मल्लिकार्जुन खडग़े – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 10 Aug 2023 09:23:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा https://samacharpacheesa.com/?p=7777 Thu, 10 Aug 2023 09:23:27 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7777 रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है। उन्होंने 9 अगस्त को ही अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेजा दिया था।
एआईसीसी को भेजे इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि ”मैं कांग्रेस पार्टी का क्रियाशील सदस्य हूं। 5 वर्ष पूर्व तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस में वापस आकर अपने अनुभव से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का हमेशा प्रयास किया, लेकिन प्रदेश नेतृत्व के असहयोग पूर्ण रवैये के कारण मुझे निराशा हुई। प्रदेश सरकार राज्य में आदिवासी समाज के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा प्रदान संवैधानिक अधिकारों के विपरीत काम कर रही है।
उन्होंने लिखा कि कांग्रेस सरकार ने पेसा कानून 1996 में आदिवासी समाज को जल, जंगल, जमीन पर ग्रामसभा के अधिकारों को समाप्त कर दिया है। इस तरह से ये आदिवासी विरोधी सरकार है, इसलिए मैं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। केन्द्रीय नेतृत्व से मुझे हमेशा मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा है, उसके लिए पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।
अरविंद नेताम सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक हैं। वो इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वो इंदिरा गांधी की सरकार में कृषि राज्य मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। पहली बार 1996 में उन्हें कांग्रेस से निकाला गया था। फिलहाल, वो रायपुर में हैं।

]]>
छत्तीसगढ़ में सिरिवेला प्रसाद कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक, हफ्तेभर में बदली जिम्मेदारी https://samacharpacheesa.com/?p=7721 Mon, 07 Aug 2023 10:17:34 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7721 नई दिल्ली/रायपुर। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने मीनाक्षी नटराजन और सिरिवेला प्रसाद की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना और सिरिवेला प्रसाद को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
एक हफ्ते में ही किया फेरबदल- पिछले हफ्ते ही नटराजन को छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। जबकि प्रसाद को तेलंगाना के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही दोनों नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह को बनाया गया है।
कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमिटी का ऐलान- छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां खुद को मजबूत करने में जुट गई है। 2 अगस्त को छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमिटी का ऐलान किया था। अजय माकन को छत्तीसगढ़ स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया।यह स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्याशी चयन में अहम भूमिका निभाएंगी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जुलाई माह से ही बड़े स्तर पर सत्ता और संगठन में बदलाव देखा गया। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव पीसीसी प्रमुख की जिम्मेदारी में बदलाव रहा। मोहन मरकाम को भूपेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं मरकाम की जगह पर बस्तर सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया गया था। साथ ही सभी लोकसभा संसदीय क्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी।

]]>