प्रवर्तन निदेशालय – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sat, 13 May 2023 07:14:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 ईडी के शिकंजे में शराब माफिया https://samacharpacheesa.com/?p=6881 Sat, 13 May 2023 07:14:39 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6881 प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने पिछले तीन वर्षों से सनसनी फैलाई हुई है। कोयला घोटाले को बेनकाब करने के बाद अब शराब के अवैध 2000 करोड़ रूपए का पर्दाफाश किया है। जब से अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हुई है, मामला राजनीतिक तौर पर गर्म गया है। अब इसकी आंच दिल्ली तक पहुंच गई है। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए शराब घोटाले को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को कटघरे में खड़ा कर दिया। इधर प्रदेश में आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी ए टी त्रिपाठी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब घोटाले में प्रतिदिन गिरफ्तारी हो रही है और रिमांड पर लेने के लिए ईडी कोर्ट में आवेदन लगा रही है। अब लग रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में शराब घोटाला एक बड़ा मुद्दा बन कर उभरेगा। शराब घोटाले के सामने आने के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई है। मुख्यमंत्री वैसे तो पहले से ही ईडी पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन अबकी बार जो बयान आ रहे हैं उसमें तर्क कम और बेचैनी ज्यादा महसूस हो रही है। भूपेश बघेल ने शराब बनाने और सप्लाई करने वाले डिटिलर्स को भी ईडी के साथ साजिश में शामिल होने की बात कर रहे हैं। इधर कांग्रेस पार्टी ने ईओडब्ल्यू में जाकर डिस्टिलर्स के खिलाफ एक ज्ञापन भी दिया है। आश्चर्य यह है कि ईडी की कार्रवाई के बाद प्रदेश सरकार को डिस्टिलर्स की अवैध शराब के कारोबार की जानकारी हुई है। जबकि शराब के धंधे में जो गड़बड़ी हुई है उसकी जानकारी आम जनता तक को थी। इस घोटाले के आरोप लगने के बाद जनता को कोई आश्चर्य नहीं हुआ केवल गड़बड़ी की रकम कितनी है, उसकी जानकारी मिल पाई है। इधर शराब घोटाले के सिंडिकेट में शामिल आरोपियों की एक एक कर धरपकड़ हो रही है। दूसरी ओर कांग्रेस इसे राजनीतिक कार्रवाई बता रही है। जैसे जैसे इसका राजनीतीकरण हो रहा है वैसे वैसे ईडी भी अपनी कार्रवाई तेज कर रही है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने जैसे हिंकहा कि ईडी ने अब तक एक पैसे का खुलासा नहीं किया, दूसरे दिन इस ने कोयला घोटाले में 52 करोड़ रूपए की संपत्ति को अटैच कर बताया कि 550 करोड़ के घोटाले में 252 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। अब शराब घोटाले से जुड़े एक कारोबारी ढिल्लन समूह पर करवाई की गई है और 25 करोड़ रूपए की संपत्ति अटैच की गई है। इस प्रकार ई डी ने अपनी जांच में तेजी ला दी है और राजनीति भी तेज हो गई है। आने वाले समय में शराब का मामला तूल पकड़ेगा।

