प्रधानमंत्री मोदी – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 08 Feb 2023 08:22:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 राज्यसभा में शायराना अंदाज में दिखे खरगे-धनखड़ https://samacharpacheesa.com/?p=6163 Wed, 08 Feb 2023 08:22:43 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6163 नई दिल्ली। संसद में विपक्ष अदाणी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। जिसके चलते संसद के दोनों सदनों में काफी हंगामा हो रहा है। हालांकि इस हंगामे के बीच कुछ ऐसे पल भी आए, जब विपक्ष के नेता की बात पर प्रधानमंत्री मोदी समेत सदन के सभी सदस्य खूब हंसे। बता दें कि राज्यसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने शिकायती लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री सदन में कम दिखाई देते हैं। जब संसद चलती है तो वह इधर ज्यादा ध्यान दें तो अच्छा रहेगा।
खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा चुनावी मोड में होते हैं। इधर संसद चल रही है और उधर मेरे संसदीय क्षेत्र कलबुर्गा में चले गए। खरगे ने कहा कि अरे भई मेरा एक ही संसदीय क्षेत्र है और आपको वही मिल रहा है। और संसदीय क्षेत्र में एक भी नहीं दो-दो मीटिंग कर रहे हैं! खरगे के इतना कहते ही सदन में हंसी के ठहाके गूंज उठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खरगे की बात पर हंस पड़े। इस पर मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री की तरफ देखते हुए कहा कि मोदी साहब पहली बार हंस रहे हैं।
राज्यसभा में अदाणी मामले पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े थोड़े शायराना भी हो गए और बोले कि ‘नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमीं पर चांद सितारों की बात करतें हैं, वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं! बड़ा हसीन हैं उनकी जबान का जादू, लगा के आग बहारों की बात करते हैं, मिली कमान तो अटकी नजर खजानों पर, नदी सुखाकर किनारों की बात करते हैं! गरीब बनाते हैं आम लोगों को, वही नसीब के मारों की बात करते हैं। अपने भाषण के अंत में मल्लिकार्जुन खडग़े ने अदाणी मामले की जांच के लिए जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (जेपीसी) का गठन कर जांच कराने की बात कही। वहीं मल्लिकार्जुन खडग़े की इस शायरी पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि खडग़े जी की बात सुनकर मेरे अंदर भी शायर जाग गया है। उन्होंने कहा उम्र भर गालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करता रहा।

]]>
प्रधानमंत्री मोदी 11 दिसंबर को नागपुर और गोवा जाएंगे https://samacharpacheesa.com/?p=5140 Sat, 10 Dec 2022 07:17:36 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5140 नागपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करने जा रहे है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर शहर का दौरा करेंगे और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के रविवार को होने वाले इस दौरे के मद्देनजर लगभग 4,000 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नागपुर मेट्रो की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नागपुर मेट्रो के पहले चरण की शुरुआत भी करेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र को 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर सौगात देंगे। मोदी नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। वह नागपुर और शिरडी को जोडऩे वाले ‘समृद्धि महामार्गÓ के पहले चरण का उद्घाटन करने के साथ ही नागपुर के मिहान क्षेत्र में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। विदर्भ में एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने नयी दिल्ली में एक बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री रविवार सुबह 9.40 बजे नयी दिल्ली से नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और फिर शहर के रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां वह वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, गोवा रवाना होने से पहले मोदी दिन में शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
चाक चौबंद है सुरक्षा व्यवस्था
अधिकारियों के मुताबिक बताया कि मोदी के दौरे से पहले शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों के मुताबिक, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के जवानों की मौजूदगी में पुलिस शनिवार को यात्रा मार्ग का जायजा लेगी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है, जिसके तहत लगभग 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया दल, दंगा नियंत्रण पुलिस और होमगार्ड के जवान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में इन पुलिसकर्मियों की सहायता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि अकेले एम्स परिसर में करीब 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

]]>