मल्लिकार्जुन खडग़े – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 23 Feb 2023 05:42:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 रायपुर में कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन https://samacharpacheesa.com/?p=6407 Thu, 23 Feb 2023 05:42:56 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6407 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में एक अंग्रेज अधिकारी एओह्युम के द्वारा की गई थी। कांग्रेस पार्टी ने उसके बाद अनेक परिवर्तन देखे। इन परिवर्तनों में महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक संगठनात्मक पार्टी के 1920 के नागपुर अधिवेशन में महत्वपूर्ण था। प्रतिवर्ष दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस पार्टी का नियमित अधिवेशन होता था जो स्वतंत्रता के बाद 1965 तक चलता रहा। पं. जवाहरलाल नेहरु के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी का वार्षिक अधिवेशन नियमित नहीं रहा। इस वर्ष 24 से 26 फरवरी कांग्रेस पार्टी का एक अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहा है। इसके पूर्व कोई भी अधिवेशन छत्तीसगढ़ की सीमा में नहीं हुआ था। सबसे नजदीक जबलपुर के पास त्रिपुरी और नागपुर में अधिवेशन हो चुके है। ऐतिहासिक दृष्टि से यह अधिवेशन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। इस अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी इस वर्ष के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़ सहित कई महत्वपूर्ण राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से चर्चा होगी। लंबे समय के बाद कांग्रेस पार्टी को गांधी, नेहरु परिवार के बाहर राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। मल्लिकार्जुन खडग़े की अध्यक्षता में इस अधिवेशन में संगठनात्मक चर्चा होगी। 2004 से 2014 दस वर्षों तक डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार केंद्र में रही। इसके बाद लगातार दो चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। कांग्रेस पार्टी के इतिहास में लगभग 50 के आसपास तक सीटों पर जीत आपातकाल के बाद कांग्रेस के सबसे बुरे काल में भी नहीं मिली थी। 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को हार मिली। इसके बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लगभग 3 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी का कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं था, इसलिए संगठन का ढांचा बिखर चुका है। हाल में केवल 3 ही राज्य ऐसे है हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस पार्टी देश में कमजोर हो गई है लेकिन नेतृत्व का अभाव और दिशाहीनता के कारण पार्टी की स्थिति अच्छी नहीं है। पिछले 4 महीनों से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे थे जिसे देशभर में अच्छा प्रतिसाद मिला है। नए अध्यक्ष का नेतृत्व और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद रायपुर में होने वाले महाधिवेशन में इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी को फिर से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना जरुरी है। कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी का कमजोर रहना भारतीय लोकतंत्र के लिए भी अच्छा नहीं है।

]]>
20 वर्षों से एनडीपीपी, एनपीएफ और बीजेपी ने राज्य को लूटा है : मल्लिकार्जुन खड़गे https://samacharpacheesa.com/?p=6374 Tue, 21 Feb 2023 11:54:31 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6374 कोहिमा। नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक पारा जबरदस्त तरीके से चढ़ा हुआ है। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नागालैंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नागालैंड में कई बड़े वादे किए और भाजपा तथा उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से एनडीपीपी, एनपीएफ और बीजेपी ने नागालैंड को लूटा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी नागालैंड क्षेत्र के लिए कई उपायों का वादा किया है।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद 3000 रुपये प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन, शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देगी। साथ ही साथ जॉब कार्ड धारकों को मनरेगा के तहत 100% मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। खड़गे ने आके बताया कि 0% ब्याज पर उच्च शिक्षा के लिए ऋण मिलेगा और स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता का इंतजाम करेंगे। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी जानते हैं कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा एक बड़ा घोटाला किया गया था, BJP ने स्थिति का लाभ उठाया और सरकार को रातों-रात पलट दिया। उन्होंने कहा कि नागालैंड के लोगों को ठगा महसूस हुआ और CM को ब्लैकमेल कर भाजपा ने सरकार बनाई।
2024 में दुरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी कांग्रेस
गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि भाजपा-एनडीपीपी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नॉर्थ ईस्ट के साथ-साथ देश में भी हाशिये पर चली गई है। यह सब राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ है। राहुल गांधी के कांग्रेस की कमान संभालने के बाद से ही पार्टी के नेताओं के व्यवहार में तल्खी आने लगी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस प्रकार की भाषा प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए इस्तेमाल की गई है, जनता इसे देख चुकी है। 2024 में कांग्रेस पार्टी दुरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी। देश की जनता इसका हिसाब बैलेट बॉक्स के माध्यम से करेगी।