]]>
ईडी की कार्रवाई से हड़कंप https://samacharpacheesa.com/?p=6677 Thu, 30 Mar 2023 05:45:01 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6677 छत्तीसगढ़ में कोयला, शराब, धान के कारोबार में अफरा तफरी में संलिप्त होने की आशंका के मद्देनजर प्रवर्तन निदेशालय (ईड़ी) लगातार छापामारी कर रहा है। यह सिलसिला प्रति टन 25 रु. की दर से कोयले के कारोबार में अवैध वसूली करने के आरोपियों पर कार्रवाई करने से शुरु हुआ था। घोटाले का एक सिरा का क्या मिला, उस सिरे को लेकर ईडी पूरे प्रदेश में अधिकारी, राजनेता, कारोबारी, जमीन दलाल, यहां तक छोटे-छोटे कर्मचारियों तक पहुंच चुका है। अभी तक एक आईएएस अधिकारी समीर बिश्नोई मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ रहीं सौम्य चौरसिया सहित आधा दर्जन से अधिक जेलों में बंद हैं। जमानत के आवेदन तो लगाए जा रहे हैं लेकिन जमानत मिल नहीं रही है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि जो सबूत ईडी ने इकट्ठे किए हैं, उनका परीक्षण गिरफ्तार संदेहियों से किया जा रहा है और इससे ही नए-नए नाम और ठिकाने निकलकर सामने आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव को अब मात्र 6 महीने रह गए हैं। ऐसी स्थिति में ईडी की निरंतर कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसी लग रहा है कि मानो एक फाइल के खुलते ही दूसरी फाईलों के राज पर्दाफाश हो रहे हैं। कोयले के गोरखधंधे से शुरु हुई कार्रवाई अब शराब के कारोबार तक पहुंच चुकी हैं। संभव है इस बीच धान की मिलिंग और चावल को लेकर भी गड़बड़ी की शिकायत हो रही है। संभव है ईडी की जांच उन क्षेत्रों तक भी पहुंच जाए। प्रदेश में एक और महत्वपूर्ण मामला है, जो हाईप्रोफाइल भी है और उसकी चर्चा बहुत अधिक नहीं हो रही है वह मामला महादेव एप से जुड़ा हुआ है। चर्चा तो यह भी है कि ईडी की जांच महादेव एप तक भी पहुंच सकती है। रोचक बात यह है कि ईडी जिन-जिन लोगों कार्रवाई कर रही है, उनमें हर तबके से जुड़े लोग शामिल हैं। इसी बात को लेकर मुख्यमंत्री ने टिप्पणी भी की है कि वैसे तो कांग्रेस पार्टी शुरु से ही ईडी की कार्रवाई को भाजपा द्वारा प्रायोजित बात रही है, साथ ही कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता ईडी जहां छापा मारता है वहां विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी ईडी के मुद्दे को चुनाव में मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। सवाल यह है कि कांग्रेस अगर ईडी के छापों को मुद्दा बनाती है तो इससे चुनाव में फायदा होगा या नुकसान? यह बात तो स्पष्ट है कि ईडी जिन मामलों को उठा रहा है, उसमें गड़बडिय़ों के सबूत भी मिल रहे हैं। करोड़ों-अरबों रुपये की हेराफेरी की गई है। ठीक है कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी पार्टी विशेष के लोग ही नहीं है इसलिए भाजपा के नेताओं पर ईडी की कार्रवाई नहीं होना संशय पैदा तो करता है, लेकिन जिनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है क्या वे दूध के धुले हैं? जो भी है वह तो जांच के बाद न्यायालय में तय होगा।

]]>
ईडी के छापे प्रतिशोध की राजनीति, अडाणी की जांच क्यों नहीं हो रही: कांग्रेस https://samacharpacheesa.com/?p=6359 Mon, 20 Feb 2023 08:21:09 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6359 नयी दिल्ली। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह प्रतिशोध एवं उत्पीडऩ की राजनीति है जिसके सामने वह झुकने वाली नहीं है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘पसंदीदा उद्योगपति गौतम अडाणी की जांच क्यों नहीं की जा ही है जबकि उनके ‘गैरकानूनी कारनामे रोजाना सामने आ रहे हैं? उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”यह प्रतिशोध और उत्पीडऩ की राजनीति है। हमारे अधिवेशन से तीन दिन पहले कई साथियों के यहां छापे मारे गए हैं। इस धमकी की राजनीति से हम झुकने वाले नहीं हैं। रमेश ने कहा, ”हमारा पूर्ण अधिवेशन होकर रहेगा।
यह कार्रवाई हमारे लिए बूस्टर डोज है। हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने अडाणी समूह से जुड़े मामले का हवाला देते हुए सवाल किया, ”हमारे देश का सबसे बड़ा घोटाला है जिससे प्रधानमंत्री खुद जुड़े हैं। प्रधानमंत्री के पसंदीदा उद्योगपति गौतम अडाणी के गैरकानूनी कारनामे रोज सामने आ रहे हैं। इसकी जांच क्यों नहीं होती? रमेश का कहना था, ”हम ‘भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जो परिवर्तन लाए हैं, वो बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा, ”यह अमृतकाल नहीं, अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया कि 2014 के बाद से ईडी छापे की जितनी कार्रवाई हुई है उनमें से 95 प्रतिशत कार्रवाई विपक्षी दलों एवं उनके नेताओं को निशाना बनाकर की गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के लिए ईडी का मतलब ‘एलिमिनेटिंग डेमोक्रेसी (लोकतंत्र खत्म करना) है। खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से घबराए हुए हैं। उन्होंने सवाल किया, ”प्रधानमंत्री जी, आप अपने परम मित्र पर जांच क्यों नहीं करवाते हैं? हिमंत विश्व शर्मा, बीएस येदियुरप्पा और कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ जांच क्यों नहीं की गई? खेड़ा ने कहा, ”कई राज्यों में हमारी सरकारें हैं। 2024 आ रहा है, मौसम बदलता है।
ऐसे में हम कहना चाहते हैं कि हमारी शराफत को हमारा गहना मानो, हमारी कमजोरी मत मानो। उल्लेखनीय है कि ईडी ने कोयला लेवी धनशोधन मामले में जारी जांच के तहत सोमवार को कांग्रेस नेताओं से जुड़े परिसरों सहित छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह छापेमारी राज्य की राजधानी रायपुर में 24-26 फरवरी तक कांग्रेस के तीन दिवसीय पूर्ण अधिवेशन से पहले हुई है। राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है।

