बीजेपी – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 20 Jul 2023 10:08:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 छत्तीसगढ़ में बीजेपी का जंगी प्रदर्शन, विधायकों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप https://samacharpacheesa.com/?p=7447 Thu, 20 Jul 2023 10:08:13 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7447 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ लगातार धरना और प्रदर्शन के बाद बुधवार की दोपहर को बीजेपी ने उत्तर विधानसभा में व्याप्त बदहाली को लेकर कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ नारेबाजी भी की। बीजेपी नेताओं ने कानून व्यवस्था और घोटालों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच थोड़ी बहुत झूमाझटकी भी देखने को मिली।
17 बिंदुओं पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन- बीजेपी नेताओं ने उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ 17 बिंदुओं का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है। जिसमें रायपुर उत्तर विधानसभा में सड़क डामरीकरण में हुए घोटालों की जांच, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में 200 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप, लोकायुक्त की जांच पर कार्यवाही, विधानसभा के 5 वार्डों से निकलने वाले नाले में हुए अधूरे निर्माण कार्य, अमृत मिशन के अधूरे काम, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अवैध शराब के साथ ही भू माफिया के द्वारा अतिक्रमण जैसे 17 बिंदुओं की जांच की मांग कलेक्टर से की गई है।
कोंडागांव में भी प्रदर्शन- बीजेपी के पांचों मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं दोनों विधानसभा में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास राव मद्दी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी, संजय पाण्डेय, जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा के सामूहिक नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ता विधायक निवास घेरने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में विधायक से विधानसभा के विकास के नाम पर आए पैसों के दुरुपयोग पर सवालों की तख्तियां और बैनर पोस्टर थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।
स्थानीय मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन- स्थानीय मुद्दों जिनमें मक्का प्रसंस्करण इकाई के नाम पर किसानों के साथ छलावा, सड़क बायपास के नाम पर राजनैतिक लाभ लेकर झूठ परोसना, स्टेडियम और अन्य अधूरे निर्माण कार्य, सुराजी ग्राम योजनांतर्गत नरवा, गरुआ, घुरूवा और बाड़ी सहित गौठान में हुए भ्रष्टाचार, महिला स्व सहायता समूहों, बेरोजगारों, उद्यमियों को पर्याप्त साधन, समाधान और मार्गदर्शन दिये बिना बेतरतीब कर्ज बांटकर झूठी वाहवाही बटोरना शामिल था।
रामविचार नेताम ने भी बृहस्पति सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा- बलरामपुर के संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने कद्दावर बीजेपी नेता रामविचार नेताम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर कुशासन और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास जमा हो गई। रामविचार नेताम ने इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम ने प्रदेश कांग्रेस की सरकार और विधायक बृहस्पति सिंह पर आरोप लगाया। नेताम के मुताबिक विधायक फर्जी मुकदमे दर्ज कराते हैं जमीनों के फर्जी पट्टे बनवाते हैं।
बस्तर भी सरकार के खिलाफ हुआ एकजुट- वहीं जगदलपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र शुरू होते ही आदिवासियों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के विरोध में नग्न प्रदर्शन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बीजेपी नेता कमल भंजदेव समेत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक और कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बीजेपी के मुताबिक कांग्रेस की सरकार ने 36 वादे किए थे। जिनमें किसान, स्व सहायता समूह, शराबबंदी जैसे गंभीर विषय शामिल थे।कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ में साढ़े 4 साल पूरे हो चुके हैं और कांग्रेस ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। साथ ही जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भी काम नहीं हुए हैं। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी ने कलेक्टर के माध्यम से गवर्नर को ज्ञापन सौंपा है।

