्रकरण का कोई असर नहीं होगा। लेकिन ईडी की कार्रवाई जिस गति से चल रही है, वह कांग्रेस को फायदा भी पहुंचा सकती है और नुकसान भी। पिछले कुछ चुनावों में यह देखने में आया है कि भ्रष्टाचार और विकास चुनावी मुद्दे तो बनते है लेकिन यह चुनाव के परिणाम को प्रभावित नहीं कर रहे हैं। मतदाता पर भ्रष्टाचार और विकास जैसे मुद्दों के बजाए भावनात्मक मुद्दे ज्यादा असरकारी होते हैं। अगर ईडी की कार्रवाई से भूपेश सरकार के प्रति ग्रामीण लोगों की सहानुभूति बन गई तो इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। रही बात राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई के लिए कांग्रेस के आंदोलन का तो यह मामला न्यायालयीन प्रक्रिया से उपजा है, इसलिए इसका समाधान भी न्यायालयीन प्रक्रिया से होगा। एक महीने की मोहलत उच्च न्यायालय में अपील दायर करने के लिए मिली है, उस पर पार्टी को ज्यादा सोचना चाहिए।

]]>
सरकार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: मोदी https://samacharpacheesa.com/?p=6420 Thu, 23 Feb 2023 08:28:20 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6420 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मोदी केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि फेम-2 योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए 22.9 करोड़ लीटर ईंधन की बचत होने के साथ-साथ 33.9 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड में भी कमी आई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’’
प्रधानमंत्री मोदी आम बजट 2023-24 में की गई विभिन्न घोषणाओं पर विभिन्न पक्षों को वेबिनार के माध्यम से संबोधित करने वाले हैं। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को हरित वृद्धि पर एक वेबिनार से हुई। हरित वृद्धि पर वेबिनार में छह सत्र होंगे, जिसमें हरित वृद्धि के ऊर्जा और गैर-ऊर्जा, दोनों घटकों को शामिल किया जाएगा।
हरित विकास केंद्रीय बजट 2023-24 की सात शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है, जिसका उद्देश्य देश के हरित औद्योगिक और आर्थिक बदलाव, पर्यावरण के अनुकूल कृषि और टिकाऊ ऊर्जा की शुरुआत करना है। प्रधानमंत्री बजट-पश्चात 12 वेबिनार को संबोधित करेंगे। इनका आयोजन 23 फरवरी से 11 मार्च के बीच किया जाएगा।

]]>
जॉर्ज सोरोस को भाजपा का जवाब https://samacharpacheesa.com/?p=6321 Fri, 17 Feb 2023 10:21:19 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6321 नईदिल्ली। जॉर्ज सोरोस को लेकर अब राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्रोनी कैपटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि उनके भारत के उद्योगपति गौतम अडानी सभी मधुर संबंध है। अब इसी को लेकर भाजपा ने जवाब दिया है। पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जॉर्ज सोरोस को लोकतंत्र में दखल देने की जरूरत नहीं। जॉर्ज सोरोस को हर हिंदुस्तानी जवाब देगा। जॉर्ज सोरोस के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने पीएम मोदी की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। ईरानी ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए फंडिंग हुए हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि देश में सब कुछ संविधान से चलता है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से मोदी सरकार चुनकर आई है। देश के खिलाफ साजिश का जवाब देना चाहिए। अमेरिकी कारोबारी की देश को बदनाम करने की साजिश है। हमने विदेशी ताकतों को पहले भी हराया है। जॉर्ज सोरोस ने लोकतंत्र को खत्म करने का ऐलान किया था जो कभी कामयाब नहीं होगा। स्मृति ईरानी ने कहा कि आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस… उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वो प्रधानमंत्री मोदी को अपने वार का मुख्य बिंदु बनाएंगे… उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिंदुस्तान नहीं बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी।
स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे उसका मुंहतोड़ जवाब हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि आज जॉर्ज सोरोस को हम एकसुर में यह जवाब दें कि लोकतांत्रिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार और हमारे प्रधानमंत्री ऐसे गलत इरादों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे। हमने विदेशी ताकतों को पहले भी हराया है, आगे भी हराएंगे।

