प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 13 Jan 2023 09:57:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 पीएम मोदी ने वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई https://samacharpacheesa.com/?p=5711 Fri, 13 Jan 2023 09:57:46 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5711  वाराणसी।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए शुक्रवार को वाराणसी मेंटेंट सिटी का उद्घाटन किया। वाराणसी-डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एस सोनोवाल, यूपी के सीएम आदित्यनाथ लॉन्च इवेंट में मौजूद हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और असम के सीएम एचबी सरमा वर्चुअली इवेंट में शामिल हुए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा नदी पर दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज सेवा की शुरुआत एक ऐतिहासिक क्षण है। यह भारत में पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत करेगा। आज एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की अंतर्देशीय जलमार्ग की अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इससे पूर्वी भारत में व्यापार और पर्यटन और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन दिनों में, नदी क्रूज एमवी गंगा विलास के पर्यटकों ने वाराणसी और आसपास के स्थानों का दौरा किया और संस्कृति का अनुभव किया। पीएम आज राज्य में 5 नए घाटों का उद्घाटन करेंगे। काशी आज एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है।
असम के मुख्यमंत्री एचबी सरमा ने भी अपने संबोधन में पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि आज से जो रिवर क्रूज शुरू हो रहा है, वह काशी को असम से भी जोड़ रहा है। इस क्रूज पर आने वाले यात्रियों को मां कामाख्या मंदिर, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और अन्य स्थानों पर जाने का अवसर मिलेगा।
गंगा विलास क्रूज: विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा के साथ 51 दिनों के क्रूज की योजना बनाई गई है।

]]>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन की हालत में सुधार https://samacharpacheesa.com/?p=5514 Thu, 29 Dec 2022 07:28:52 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5514 अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई सोमभाई मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी मां हीराबेन की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और सुबह उन्होंने तरल आहार भी ग्रहण किया। हीराबेन (99) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां के चलते बुधवार को सुबह ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। सोमभाई मोदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह अभी काफी बेहतर हैं। वे अपने हाथ और पैर भी हिला पा रही हैं। उन्होंने इशारों में हमें बताया कि हम उन्हें बिठा दें। साथ ही उन्होंने अस्पताल की ओर से दिया गया तरल आहार भी ग्रहण किया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आज सीटी स्कैन और एमआरआई किए जाने के बाद चिकित्सक उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के संबंध में फैसला करेंगे।’’
अस्पताल ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री की मां की हालत स्थिर है। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात की थी। वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके थे। उन्होंने सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वायत्त चिकित्सा सुविधा में चिकित्सकों से भी बात की थी। हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं। उन्हें हीरा बा भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री जब भी गुजरात दौरे पर आते हैं, तो नियमित रूप से रायसन जाकर अपनी मां से मिलते हैं।