]]>
संविदा, अनियमित, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मांग को घोषणा पत्र में शामिल करेगी बीजेपी : अरुण साव https://samacharpacheesa.com/?p=7347 Sat, 15 Jul 2023 08:05:22 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7347 रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने नवा रायपुर के धरना स्थल तूता में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि संविदा, अनियमित, दैनिक वेतन भोगी और अस्थाई कर्मचारियों की मांग को बीजेपी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इतना ही नहीं सरकार बनते ही बीजेपी इस वादे को पूरा करेगी। भाजपा जो कहती है, वह करके भी दिखाती है। साव ने प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, विजय शर्मा और केदार कश्यप सहित भाजपा नेताओं के साथ शुक्रवार को सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनरतले तूता में आंदोलित कर्मचारियों से आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना पूरा समर्थन दिया। उन्हें विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार बनते ही कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगें पूरी की जाएंगीं।
कांग्रेस ने की वादाखिलाफी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धूप, गर्मी, ऊमस और बारिश के बावजूद अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे कर्मचारियों के हजारों परिवार की चिंता करने के बजाय प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक खानदान, एक परिवार की सेवा-चाकरी और चिंता कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने पिछले चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आते ही 10 दिन में संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा, लेकिन सरकार वादा पूरा करने में टाल-मटोल करती रही, बहानेबाजी करती रही। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी करके हजारों कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य किया है। प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के साथ-साथ कर्मचारियों को भी बार-बार धोखा दिया है।
भाजपा करेगी लाखों कर्मचारियों के भविष्य की चिंता
साव ने कहा कि कर्मचारियों के साथ ही पूरे प्रदेश ने अब वादाखिलाफी करने वाली सरकार को सबक सिखाने का निश्चय कर लिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि लाखों कर्मचारियों का दु:ख-दर्द भाजपा परिवार का दु:ख-दर्द है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की कोई फिक्र नहीं है। अब इस प्रदेश सरकार का हिसाब नवम्बर में चुकता करने का मौका कर्मचारियों को मिल रहा है। ऐसी तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकें और आज से लाखो कर्मचारी अपने भविष्य की चिंता छोड़ दे, उनकी चिंता अब भाजपा करेगी।

]]>
20 वर्षों से एनडीपीपी, एनपीएफ और बीजेपी ने राज्य को लूटा है : मल्लिकार्जुन खड़गे https://samacharpacheesa.com/?p=6374 Tue, 21 Feb 2023 11:54:31 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6374 कोहिमा। नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक पारा जबरदस्त तरीके से चढ़ा हुआ है। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नागालैंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नागालैंड में कई बड़े वादे किए और भाजपा तथा उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से एनडीपीपी, एनपीएफ और बीजेपी ने नागालैंड को लूटा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी नागालैंड क्षेत्र के लिए कई उपायों का वादा किया है।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद 3000 रुपये प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन, शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देगी। साथ ही साथ जॉब कार्ड धारकों को मनरेगा के तहत 100% मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। खड़गे ने आके बताया कि 0% ब्याज पर उच्च शिक्षा के लिए ऋण मिलेगा और स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता का इंतजाम करेंगे। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी जानते हैं कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा एक बड़ा घोटाला किया गया था, BJP ने स्थिति का लाभ उठाया और सरकार को रातों-रात पलट दिया। उन्होंने कहा कि नागालैंड के लोगों को ठगा महसूस हुआ और CM को ब्लैकमेल कर भाजपा ने सरकार बनाई।
2024 में दुरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी कांग्रेस
गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि भाजपा-एनडीपीपी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नॉर्थ ईस्ट के साथ-साथ देश में भी हाशिये पर चली गई है। यह सब राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ है। राहुल गांधी के कांग्रेस की कमान संभालने के बाद से ही पार्टी के नेताओं के व्यवहार में तल्खी आने लगी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस प्रकार की भाषा प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए इस्तेमाल की गई है, जनता इसे देख चुकी है। 2024 में कांग्रेस पार्टी दुरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी। देश की जनता इसका हिसाब बैलेट बॉक्स के माध्यम से करेगी।