]]>
स्‍पीड और स्‍केल के रास्‍ते पर तेजी से बढ़ रहा है भारत : पीएम मोदी https://samacharpacheesa.com/?p=6205 Fri, 10 Feb 2023 08:00:58 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6205 लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता से है। उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की पहल के परिणाम नजर आ रहे हैं। बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड खर्च आज सरकार कर रही है और हर वर्ष इसको हम बढ़ा रहे हैं। इसलिए आपके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के नए मौके बन रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा में भी निवेश के अनेक अवसर हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उसमें मैं आपको विशेष तौर पर आमंत्रित करता हूं। इस बार बजट में हमने 35,000 करोड़ रुपए सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन(नियोजित-ऊर्जा-संक्रमण) के लिए रखे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है।बहुत बड़े वर्ग की बेसिक जरूरतों को पूरा कर लिया है। इसलिए एक लेवल ऊपर की सोचने लगा है। यही भारत पर भरोसे का सबसे बड़ा कारण है। हमारे बजट में यही कमिटमेंट साफ-साफ दिखेगा। इस साल पेश हुए बजट में 35 हजार करोड़ रुपये सिर्फ एनर्जी के लिए हैं। ये दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है। मिशन ग्रीन हाईड्रोजन। हमारे इसी इरादे को बुलंद करता है। बजट में इससे जुड़ा पूरा ईको सिस्टम विकसित करने के लिए अनेक कदम उठाए गए।

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांटे 71,000 नियुक्ति पत्र https://samacharpacheesa.com/?p=5813 Fri, 20 Jan 2023 10:17:22 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5813 नईदिल्ली। रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मोदी ने कहा कि ये साल 2023 का पहला रोजगार मेला है। इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है। उन्होंने सभी युवाओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में लाखों और परिवारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं। ये दिखाता है कि हमारी सरकार जो संकल्प लेती है उसे सिद्ध करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में रोज़गार मेले आयोजित किए जाते रहे हैं। कल ही असम ने इसका आयोजन किया था। अन्य राज्य भी जल्द ही ऐसा ही करने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ है। केंद्रीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा streamline और time bound हुई है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है। ये पारदर्शिता उन्हें बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करती है। हमारी सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है। मोदी ने कहा कि आज लोग न केवल इसलिए खुश हैं क्योंकि उन्हें रोजगार मिल रहा है, बल्कि इसलिए भी कि वे अत्यधिक पारदर्शी प्रक्रियाओं के साथ रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जिन्हें नियुक्ति पत्र मिला है उनके लिए ये जीवन का नया सफर है। सरकार का अहम हिस्सा होने के नाते ‘विकसित भारत’ में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी और विशेष जिम्मेदारी रहेगी। व्यापार-कारोबार की दुनिया में कहा जाता है कि Consumer is always right। वैसे ही शासन व्यवस्था में हमारा मंत्र होना चाहिए Citizen is Always right।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि चयन के स्पष्ट और पारदर्शी तरीकों से आज व्यक्ति की प्रतिभा का सही मायने में सम्मान हो रहा है। यह देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्व-शिक्षा आज की पीढ़ी को अवसर मिला है, इसे जाना नहीं चाहिए। जीवन में लगातार सीखने की ललक ही हम सब को आगे देखते हैं। केंद्र सरकार के रोजगारों में चयन प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक सुव्यवस्थित और समयबद्ध हो गई है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने पदोन्नति और संबंधित कानूनी मामलों में देरी के संबंध में मुद्दों को कुशलतापूर्वक संबोधित किया है। रोजगार और प्रगति युवाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाले सच्चे कारक हैं। और हमारी सरकार ने दोनों को सुनिश्चित किया।

