प्रियंका – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 16 Jan 2023 11:32:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कर्नाटक में प्रियंका का बड़ा ऐलान, सत्ता में आने पर गृहणियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये देगी कांग्रेस, भाजपा पर भी निशाना https://samacharpacheesa.com/?p=5730 Mon, 16 Jan 2023 11:32:44 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5730 बेंगलुरु। कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेस कर्नाटक में महिला वोटरों को साधने की कोशिश में जुट गई है। इस कड़ी में प्रियंका गांधी लगातार कांग्रेस के लिए मेहनत करती हुई दिखाई दे रही हैं। आज प्रियंका गांधी बेंगलुरु पहुंची थीं जहां उन्होंने कर्नाटक चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक में सत्ता आने पर कांग्रेस प्रत्येक घर की एक ग्रहणी को 2000 रुपये प्रति माह नगद देगी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) द्वारा पैलेस ग्राउंड्स में आयोजित ‘ना नायाकी’ कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव ने कर्नाटक की महिलाओं से यह वादा किया। केपीसीसी के मुताबिक, ‘गृह लक्ष्मी’ योजना से 1.5 करोड़ गृहणियों को लाभ होगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अपने बयान में प्रियंका ने कहा कि मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहती हूं, भाजपा सरकार आने के बाद आपका जीवन बेहतर हुआ? क्या कोई बदलाव आया? वोट देने से पहले पिछले कुछ सालों को देखिए और इसका मूल्यांकन कीजिए।
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि मुझे पता चला कि कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है, भ्रष्टाचार से 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि PSI घोटाला शर्मनाक है, आप अपने बच्चों को शिक्षित करते हैं और आपको सत्ता में बैठे नेताओं से यह मिलता है। गौरतलब है कि इससे कुछ ही दिन पहले पार्टी ने राज्य में प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया था। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव इस साल मई के आसपास होने हैं।

]]>
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला, गले लगाकर राहुल ने किया स्वागत, प्रियंका भी रही मौजूद https://samacharpacheesa.com/?p=5620 Tue, 03 Jan 2023 11:35:55 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5620 नईदिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई है। कांग्रेस की ओर से तस्वीरों को साझा किया गया है। फारूक अब्दुल्ला चेहरे पर मास्क लगाए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके साथ नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने फारूक अब्दुल्ला को गले लगाकर स्वागत भी किया है। प्रियंका भी इस दौरान मौजूद रही। आपको बता दें कि 9 दिनों के अंतराल के बाद आज कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से चली है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के रास्ते यह यात्रा जम्मू कश्मीर में संपन्न होगी।
वहीं, पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग(RAW) प्रमुख ए.एस. दुलत दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। खबर यह भी है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कश्मीर में शामिल होंगी। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा था कि मुझे भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ कश्मीर में जुड़ने का आज न्योता दिया गया। उनके अदम्य साहस को सलाम करती हूं और मेरा मानना है कि उस व्यक्ति के साथ खड़े होना मेरा कर्तव्य है, जिसमें फासीवादी ताकतों को चुनौती देने की हिम्मत है। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी। यह यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी।
तमिलनाडु से शुरू होने के बाद यह यात्रा केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, होते हुए दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के रास्ते हरियाणा, पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी। 3 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। 10 जनवरी तक हरियाणा में रहने के बाद 11 को पंजाब में प्रवेश करेगी। 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी। 20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी। खबर के मुताबिक 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे और वहीं इस यात्रा का समापन भी होगा।

]]>