मुख्यमंत्री – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 14 Aug 2023 11:10:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 मुख्यमंत्री पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण https://samacharpacheesa.com/?p=7807 Mon, 14 Aug 2023 11:10:32 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7807 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 09.02 बजे से 9.25 तक परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट के पश्चात 9.25 बजे से राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल समारोह में 9.50 बजे से 10.15 बजे तक पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल 10.15 बजे से 10.25 बजे तक परेड का प्रस्थान और परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में 10.29 बजे से 10.39 बजे तक पुलिस महिला बैण्ड द्वारा प्रदर्शन, 10.39 बजे से 10.49 बजे तक पीटीआई ड्रिल शो और 10.49 बजे से 11.09 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होगी। मुख्यमंत्री समारोह के पश्चात पुलिस परेड ग्राउण्ड से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

]]>
मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पहुंचे जगदलपुर, एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत https://samacharpacheesa.com/?p=7748 Tue, 08 Aug 2023 12:58:03 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7748 जगदलपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट नियमित विमान से पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव भी पहुँचे। उद्योग मंत्री व जिले  के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष श्री विक्रम मड़ावी के द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर में आज विभिन्न कार्यक्रमों सहित 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर श्री संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इसके साथ प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा,कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री धम्मशील गणवीर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित ने भी स्वागत किया।

]]>
जूनियर डॉक्टरों ने शिष्यवृत्ति बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार https://samacharpacheesa.com/?p=7727 Mon, 07 Aug 2023 10:24:55 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7727 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में जूनियर डॉक्टर्स एशोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने जूनियर डॉक्टर की शिष्यवृत्ति बढ़ाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. राकेश गुप्ता सहित जूनियर डॉक्टर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की शिष्यवृत्ति में जो बढ़ोत्तरी की है। उसके नवीन दर के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के लिए 53 हजार 550 रूपये से बढ़ाकर 67 हजार 500 रूपये प्रति माह करने का निर्णय लिया है। इसी तरह पीजी द्वितीय वर्ष के लिए 56 हजार 700 रूपये से बढ़ाकर 71 हजार 450 रूपये प्रति माह तथा पीजी तृतीय वर्ष के लिए 59 हजार 200 रूपये से बढ़ाकर 74 हजार 600 रूपये प्रति माह करने का निर्णय लिया है। एम.बी.बी.एस. के इंटर्नशिप के छात्रों के लिए 12 हजार 600 रूपये से बढ़ाकर 15 हजार 900 रूपये प्रति माह किया गया है। इस प्रकार से राज्य सरकार के इस निर्णय से अब जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति में साढ़े 3 हजार रूपये से लेकर 15 हजार रूपये तक की बढ़ोत्तरी होगी।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल में डॉ. गौरव सिंह परिहार, डॉ. मनुप्रताप सिंह, डॉ. योगेश्वर स्वर्णकार, डॉ. विजया सिंह, डॉ. प्रीतम प्रजापति, डॉ. दिलीप कुमार साहू, डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. अभिषेक गुजराती, डॉ. सोनल चंद्राकर तथा डॉ. व्योम अग्रवाल आदि शामिल थे।

]]>
बैज की नई टीम का इंतजार, क्या मरकाम सर्मथकों की होगी छुट्टी https://samacharpacheesa.com/?p=7696 Fri, 04 Aug 2023 09:39:45 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7696 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष दीपक बैज नए दायित्व मिलने के बाद अभी रायपुर टू दिल्ली बड़े नेताओं से मेल मुलाकात कर रहे हैं। इधर नई कार्यकारिणी की घोषणा के लिए भी दबाव बढ़ रहा है। चर्चा हो रही है कि बैज की टीम में कौन-कौन शामिल रहेंगे? क्या मरकाम समर्थकों की पूरी तरह से छुट्टी हो जायेगी या कुछ का समायोजन किया जायेगा। ये तो माना जा रहा है कि कम से कम 150 पदाधिकारी रहेंगे,लेकिन अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित हुए प्रस्ताव का पालन करते हुए 50 प्रतिशत पदों पर 50 साल से कम उम्र वालों को मौका दिया जाएगा। चुनाव में अब काफी कम समय रह गया है ऐसे में संगठन को सक्रिय करना भी जरूरी है इसलिए किसी भी वक्त सूची जारी हो सकती है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी ही प्रमुख है,बाकी दिल्ली एआईसीसी तो केवल औपचारिकता रहेगी। चुनाव लडऩे वाले संभावित चेहरों को भी किनारे रखा जायेगा। ताकि बाद में इस्तीफे का सवाल न आ जाए। बताया जाता है कि सैलजा ने कहा है कि क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए टीम बनायें। बड़े नेताओं से मशविरा जरूर कर लें लेकिन सक्रिय लोगों को ही संगठन में पद देना है।

