प्रवेश – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 19 Sep 2023 09:10:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 भाजपा की परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर को जीपीएम जिले में करेगी प्रवेश https://samacharpacheesa.com/?p=8048 Tue, 19 Sep 2023 09:10:24 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=8048 गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर को प्रारंभ हुआ। परिवर्तन यात्रा को जशपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने हरी झंडी दिखाई। दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में की जा रही है। 15 को सितंबर प्रारंभ हुई यह परिवर्न यात्रा 20 सितंबर को मनेंद्रगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के बरौर में प्रवेश करेगी। इसके बाद यह यात्रा मरवाही के लिये रवाना होगी।
मरवाही के दुर्गा पंडाल में विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल, युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद रामविचार नामदेव, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद परिवर्तन यात्रा मरवाही में रात्रि विश्राम करेंगी।
21 सितंबर सुबह नौ बजे मरवाही के श्री राधकृष्ण मंदिर में दर्शन के बाद यात्रा सुबह 10 बजे प्रारंभ होंगी। कोटमी में सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जायेगा और कोटमी से यात्रा कोरबा जिले के पसान होते हुये कटघोरा की ओर रवाना हो जाएगी। परिवर्तन यात्रा और आमसभा को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिये भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव में संपर्क कर रहें हैं।

]]>
चीन की तरह हम कर्नाटक में प्रवेश करेंगे : संजय राउत https://samacharpacheesa.com/?p=5358 Wed, 21 Dec 2022 08:31:07 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5358 मुंबई। शिवसेना के नेता संजय राउत अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल में ही कर्नाटक और महाराष्ट्र का सीमा विवाद काफी सुर्खियों में रहा है। दोनों ही राज्यों के बीच तनाव बढ़ गया है। एक दूसरे राज्य के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इन सब के बीच शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद बवाल बढ़ सकता है। दरअसल, अपने बयान में संजय राउत ने कहा कि हम कर्नाटक में उसी तरह से प्रवेश करेंगे, जैसे चीन देश में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मुद्दे पर किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। हम चर्चा के जरिए इसे सुलझाना चाहते हैं। लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री इसमें आग लगा रहे हैं।
इतना ही नहीं, संजय राउत ने महाराष्ट्र की सरकार को कमजोर करा दिया और कहा कि राज्य की सरकार इस मुद्दे पर कोई स्टैंड नहीं ले रही है। आपको बता दें कि सीमा विवाद को लेकर एकनाथ शिंदे और उनकी सरकार को लगातार विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के विधानसभा में भी विपक्ष सरकार को घेर रहा है। हाल में ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक भी संपन्न हुई थी। संजय राउत ने हालांकि यह भी कहा है कि यह देश एक है और मसले का हल बातचीत से होना चाहिए। वहीं, खबर यह भी है कि कर्नाटक विधानसभा के दोनों सदन महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद पर एक प्रस्ताव पारित करेंगे। विधानमंडल ने राज्य के रुख को दोहराया कि यह मुद्दा सुलझा हुआ है, और पड़ोसी राज्य को एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी।

]]>