फारूक अब्दुल्ला – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 03 Jan 2023 11:35:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला, गले लगाकर राहुल ने किया स्वागत, प्रियंका भी रही मौजूद https://samacharpacheesa.com/?p=5620 Tue, 03 Jan 2023 11:35:55 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5620 नईदिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई है। कांग्रेस की ओर से तस्वीरों को साझा किया गया है। फारूक अब्दुल्ला चेहरे पर मास्क लगाए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके साथ नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने फारूक अब्दुल्ला को गले लगाकर स्वागत भी किया है। प्रियंका भी इस दौरान मौजूद रही। आपको बता दें कि 9 दिनों के अंतराल के बाद आज कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से चली है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के रास्ते यह यात्रा जम्मू कश्मीर में संपन्न होगी।
वहीं, पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग(RAW) प्रमुख ए.एस. दुलत दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। खबर यह भी है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कश्मीर में शामिल होंगी। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा था कि मुझे भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ कश्मीर में जुड़ने का आज न्योता दिया गया। उनके अदम्य साहस को सलाम करती हूं और मेरा मानना है कि उस व्यक्ति के साथ खड़े होना मेरा कर्तव्य है, जिसमें फासीवादी ताकतों को चुनौती देने की हिम्मत है। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी। यह यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी।
तमिलनाडु से शुरू होने के बाद यह यात्रा केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, होते हुए दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के रास्ते हरियाणा, पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी। 3 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। 10 जनवरी तक हरियाणा में रहने के बाद 11 को पंजाब में प्रवेश करेगी। 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी। 20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी। खबर के मुताबिक 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे और वहीं इस यात्रा का समापन भी होगा।

]]>
आतंकी हमले पर बोले फारूक अब्दुल्ला, पूरे देश में फैलाई जा रही नफरत, ये उसी का नतीजा है https://samacharpacheesa.com/?p=5596 Mon, 02 Jan 2023 10:37:41 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5596 श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राजौरी में हाल में ही एक आतंकवादी घटना हुआ है। नव वर्ष की पहले दिन वहां आतंकवादियों ने हिंदू परिवारों को निशाना बनाया है। अब एक बार फिर से हिंदुओं की कश्मीर में सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सीधा-सीधा भाजपा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। फारूक अब्दुल्ला ने साफ तौर पर कहा है कि आतंकवाद अभी भी रियासत में है। जो देश में नफरत फैलाई जा रही है, यह उसी का नतीजा है। आम परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है। अपने बयान में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि आतंकवाद अभी भी इस रियासत में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बेगुनाहों को मारा जा रहा है। पूरे देश में जिस तरह की नफरत फैलाई जा रही है, ये उसी का नतीजा है।
फारूक अब्दुल्ला ने आगे अपने बयान में कहा कि आज मुसलमान को अलग और हिंदुओं को अलग खड़ा किया जा रहा है। कौन जिम्मेदार है? कौन नफरत फैला रहा है?… इस पर गृह मंत्रालय में रास्ता निकालने कि जरूरत है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में रविवार की शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने एक समुदाय विशेष के लोगों के तीन मकानों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं, जबकि कई घायल हो गए हैं। वहीं, राजौरी जिले के डांगरी गांव में संदिग्ध आतंकवादी हमले के पीड़ितों में से एक के घर के पास सोमवार को हुए एक आईईडी विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस घटना में मारे गए नागरिकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। वहीं, राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य की निंदा करते हैं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के शासन में होने और उग्रवाद को खत्म करने के उसके झूठे दावों के बावजूद, हिंसा बेरोकटोक जारी है। अगर जम्मू-कश्मीर की अपनी निर्वाचित सरकार होती, तो वही मीडिया उन्हें अंगारों पर खींचता।

]]>