]]>
ईडी की बड़ी कार्रवाई, वाईएसआर सांसद श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे को किया गया गिरफ्तार https://samacharpacheesa.com/?p=6220 Sat, 11 Feb 2023 08:16:11 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6220 नईदिल्ली। दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति धनशोधन मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिकारी ने इस गिरफ़्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली आबकारी धनशोधन मामले में सांठगांठ होने के कारण इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
राघव को दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया
वाईएसआर कांग्रेस के ओंगोले सांसद मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव को दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया। एक पखवाड़े पहले अपनी दूसरी चार्जशीट में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर कहा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के साथ रेड्डी इंडोस्पिरिट पर वास्तविक मालिक हैं। कथित तौर पर कविता ने शराब व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई के माध्यम से हिस्सेदारी नियंत्रित की। उनके साथ व्यवसायी विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली ऊथा गौतम और समीर महेंद्रू के साथ सीबीआई ने पिछले साल चार्जशीट किया था।
अरुण पिल्लई ने अपने बयान में खुलासा किया था
चार्जशीट में, ईडी ने कहा कि अरुण पिल्लई ने 12 नवंबर, 2022 को अपने बयान में खुलासा किया कि कविता और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप के बीच एक डील हुई थी। 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के बदले में, कविता को दिल्ली के शराब कारोबार तक पहुंच मिली। अरुण पिल्लई इंडोस्पिरिट में कविता का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और उनकी ओर से भागीदार भी बने।
जानिए क्या है मामला ?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में ईडी के हवाले से आरोप लगाया गया है, समीर के साथ बातचीत के दौरान, उसे यह स्पष्ट कर दिया गया था कि उसके कारोबार में 65त्न हिस्सेदारी का अंतिम नियंत्रण मगुन्टा और कविता के पास था। पिल्लई ने यह भी पुष्टि की कि उन्होंने कविता और समीर के साथ फेसटाइम वीडियो कॉल की व्यवस्था की थी। उन्होंने समीर और कविता की उनके हैदराबाद आवास पर एक बैठक भी आयोजित की, जहाँ उन्होंने समीर से इंडोस्पिरिट के व्यवसाय के बारे में अपडेट लिया।

]]>
आबकारी नीति में ईडी ने एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार https://samacharpacheesa.com/?p=6180 Thu, 09 Feb 2023 06:57:18 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6180 नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित ‘‘अनियमितताओं’’ से जुड़े धन शोधन के मामले में विज्ञापन के पेशे से जुड़े राजेश जोशी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोशी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। गोवा विधानसभा चुनाव में कथित तौर पर ‘‘रिश्वत’’ लेने-देने के संबंध में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में दाखिल किए अपने दूसरे आरोपपत्र में दावा किया है कि दिल्ली की अब रद्द कर दी गई आबकारी नीति में कथित रूप से ली गई 100 करोड़ रुपये की ‘‘रिश्वत’’ के एक हिस्से का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान में किया गया। ईडी मामले में अभी तक जोशी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी ने अपनी शिकायत में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सरकार के कई अन्य आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया है।

