भाजपा कार्यालय – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 24 Jul 2023 09:06:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 ननकीराम कंवर को भाजपा कार्यालय में नहीं घुसने देना आदिवासियों का अपमान: सीएम भूपेश बघेल https://samacharpacheesa.com/?p=7500 Mon, 24 Jul 2023 09:06:45 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7500 दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग में खूबचंद बघेल जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। भिलाई के सिविक सेंटर कला मंदिर में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री समेत कांग्रेस के तमाम नेता, विधायक और कुर्मी समाज के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शनिवार रात पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को पार्टी कार्यालय में प्रवेश नहीं देने को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। सीएम भूपेश ने इसे सीधे आदिवासियों का अपमान बताया है।
भूपेश बघेल ने कहा अमित शाह बार-बार छत्तीसगढ़ आ रहे है। इसका मतलब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व में ,बकुछ ठीक नहीं है। अमित शाह रात को आते हैं और डंडा चलाकर चले जाते हैं। कल जिस तरह से पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को भाजपा पार्टी कार्यालय में भी नहीं घुसने दिया गया, उन्हें वापस भेज दिया गया। यह तो आदिवासियों का अपमान है।
भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए किए संघर्षों के लिए खूबचंद बघेल को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, समाज की जड़ता को सुधारने के लिए कोई न कोई सामने आता है। जो काम करता है, समाज में उसको याद किया जाता है। डॉ खूबचन्द बघेल भी ऐसे व्यक्तिव में से एक है। उन्होंने छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान को जगाने का काम किया। छत्तीसगढ़ राज्य की सोच भी इसमें शामिल रहा। आज छत्तीगसढिय़ों को सही मायने में राज्य बनने का अहसास हो रहा है।
विजय बघेल ने नशाखोरी को लेकर कसा तंज- कार्यक्रम में भाजपा नेता और दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि खूबचंद बघेल जैसे अनेक महापुरुष अलग प्रदेश के संघर्ष में साथ थे। उन्होंने सपना देखा था कि छत्तीसगढ़ में नशाखोरी, जुआखोरी, भ्रष्टाचार, अत्याचार ना हो। लेकिन आज छत्तीसगढ़ में यह सब होने लगा है। मनवा कुर्मी समाज के कार्यक्रम में नेत्र विशेषज्ञ और चिकित्सक डॉ लाखेशचंद्र मड़रिया को समाज की ओर से माटीपुत्र सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही बीएसपी से सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों और समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया।

]]>
हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर का भाजपा कार्यालय में तिलक लगाकर स्वागत https://samacharpacheesa.com/?p=5143 Sat, 10 Dec 2022 07:31:27 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5143 अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है जिसके बाद सरकार बनाने को लेकर कवायत तेज हो चली है। इस बीच शनिवार को नवनिर्वाचित भाजपा विधायक बैठक के लिए गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों का गांधीनगर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय कमलम में स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी कार्यालय पहुंचे हैं। नवनिर्वाचित विधायक हार्दिक पटेल ने भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद कहा कि ये सभी गुजरातियों के लिए बड़ा दिन है कि एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी है। विधायक दल की बैठक में पार्टी का जो भी फैसला होगा उसे सभी 157 विधायक स्वीकार करेंगे। हम सब ये ही मानते हैं कि पार्टी का नेतृत्व ही गुजरात को और मजबूती देगा।
अल्पेश ठाकोर भी पहुंचे बैठक में
भाजपा विधायक अल्पेश ठाकोर भी बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में पहुंचने के बाद कहा कि मैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ-साथ भूपेंद्र पटेल और सीआर पाटिल को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे गांधीनगर दक्षिण से उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया। मुझे शानदार जीत दिलाने के लिए मैं लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं। लोग विकास की राजनीति के लिए नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।
भूपेंद्र पटेल होंगे मुख्यमंत्री
आपको बता दें कि भाजपा ने पहले ही कह दिया था कि यदि वह सत्ता में आती है तो भूपेंद्र पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे साफ है कि पटेल ही सूबे के सीएम हो सकते हैं जो 12 दिसंबर को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
गुजरात कैबिनेट में किसे मिल सकती है जगह
भूपेंद्र पटेल के संभावित मंत्रिमंडल में सभी जातियों और सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को जगह देने के कयास लगाये जा रहे हैं। मंत्रिमंडल में नौजवान चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं कुछ पुराने अनुभवी लोगों को भी इसमें जगह मिल सकती है। मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं उसके अनुसार अल्पेश ठाकोर, हार्दिक पटेल, हर्ष संघवी, जीतू वाघानी, और पूर्णेश मोदी सहित कुल 10 से 11 कैबिनेट मंत्री बनाये जा सकते हैं। वहीं 12 से 14 लोगों को राज्य मंत्री का दर्जा मंत्रिमंडल में दिया जा सकता है। यहां चर्चा कर दें कि नियम के मुताबिक गुजरात में ज्यादा से ज्यादा 27 मंत्री ही हो सकते हैं।

]]>