]]>
राज्यसभा में शायराना अंदाज में दिखे खरगे-धनखड़ https://samacharpacheesa.com/?p=6163 Wed, 08 Feb 2023 08:22:43 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6163 नई दिल्ली। संसद में विपक्ष अदाणी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। जिसके चलते संसद के दोनों सदनों में काफी हंगामा हो रहा है। हालांकि इस हंगामे के बीच कुछ ऐसे पल भी आए, जब विपक्ष के नेता की बात पर प्रधानमंत्री मोदी समेत सदन के सभी सदस्य खूब हंसे। बता दें कि राज्यसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने शिकायती लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री सदन में कम दिखाई देते हैं। जब संसद चलती है तो वह इधर ज्यादा ध्यान दें तो अच्छा रहेगा।
खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा चुनावी मोड में होते हैं। इधर संसद चल रही है और उधर मेरे संसदीय क्षेत्र कलबुर्गा में चले गए। खरगे ने कहा कि अरे भई मेरा एक ही संसदीय क्षेत्र है और आपको वही मिल रहा है। और संसदीय क्षेत्र में एक भी नहीं दो-दो मीटिंग कर रहे हैं! खरगे के इतना कहते ही सदन में हंसी के ठहाके गूंज उठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खरगे की बात पर हंस पड़े। इस पर मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री की तरफ देखते हुए कहा कि मोदी साहब पहली बार हंस रहे हैं।
राज्यसभा में अदाणी मामले पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े थोड़े शायराना भी हो गए और बोले कि ‘नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमीं पर चांद सितारों की बात करतें हैं, वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं! बड़ा हसीन हैं उनकी जबान का जादू, लगा के आग बहारों की बात करते हैं, मिली कमान तो अटकी नजर खजानों पर, नदी सुखाकर किनारों की बात करते हैं! गरीब बनाते हैं आम लोगों को, वही नसीब के मारों की बात करते हैं। अपने भाषण के अंत में मल्लिकार्जुन खडग़े ने अदाणी मामले की जांच के लिए जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (जेपीसी) का गठन कर जांच कराने की बात कही। वहीं मल्लिकार्जुन खडग़े की इस शायरी पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि खडग़े जी की बात सुनकर मेरे अंदर भी शायर जाग गया है। उन्होंने कहा उम्र भर गालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करता रहा।

]]>
खरगे ने राज्यसभा में उठाया अनुसूचित जाति के लोगों का मुद्दा https://samacharpacheesa.com/?p=6152 Wed, 08 Feb 2023 07:52:36 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6152 नईदिल्ली। संसद का बजट सत्र शुरू से ही मुख्य रूप से अडानी-हिंडनबर्ग विवाद की वजह से हंगामेदार  रहा है। आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। उनका संबोधन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के एक दिन बाद आएगा। राहुल ने चर्चा के दौरान अडानी के उत्थान के लिए केंद्र पर सवाल उठाया था। इसके बाद महुआ मोइत्रा ने कहा कि एक प्रसिद्ध व्यक्ति जिसका नाम ‘ए’ से शुरू होता है और ‘आई’ के साथ समाप्त होता है, जिसमें क्रोनी कैपिटलिज्म की बू आती है, उसने सभी को ठगा है। विपक्ष अडानी समूह पर हिंडनबर्ग फर्म द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग कर रहा है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कई सासंद-मंत्री सिर्फ हिंदू मुस्लिम करते हैं, क्या बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है। दूसरी तरफ कोई अनुसूचित जाति के लोग मंदिर जाते हैं तो उन्हें मारते हैं, उनकी सुनवाई नहीं होती है। अनुसूचित जाति को तो हम हिंदू समझते हैं ना तब उन्हें मंदिर जाने से क्यों रोकते हैं अगर समझते हैं तो उन्हें बराबरी का स्थान क्यों नहीं देते।कई मंत्री दिखावे के लिए उनके घर जाकर खाना खाते हैं और तस्वीर खींचवा कर बताते हैं कि हमने उनके घर खाना खाया।
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने दलितों को मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ सांसद सिर्फ धर्म की बात करते हैं। धर्म-जाति के नाम पर नफरत की बात करना ठीक नहीं है। दलितों का सियासी इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। अनुसूचित जाति को तो हम हिंदू समझते हैं ना तब उन्हें मंदिर जाने से क्यों रोकते हैं अगर समझते हैं तो उन्हें बराबरी का स्थान क्यों नहीं देते। कई मंत्री दिखावे के लिए उनके घर जाकर खाना खाते हैं और तस्वीर खींचवा कर बताते हैं कि हमने उनके घर खाना खाया है।