]]>
बीजेपी ने अपने पार्षदों को एमसीडी चुनाव बाधित करने का दिया निर्देश : मनीष सिसोदिया https://samacharpacheesa.com/?p=6120 Mon, 06 Feb 2023 07:17:29 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6120 नयी दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम शहर के लिए एक मेयर का चुनाव करने के लिए तैयार है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने अपने पार्षदों से एमसीडी मेयर चुनाव में व्यवधान सुनिश्चित करने के लिए कहा है। सिसोदिया ने दावा किया कि पिछली बार की तरह पीठासीन अधिकारी सदन को स्थगित कर देंगे। एलजी एक और तारीख (मेयर चुनाव के लिए) अधिसूचित करेंगे, जो 20 दिन बाद होगी। डिप्टी सीएम सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने पार्षदों को आज फिर एमसीडी बैठक में मेयर चुनाव न होने देने के निर्देश दिए हैं। बीजेपी पार्षदों को कहा गया है सदन शुरू होते ही किसी बहाने से हंगामा कर देना.पीठासीन अधिकारी पिछली बार की तरह फिर अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित कर देंगी। एलजी फिर से 20 दिन बाद की तारीख़ देंगे।
4 दिसंबर को हुए उच्च-दांव वाले नगरपालिका चुनावों के बाद यह तीसरा सत्र होगा। 6 जनवरी और 24 जनवरी को आयोजित पहले दो सत्रों को पीठासीन अधिकारी ने महापौर चुने बिना स्थगित कर दिया था क्योंकि सत्रों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के सदस्यों के बीच हंगामे और तीखी नोकझोंक हुई थी। डीएमसी अधिनियम 1957 के अनुसार, महापौर और उप महापौर पहले सदन में चुने जाते हैं जो निकाय चुनाव के बाद आयोजित होते हैं। बहरहाल, नगर निकाय चुनाव हुए दो महीने हो चुके हैं और दिल्ली को अभी मेयर मिलना बाकी है।

]]>
मैं लिखित में दे सकता हूं, मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस सूपड़ा साफ करेगी, बीजेपी कहीं नजर नहीं आएगी : राहुल गांधी https://samacharpacheesa.com/?p=5573 Sat, 31 Dec 2022 10:17:18 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5573 नई दिल्ली। आगामी मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। शनिवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस पार्टी सूपड़ा साफ कर देगी। राहुल गांधी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस सूपड़ा साफ करेगी, बीजेपी वहां कहीं नजर नहीं आएगी। मैं आपको इसकी गारंटी देता हूं। मध्य प्रदेश का अनुभव बताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, मध्य प्रदेश में तूफान आया हुआ है। वहां हर व्यक्ति यह जानता है कि भाजपा ने पैसे देकर अपनी सरकार बनाई है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण दिल्ली में समाप्त हो चुका है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्राÓ सफल रही है और उनका लक्ष्य देश को एक नया दृष्टिकोण देने का है। राहुल ने यह भी दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए जीत बहुत मुश्किल होगी और जमीन पर भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘सत्ता विरोधी माहौल है।
दिल्ली में संवाददाताओं से मुखातिब राहुल ने कहा, मुझे जमीन से जो जानकारी मिल रही है, उससे पता चलता है भाजपा के लिए अगले चुनाव में जीतना मुश्किल होगा… बड़े पैमाने पर सत्ता विरोधी माहौल है। यात्रा की सुरक्षा में चूक से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और उनकी (राहुल की) सुरक्षा से जुड़े विषय पर सरकार का अलग-अलग मापदंड हैं। राहुल ने कहा, मेरा लक्ष्य देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार की भ्रम वाली विदेश नीति है।

]]>
मेघालय के चार विधायक बीजेपी में हुए शामिल https://samacharpacheesa.com/?p=5220 Wed, 14 Dec 2022 08:38:25 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5220 शिलांग। मेघालय में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर राजनीतिक दलों की ओर से अबी से ही जोरआजमाइश शुरू कर दी गई है। आगामी 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलॉंग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोहों में शामिल होने के लिए आने वाले हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी र महिला सशक्तिकरण, युवाओं की बेहतरी के नारे के साथ मेघालय में चुनावी बिगुल बजा दिया है। अब बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेलते हुए चार विधायकों को अपने पाले में लाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर लिया है।
मेघालय विधानसभा के चार मौजूदा विधायक फेरलिन संगमा, सैमुअल संगमा, बेनेडिक मारक और एचएम शांगप्लियांग असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह चारों मौजूदा विधानसभा के विधायक हैं, इनके भाजपा में शामिल होने से हमें और मज़बूती मिलेगी। फरवरी में होने वाले चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल होने में बड़ी सफलता मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को मेघालय में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोहों में शामिल होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संगमा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ तीन घंटे राज्य की राजधानी में रूकेंगे। उन्होंने यहां एक बैठक से इतर पीटीआई-से कहा,‘‘प्रधानमंत्री 18 दिसंबर को राज्य का दौरा कर रहे हैं। वह यहां पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोहों में शामिल होंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि समारोहों के लिए सुरक्षा इंतजाम किये जा रहे हैं।

]]>