]]>
शासन की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन में आईएएस अधिकारियों की महती भूमिका-मुख्यमंत्री बघेल https://samacharpacheesa.com/?p=7519 Tue, 25 Jul 2023 08:26:41 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7519 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित आईएएस कॉन्क्लेव 2023 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ में शासन की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन में आईएएस अधिकारियों की महती भागीदारी का जिक्र करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि आईएएस अधिकारियों का कार्यक्षेत्र व्यापक और चुनौतीपूर्ण होता है। इसे सही दिशा देने में अधिकारियों को चाहिए कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कुशलतापूर्वक करें। एक आईएएस अधिकारी का कार्य हर वर्ग सहित आम जनता से सीधा-सीधा जुड़ा हुआ होता है। इसे ध्यान में रखते हुए जनहित में योजनाओं तथा कार्यक्रमों का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन के लिए हमेशा तत्पर होकर कार्य करें और आम आदमी को उसका अधिक से अधिक लाभ पहुंचाए।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि एक आईएएस अधिकारी की अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जवाबदेही होती है। इसकेे लिए सफल दायित्व निर्वहन हेतु अधिकारियों में व्यवहार कुशलता के साथ-साथ संवेदनशीलता की भी स्पष्ट झलक मिलनी चाहिए, जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति अपनी बातों को बेहिचक उनके सामने साफ-साफ रख सके। उन्होंने कहा कि इस तरह छत्तीसगढ़ के विकास और लोगों की उन्नति के लिए आगे भी उनका योगदान तथा महत्वपूर्ण भागीदारी बनी रहे।
समारोह को मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन तथा अध्यक्ष आईएएस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ श्री मनोज पिंगुआ ने भी सम्बोधित किया और मुख्यमंत्री श्री बघेल के कुशल मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित ऐसोसिएशन के पदाधिकारी और राज्य के समस्त आईएएस अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जीतती है, तो सीएम पद के लिए भूपेश बघेल पहली कतार में होंगे : टीएस सिंहदेव https://samacharpacheesa.com/?p=7497 Mon, 24 Jul 2023 09:02:13 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7497 रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी और अगर पार्टी जीतती है, तो सीएम पद के लिए भूपेश बघेल का नाम पहली पंक्ति में होगा। टीएस सिंहदेव ने ये भी भविष्यवाणी की कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में शानदार जनादेश मिलने की संभावना है। कुछ लोग पार्टी के लिए 75 से ज्यादा सीटों का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन उनका अनुमान 60 से 75 सीटों के बीच है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीती थीं।सिंहदेव ने कहा कि अगर किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को नहीं हटाया गया है, तो इसका मतलब है कि पार्टी उस व्यक्ति में अपना विश्वास बनाए रखती है जो टीम को जीत दिलाने में सक्षम है। और जीत के बाद कप्तान क्यों बदला जाना चाहिए।
कोई विश्वासघात नहीं यह एक निर्णय- यह पूछे जाने पर कि क्या पिछले महीने उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद बघेल और उनके बीच तनाव अतीत की बात है, सिंहदेव ने कहा, कोई वास्तविक कड़वाहट या दुश्मनी नहीं थी, हम (बघेल और वह) साथ मिलकर काम कर रहे थे। ढाई साल का समय साझा करने का मुद्दा था, मुझे लगता है कि यह हमारे दिमाग के साथ-साथ हम दोनों से जुड़े हर किसी के दिमाग पर असर कर रहा था। वह समय बीत चुका है। यहां तक ??कि जब उन मामलों पर चर्चा हो रही थी, तब भी हम अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे थे।यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में ढाई साल नहीं मिलने पर विश्वासघात की भावना महसूस हुई, उन्होंने कहा, मैं इसे विश्वासघात के रूप में नहीं देखता हूं। मैं इसे एक निर्णय के रूप में देखता हूं जो आलाकमान लेता है, यह उनका फैसला है। मैं मुख्यमंत्री नहीं बन सकता, यह आलाकमान है, जो फीडबैक है, वह हम सभी को निर्देश देता है।
सिंहदेव ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत वह पहले से ही कैबिनेट में नंबर दो हैं। सीएम ने मुझे उनके बाद प्रोटोकॉल दिया था। वह नंबर एक थे और मैं नंबर 2 था और ताम्रध्वज साहू नंबर 3 थे। मुख्यमंत्री सहित हम में से 13 लोग थे। मैं अभी भी एक अतिरिक्त पदनाम के साथ नंबर 2 हूं। मैं डिप्टी सीएम हूं, इसलिए मुझे यकीन है कि बहुत से लोग इसे एक कदम के रूप में देख रहे होंगे।
नेता पहले भी एकजुट थे- कांग्रेस नेता ने कहा, ढाई साल का सीएम बनने का मुद्दा बार-बार प्रेस में आ रहा था, इसलिए निश्चित रूप से तनाव था। भूपेश भाई के लिए हर समय जवाब देना मुश्किल था। मेरे लिए मीडिया या हमारे सहयोगियों को जवाब देने की कोशिश करना बहुत मुश्किल था। इसलिए निश्चित रूप से इसका हम पर असर पड़ा। उन्होंने कहा कि अब ढाई साल नहीं हैं, चुनाव में केवल चार-पांच महीने बचे हैं और जो स्थिति पहले थी वह अब नहीं है।सिंहदेव ने कहा आलाकमान ने इस ढाई साल (कार्यकाल) के बारे में कभी कुछ नहीं कहा, इसलिए मैं कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं। बंद दरवाजों के पीछे होने वाली चर्चाओं की गरिमा बनाए रखनी होगी। सिंहदेव ने कहा कि ऐसी कई चर्चाएं हैं जो बंद दरवाजों के पीछे होती हैं।
सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव, भूपेश करेंगे नेतृत्व- सिंहदेव ने कहा कि 28 जून को जब राज्य के नेताओं ने यहां पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी, तब लिया गया निर्णय यह था कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व पर लड़ा जाएगा, जिसका नेतृत्व भूपेश बघेल जी करेंगे। जाहिर तौर पर अगर हम इस स्थिति में जीतते हैं, तो भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद के लिए विचार किए जाने वाले पहले व्यक्ति होंगे।

