फर्जी खबर – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 24 Jul 2023 09:20:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कांग्रेस नेताओं पर लगा फर्जी खबर के जरिए छवि खराब करने का आरोप, आदिवासी समाज ने की कार्रवाई की मांग https://samacharpacheesa.com/?p=7509 Mon, 24 Jul 2023 09:20:25 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7509 कांकेर। कांग्रेस के इंटक नेताओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से कृषि विभाग के दो आदिवासी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर छवि खराब करने का आरोप लगा है। इससे समाज के नाराज आदिवासी संगठन सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक व अजाक्स थाने में कार्रवाई करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है। वहीं, कार्रवाई नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की बात कही है।
आदिवासी समाज के पदाधिकरी प्रकाश भंडारी ने कहा कि कृषि विभाग के उपसंचालक नरेन्द्र कुमार नागेश व कृषि विभाग में पदस्थ सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी सरजूराम शोरी पर भ्रष्टाचार करने संबंधी भ्रामक खबर सोशल मीडिया में 20 जुलाई को वायरल किया गया था, जिसमें इंटक नेता तबरेज खान व गणेश तिवारी के द्वारा खबर को सोशल मीडिया में एक दैनिक अखबार के हवाले से फर्जी तरीके से वायरल समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है, वो समाचार पत्र कांकेर में वितरित नहीं होता है।
समाचार पत्र की विश्वसनीयता की भी जांच करने की मांग की गई है। सर्व समाज व आदिवासी समाज द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि गणेश तिवारी हमेशा आदिवासी समाज के अधिकारियों पर झूठा आरोप लगा उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त कर ब्लैकमेल करता है, ऐसे अपराधिक प्रवृति के लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पीडि़त अधिकारी सरजू राम शोरी ने कहा है कि दोनो इंटक नेता सोशल मीडिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर दुष्प्रचार करते रहते है, जिस समाचार पत्र की प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशन बताया जाता है, वो पूरी तरह से फर्जी है, उसकी भी जांच किया जाए।

]]>