]]>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बंगाल में एनजीसी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी https://samacharpacheesa.com/?p=5504 Thu, 29 Dec 2022 07:12:35 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5504 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे जहां वे राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करने के अलावा हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, प्रधानमंत्री कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन के जोका-तारातला खंड का भी उद्घाटन करेंगे और विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ का लोकार्पण करेंगे। पीएमओ के मुताबिक, दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नौसेना के बेस ‘‘आईएनएस नेताजी सुभाष’’ पहुंचेंगे और वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल और स्वच्छता संस्थान (डीएसपीएम-निवास) का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत पश्चिम बंगाल के लिए कई सीवरेज बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ का लोकार्पण करेंगे। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पीएमओ ने कहा, ‘‘देश में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के एक और कदम के तहत प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को कोलकाता में राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।’’ बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, राष्ट्रीय गंगा परिषद के सदस्य अन्य केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। राष्ट्रीय गंगा परिषद को गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के प्रदूषण निवारण और कायाकल्प के अधीक्षण की समग्र जिम्मेदारी दी गई है।
प्रधानमंत्री 990 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के तहत विकसित 7 सीवरेज बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (20 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और 612 किलोमीटर नेटवर्क) का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से नबद्वीप, कचरापाड़ा, हलीशर, बज-बज, बैरकपुर, चंदन नगर, बांसबेरिया, उत्तरापाड़ा कोटरुंग, बैद्यबती, भद्रेश्वर, नैहाटी, गरुलिया, टीटागढ़ और पानीहाटी की नगरपालिकाओं को लाभ होगा। पीएमओ ने कहा कि इन परियोजनाओं से पश्चिम बंगाल में 200 एमएलडी से अधिक की सीवेज शोधन क्षमता में वृद्धि होगी।
प्रधानमंत्री 1585 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के तहत विकसित की जाने वाली 5 सीवरेज बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (8 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और 80 किलोमीटर नेटवर्क) की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं से पश्चिम बंगाल में 190 एमएलडी नई एसटीपी क्षमता बढ़ेगी। इन परियोजनाओं से उत्तरी बैरकपुर, हुगली-चिनसुरा, कोलकाता केएमसी क्षेत्र- गार्डन रीच और आदि गंगा (टॉली नाला) और महेस्तला शहर के क्षेत्रों को लाभ होगा। डीएसपीएम-निवास को लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड स्थित जोका में विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री हावड़ा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएमओ ने कहा कि अत्याधुनिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है। यह ट्रेन रास्ते में मालदा टाउन, बारसोई और किशनगंज स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। प्रधानमंत्री जोका-एस्प्लेनेड मेट्रो परियोजना (पर्पल लाइन) के जोका-तारातला खंड का उद्घाटन करेंगे।
जोका, ठाकुरपुकुर, सखेर बाजार, बेहाला चौरास्ता, बेहाला बाजार और तारातला जैसे 6 स्टेशनों वाले 6.5 किलोमीटर के खंड का निर्माण 2475 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। कोलकाता शहर के दक्षिणी हिस्सों जैसे सरसुना, डाकघर, मुचिपारा और दक्षिण 24 परगना के यात्रियों को इस परियोजना के उद्घाटन से बेहद फायदा होगा। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री चार रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें बोइंची-शक्तिगढ़ तीसरी लाइन, दानकुनी-चंदनपुर चौथी लाइन, निमतिता- न्यू फरक्का डबल लाइन और अम्बारी फालाकाटा-न्यू मयनागुड़ी-गुमानीहाट दोहरीकरण परियोजना शामिल है। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री 335 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किए जाने वाले न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे।

]]>
भाजपा संसदीय दल की बैठक में लगे मोदी-मोदी के नारे https://samacharpacheesa.com/?p=5208 Wed, 14 Dec 2022 08:19:54 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5208 नईदिल्ली। भाजपा संसदीय दल की बैठक में गुजरात की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत तो किया ही गया साथ ही इस बैठक में यह संकेत भी मिले कि गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल को जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। गौरतलब है कि सीआर पाटिल के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी चुनावी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड स्थापित किया है। हम आपको बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में यह भाजपा संसदीय दल की पहली बैठक थी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी सांसदों ने हिस्सा लिया। संसद भवन परिसर स्थित संसदीय सौंध में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री के पहुंचते ही जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया गया। सभागार प्रधानमंत्री के आते ही मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने माला पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गुजरात की ऐतिहासिक जीत का श्रेय भाजपा की प्रदेश इकाई और उसके अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ ही पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को दिया। मोदी ने बैठक में कहा कि यदि संगठन मजबूत होता है तो जीत कैसे संभव बनाई जा सकती है, भाजपा की गुजरात इकाई इसका एक उदाहरण है। बैठक में सीआर पाटील की प्रधानमंत्री द्वारा की गई सराहना को इस रूप में भी देखा जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है। सीआर पाटिल को प्रधानमंत्री मोदी का बेहद करीबी और विश्वसनीय सहयोगी माना जाता है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी सराहना की। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत के जी-20 की अध्यक्षता मिलने का भी जिक्र किया और सांसदों से अगले साल होने वाली शिखर बैठक से पहले देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को शामिल करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ आने को कहा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाना चाहिए और इनमें पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों की झलक होनी चाहिए। भाजपा संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक प्रस्तुति भी दी। अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत शीर्ष सात देशों में एक उज्ज्वल स्थान पर है। इस प्रस्तुति में पिछले कई दशकों के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि मुद्रास्फीति और बेरोजगारी हमेशा कांग्रेस सरकारों में अधिक थी जबकि भाजपा सरकारों में यह कम रही है। उधर, गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और मुझे श्रेय दिया है, मैं इसके लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं।

]]>