]]>
उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की शुरुआत https://samacharpacheesa.com/?p=5792 Wed, 18 Jan 2023 11:26:44 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5792 नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ 2022-2023 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती महर्षि वशिष्ठ की पावन धरती है। श्रम और साधना, तप और त्याग की धरती है। एक खिलाड़ी के लिए उसका खेल भी एक साधना और तपस्या है जिसमें वो अपने आप को तपाता है। सफल खिलाडी का फोकस भी सटीक होता है। तब जाकर वह एक के बाद एक नए पड़ाव पर विजय और सिद्धि हासिल करता है। मुझे बताया गया है कि भारत के करीब-करीब 200 सांसदों ने अपने यहां इसी तरह एमपी खेल स्पर्धा आयोजित की है जिसमें हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया है। सांसद खेल महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण सेंटर पर आगे के प्रशिक्षण के लिए चुना जा रहा है।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 8 वर्षों में पूरे देश और पूरी दुनिया ने एक नए भारत को दर्शन किया है। दुनिया के सामने हर एक क्षेत्र में भारत ने अपनी ताकत का अहसास कराया है। आज दुनिया भी मानती है इस नए प्रक्षेप में भारत अब दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता अर्जित कर चुका है। सांसद खेल कूद महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं का आगे बढ़ने का अवसर मिला और उन्हें एक मंच मिला। राज्य के 58,000 ग्राम पचांयतों में खेल के मैदान बनाने की कार्रवाई चल रही है जिनमें 34,000 ग्राम पंचायतों में अब तक खेल मैदान के लिए भूमि आरक्षित की गई है। कोई भी ख़िलाड़ी ओलंपिक, एशियाई, कॉमनवेल्थ या विश्व चैंपियनशिप में मेडल लाता है तो उन्हें प्रदेश सरकार प्रोत्साहित करती है। ओलंपिक में गोल्ड पदक पर 6, रजत पदक पर 3, और कांस्य पदक जितने पर 1 करोड़ रुपए की साहयता राशि देती है और प्रतिभाग करने वालों को 10 लाख रुपए।

]]>
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड-शो, फिर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल https://samacharpacheesa.com/?p=5733 Mon, 16 Jan 2023 11:45:53 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5733 दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भव्य रोड शो किया है। दरअसल, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने वक्त उन्होंने यह रोड शो किया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह भव्य रोड शो 2024 चुनाव की तैयारी भी है। दरअसल, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से 2 दिनों के लिए शुरू हो रही है। यह बैठक एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। इस बैठक में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान दोनों तरफ भारी भीड़ थी। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। मोदी का यह रोड शो पटेल चौक शुरू हुआ।
भाजपा की बैठक की बात करें तो इसमें केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इस बैठक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में हो रही इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कर रहे हैं। बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रदेशों के अध्यक्ष और संगठन महामंत्री तथा मंत्री शामिल हैं। इस बैठक में राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के लिए कार्यसूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। दो दिन तक होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केन्‍द्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार को बैठक के समापन सत्र को सम्‍बोधित करेंगे।