]]>
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के बयान पर राज्यसभा में हंगामा, पीयूष गोयल ने की माफी मांगने की मांग https://samacharpacheesa.com/?p=5325 Tue, 20 Dec 2022 07:52:05 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5325 नईदिल्ली। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा जान दिए जाने वाले बयान पर अब हंगामा बढऩे लगा है। 20 दिसंबर को ये मामला राज्यसभा में भी गूंजा। यहां पीयूष गोयल ने मल्लिकार्जुन खडग़े के बायन की निंदा की है। राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अपने पीएम का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि खडग़े ने अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है। कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया है। कांग्रेस के समय देश की जमीन पर कब्जा किया है। खडग़े ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इस तरह का बयान देने के बाद उन्हें सदन में रहने का अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि अलवर में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने अभद्र भाषण दिया था. जिस भाषा का प्रयोग किया गया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जिस तरह से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, निराधार बातें कही और देश के सामने झूठ पेश करने की कोशिश की, मैं उसकी निंदा करता हूं। मैं उनसे माफी की मांग करता हूं।
उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े को भाजपा, संसद और इस देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई। आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। खडग़े जी इसका जीता जागता उदाहरण हैं और देश को दिखा रहे हैं कि गांधी जी ने जो कहा वह सच था और वह एक ऐसे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो बोलना नहीं जानते। जब तक वह माफी नहीं मांगते, उन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।
वहीं इस मामले पर खड़से ने कहा कि ये बयान सदन के बाहर दिया गया है ऐसे में सदन के अंदर इस बयान पर माफी मांगने का सवाल नहीं उठता है। सदन के बाहर दिए गए बयान की चर्चा की जरुरत नही है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने देश के लिए क्या किया है। कांग्रेस के राजीव गांधी, इंदिरा गांधी ने देश के लिए जान दी थी। उन्होंने कहा जो लोग देश की आजादी के लिए लड़े हैं उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है।
ये दिया था बयान
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़से ने बयान दिया था कि हमने देश को आज़ादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या किसी ने कोई क़ुर्बानी दी है? इस बयान के बाद से ही भाजपा हमलावर हो गई है।

]]>
भारत-चीन झड़प को लेकर मोदी सरकार पर फिर हमलावर हुए खडग़े https://samacharpacheesa.com/?p=5248 Thu, 15 Dec 2022 08:34:09 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5248 नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन के अतिक्रमण को लेकर जारी राजनीतिक विवाद अभी भी जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने गुरुवार को मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला। खडग़े ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपहास का अनुसरण करते हुए कहा, ऐसा लगता है कि मोदी सरकार की लाल आंख चीनी चश्मे से ढकी हुई है…क्या हम संसद में चीन के खिलाफ नहीं बोल सकते?
भारत-चीन सीमा मुद्दे पर सरकार पर बहस को रोकने का आरोप लगाने के बाद बुधवार को कांग्रेस और अन्य दलों ने संसद से बहिर्गमन किया। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और तृणमूल के सांसद लोकसभा से बाहर चले गए और उन दो और जनता दल (यूनाइटेड), तेलुगु देशम पार्टी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना सहित 17 राज्यसभा से बाहर चले गए।
बताते चलें कि 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसपर के केंद्र सरकार ने कहा था कि भारत ने दृढ़ तरीके से जवाब दिया और चीन को पीछे हटने को मजबूर किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जून 2020 में गालवान के विपरीत कोई घातक घटना नहीं हुई और भारतीय सैनिकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

]]>