मनसुख मांडविया – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 21 Dec 2022 08:35:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 भारत जोड़ो यात्रा में सख्ती से लागू किया जाए कोविड प्रोटोकॉल: मनसुख मांडविया https://samacharpacheesa.com/?p=5361 Wed, 21 Dec 2022 08:35:10 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5361 नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सख्त कोविड नियमों का पालन कराने की गुजारिश की। स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी चिट्ठी में कहा कि यात्रा के दौरान मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। साथ ही ये भी कहा कि यात्रा में केवल ऐसे लोगों को ही हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए जिन्होंने कोविड वैक्सीन ले ली है। साथ ही चिट्ठी में लिखा गया है कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति का ध्यान रखते हुए और महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने का अनुरोध करता हूं।
स्वास्थ्य मंत्री के चिट्ठी पर कांग्रेस का जवाब
स्वास्थ्य मंत्री की ओर से लिखी गई चिट्ठी पर कांग्रेस का भी जवाब आया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पलटकर सवाल करते हुए कहा कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया।
कांग्रेस सांसद ने कहा, मुझे लगता है कि मनसुख मांडविया दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पसंद नहीं कर रहे हैं। लेकिन लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इसमें शामिल हो रहे हैं। मांडविया को लोगों का ध्यान भटकाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि हाल में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हुए हैं और अब यह यात्रा राजस्थान से होते हुए सोमवार को दिल्ली में प्रवेश करेगी।

]]>
भारत 2025 के अंत तक क्षय रोग से मुक्त हो जाएगा: मनसुख मांडविया https://samacharpacheesa.com/?p=5266 Fri, 16 Dec 2022 08:39:10 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5266 नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि सरकार की तरफ से क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ जिस स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है और लोगों की इसमें जिस तरह की भागीदारी हुई है, उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि देश 2025 के आखिर तक इस बीमारी से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह टिप्पणी की। मांडविया ने कहा, ”भारत में स्वास्थ्य कोई कारोबार नहीं, बल्कि सेवा है। हमने क्षय रोग मुक्त कराने का अभियान शुरू किया है। मरीजों को सरकार की ओर से दवा मुफ्त दी जाती है, आर्थिक मदद की जाती है।
उन्होंने बताया,”क्षय रोग के मरीजों को पोषक आहार और उचित देखभाल मिले, इसके लिए हमने एक पोर्टल शुरू किया और लोगों का आह्वान किया कि वे टीबी के मरीजों को गोद लें। सिर्फ 14 दिनों में 44 हजार लोग सामने आए और 12 लाख मरीजों को गोद ले लिया। मंत्री का कहना था कि राज्यपाल, विधायक, सांसद और एनजीओ के लोग नियमित रूप से मरीजों से मिलते हैं और उनकी स्थिति के बारे में पूछते हैं।
उन्होंने कहा, ”हमने प्रयास किया है और हमें सफलता मिली है। इसके आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि 2025 के अंत तक भारत टीबी मुक्त हो जाएगा। मांडविया ने सांसदों का आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों में क्षय रोग के मरीजों की उचित देखभाल के लिए उन्हें गोद लें और गोद लिए जाने की व्यवस्था करें ताकि इस बीमारी से लोगों की मौत नहीं हो।

]]>