]]>
हमारे लिए पूरा संसार ही स्वदेश है : मोदी https://samacharpacheesa.com/?p=5668 Mon, 09 Jan 2023 11:57:37 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5668 इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन 2023 को संबोधित किया। इस सम्मेलन में 70 देशों के 3800 से ज्यादा भारतीय प्रवासी शामिल हुए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारत के राष्ट्र दूत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व की उभरती अर्थव्यवस्था भारत बन रहा है। टॉप 5 इकोनामी में भारत शामिल हो गया है। दुनिया में भारत को लेकर उत्सुकता है। भारत की विकास की गति असाधारण है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय अपनी माटी को नमन करने आए हैं। हमारे लिए पूरा संसार ही स्वदेश है। भारतीयों ने जो ठाना है वह करके दिखाया है। भारत में कोरोना महामारी के काल में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया है। मोदी ने कहा कि करीब 4 वर्षों बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एक फिर से अपने मूल्य स्वरूप में हो रहा है। ये सम्मेलन मध्य प्रदेश के उस धरती पर हो रहा है जिसे देश का हृदय क्षेत्र कहा जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है लेकिन मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है। ये वो दौर है जो समय से आगे चलता है फिर भी विरासत को समेटे रहता है। इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में, हमने भगवान महाकाल के मंदिर में पुनर्विकास का उद्घाटन किया है, और मैं आप में से हर एक से अपेक्षा करता हूं कि आप मंदिर की यात्रा करें और महादेव से आशीर्वाद लें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रवासी भारतीय दिवस कई मायनों में खास है। अभी कुछ महीने पहले ही हमने भारत की आजादी के 75 साल मनाए हैं। यहां स्वतंत्रता संग्राम की प्रदर्शनी लगाई गई है। देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। भारत की वैश्विक दृष्टि को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘स्वदेशो भुवनत्रयम्’ अर्थात हमारे लिए पूरा संसार ही हमारा स्वदेश है, मनुष्य मात्र ही हमारा बंधु-बांधव है। इसी वैचारिक बुनियाद पर हमारे पूर्वजों ने भारत के सांस्कृतिक विस्तार को आकार दिया था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने सदियों पहले वैश्विक व्यापार की असाधारण परंपरा शुरू की थी। हम असीम लगने वाले समंदरों के पार गए। अलग-अलग देशों, अलग-अलग सभ्यताओं के बीच व्यावसायिक संबंध कैसे साझी समृद्धि के रास्ते खोल सकती है, भारत ने करके दिखाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अगले 25 वर्षों के ‘अमृत काल’ में प्रवेश कर चुका है और हमारे प्रवासी भारतीय समुदाय को वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका को और ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने प्रवासियों से कहा कि दोस्तों, भारत के ब्रांड एंबेसडर के रूप में आपकी भूमिकाएं विविध हैं। आप सभी ‘मेक इन इंडिया’, योग, कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प के साथ-साथ भारतीय बाजरा के ब्रांड एंबेसडर हैं। मोदी ने कहा कि आज भारत को आशा और जिज्ञासा की दृष्टि से देखा जा रहा है। वैश्विक मंच पर भारत की आवाज सुनी जा रही है… भारत इस साल के जी20 का मेजबान भी है। हम इसे केवल एक कूटनीतिक घटना नहीं बनाना चाहते, बल्कि लोगों की भागीदारी का कार्यक्रम बनाना चाहते हैं।
PM मोदी ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों में जब भारत के लोग एक कॉमन फैक्टर की तरह दिखते हैं, तो ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना के साक्षात् दर्शन होते हैं। दुनिया के किसी एक देश में जब भारत के अलग-अलग प्रान्तों और अलग-अलग क्षेत्रों के लोग मिलते हैं, तो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सुखद अहसास होता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों में जब सबसे शांतिप्रिय, लोकतांत्रिक और अनुशासित नागरिकों की चर्चा होती है, तो Mother of Democracy होने का भारतीय गौरव और बढ़ जाता है। हमारे इन प्रवासी भारतीयों के योगदान का विश्व आकलन करता है, तो उसे ‘सशक्त और समर्थ भारत’ की आवाज़ भी सुनाई देती है।

]]>
शरद पवार ने राजनीति में उंगली पकड़कर आने वाली मोदी की टिप्पणी पर कटाक्ष किया https://samacharpacheesa.com/?p=5660 Sat, 07 Jan 2023 06:22:51 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5660 पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने राजनीति में आने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने बयान पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे उन्हें संसद में जाने से थोड़ा डर लगता है। पवार ने प्रधानमंत्री का जिक्र किए बिना यह टिप्पणी की। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने राकांपा प्रमुख के संरक्षण में राजनीति में ऊपर उठने की बात कही थी। पवार और शिंदे यहां पिंपरी में 18वें जगतिक मराठी सम्मेलन में बोल रहे थे।
शरद पवार ने कहा, ‘‘सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में उनका पालन-पोषण मेरे संरक्षण में हुआ है। हाल ही में, मैं (ऐसे बयानों से) बहुत डरा हुआ हूं क्योंकि किसी ने कहा था कि वह शरद पवार की उंगली पकड़कर राजनीति में आए हैं। तब से मुझे संसद जाने में भी थोड़ा डर लग रहा है।’’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में एक कार्यक्रम में शरद पवार की मौजूदगी में कहा था कि वह राजनीति में पवार की उंगली पकड़कर आए हैं।

]]>