]]>
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने राहुल गांधी के सहयोगी से की पूछताछ https://samacharpacheesa.com/?p=6080 Sat, 04 Feb 2023 07:13:14 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6080 नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी अलंकार सवाई से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। इस मामले में ही टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले को हाल ही में एजेंसी ने गुजरात में गिरफ्तार किया था।
अधिकारियों ने कहा कि सवाई से पूछताछ की गई और इस सप्ताह की शुरुआत में तीन दिन तक अहमदाबाद में गोखले  के सामने बिठाकर आमना-सामना कराया गया। एक पूर्व बैंकर, सवाई को राहुल गांधी का करीबी सहयोगी माना जाता है, और उनकी शोध टीम का हिस्सा भी हैं ।
संघीय जांच एजेंसी ने 35 वर्षीय गोखले को 25 जनवरी को गिरफ्तार करने के बाद सवाई को तलब किया था, जब वह क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से धन जुटाने में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गुजरात पुलिस की हिरासत में थे।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उस दिन गोखले की रिमांड मांगते हुए अहमदाबाद की एक अदालत को सूचित किया था कि जब उनसे उनके बैंक खाते में एक साल में नकद में जमा कराए गए 23.54 लाख रुपये के बारे में पूछा गया था, तो गोखले ने एजेंसी को बताया था कि  सोशल मीडिया कार्य और अन्य परामर्श के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अलंकार सवाई द्वारा नकद में दिया गया था।
यह पूछे जाने पर कि सवाई ने उन्हें नकद भुगतान क्यों किया, गोखले ने कहा कि केवल सवाई ही इस प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं, ईडी ने अपने रिमांड पेपर में अदालत को बताया। एजेंसी ने कहा कि सोशल मीडिया के काम के संबंध में अलंकार सवाई के साथ किसी लिखित समझौते के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह अलंकार सवाई के साथ केवल मौखिक समझौता था।  ईडी ने आरोप लगाया कि ये नकद जमा गोखले ने तब प्राप्त किए थे जब वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य थे।

]]>
ईडी के आरोप पत्र में आप के सिसोदिया, संजय सिंह और केसीआर की बेटी का नाम https://samacharpacheesa.com/?p=5352 Wed, 21 Dec 2022 08:25:38 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5352 नईदिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने आरोप पत्र में आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी कलवकुंतला कविता का नाम दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय के आरोप पत्र में सामने आया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता उस साउथ ग्रुप का हिस्सा थीं जिसने आम आदमी पार्टी के नेताओं को दिल्ली आबकारी नीति के तहत लाभ हासिल करने के बदले में रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इंडोस्पिरिट्स के एमडी समीर महेंद्रू ने आरोप लगाया था कि उन्हें साउथ ग्रुप के सदस्यों द्वारा संपर्क किया गया था।
समूह के साथ उनकी साझेदारी को कविता के साथ कई फोन कॉल और बैठकों में और मजबूत किया गया। महेंद्रू के बयान के अनुसार, यह आरोप लगाया गया है कि नायर ने महेंद्रू से मुलाकात की और उन्हें दक्षिण समूह के एक सदस्य, अरुण पिल्लई के बारे में बताया, जिसका समूह दिल्ली के कारोबार में निवेश करने का इच्छुक था, इस समूह की गहरी जेबें, राजनीतिक संबंध और अरविंद केजरीवाल के दोस्त थे। महेंद्रू ने इस साझेदारी में शामिल होने का विरोध किया क्योंकि उनका मानना था कि समूह बिना ज्यादा निवेश के उनकी कंपनी में हिस्सेदारी चाहता था।
2022 में महेंद्रू कविता से हैदराबाद में उसके घर पर मिले, जहाँ उसने उसे बताया कि वह उसके लिए परिवार की तरह था और अरुण के साथ व्यापार करना कविता के साथ व्यापार करने जैसा था और वे इस रिश्ते को कई राज्यों में बड़े पैमाने पर ले जाएंगे और विस्तार करेंगे। प्रमुखता से, ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम ईडी के चार्जशीट में व्यवसायी दिनेश अरोड़ा के बयान के माध्यम से शामिल किया गया है।

]]>