]]>
गोधन न्याय योजना से बढ़े आय और रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री बघेल https://samacharpacheesa.com/?p=7344 Sat, 15 Jul 2023 08:00:27 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7344 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक विषयों पर चर्चा की और सभी वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए राज्य में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए उनका आभार जताया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में यादव समाज खेती-किसानी के साथ-साथ पशुपालन से भी जुड़े हुए है। राज्य में हमारी सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना संचालित की जा रही है। इससे सभी गौपालकों सहित यादव समाज के जीवन में काफी बदलाव आ रहा है। छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना को हम एक मिशन के रूप में संचालित कर रहे है। योजना के तहत हमने गांव-गांव में भूमि को आरक्षित कर गौठानों का निर्माण किया। साथ ही अब गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में उन्नत किया जा रहा है। इससे गांवों में आय के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में श्री गणेश गौ सेवक, श्री लोमश यदु, श्री मन्नू लाल यादव, श्री सूरज यादव तथा श्री शिवराम यादव आदि उपस्थित थे।

]]>
पंडवानी गायिका तीजनबाई की तबियत बिगड़ी, सीएम ने जिला प्रशासन को दिया बड़ा निर्देश https://samacharpacheesa.com/?p=7335 Fri, 14 Jul 2023 08:30:59 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7335 रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकर और पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबियत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई है। दस दिन पहले उन्हें पैरालिसिस का अटैक आया था। उसके बाद सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज हुआ। तीजन बाई की तबीयत पहले से ठीक हैं। दो बेटों के निधन के बाद से ही तीजन बाई का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। इसके बाद उन्हें पैरालिसिस की शिकायत भी हुई।
सीएम ने तीजन बाई का ध्यान रखने के दिये निर्देश- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मविभूषण तीजन बाई जी की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। सीएम के संज्ञान में लेने के बाद डॉक्टरों की टीम तीजन बाई के घर पहुंची और उनका जांच किया। मुख्यमंत्री बघेल ने जिला प्रशासन को तीजन बाई की सेहत का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने इस इसकी जानकारी आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है।
विदेशों में लहराया पंडवानी का परचम- पंडवानी में दुशासन वध के प्रसंग पर तीजन का पॉवरफुल प्रदर्शन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वहीं तीजन की लोकप्रियता छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी है। 1980 में तीजन बाई ने सांस्कृतिक राजदूत के रूप में इंग्लैंड, फ्रांस, स्विट्जऱलैंड, जर्मनी, टर्की, माल्टा, साइप्रस, रोमानिया और मॉरीशस की यात्रा की।
तीजनबाई को मिले हैं कई पुरस्कार- छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ तीजन बाई को साल 1988 में पद्मश्री सम्मान मिला। 1995 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2003 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से अलंकृत की गईं। 2007 में उन्हें नृत्य शिरोमणि से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2017 में खैरागढ़ संगीत विवि से डी लिट की मानद उपाधि दी गई। साल 2019 में पद्म विभूषण से उन्हें सम्मानित किया गया। तीजनबाई को अब तक 4 डी लिट सम्मान मिले हैं। साथ ही उन्हें जापान में फुकोका पुरस्कार भी मिला है।

]]>
मुख्यमंत्री से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रवंशी ने की सौजन्य मुलाकात https://samacharpacheesa.com/?p=7275 Wed, 12 Jul 2023 07:28:43 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7275 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को श्री चन्द्रवंशी ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में अपने विगत 2 वर्ष के कार्यकाल का वेतन समाज के जरुरतमंद लोगों के सेवार्थ मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करते हुए दो लाख चालीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री चन्द्रवंशी ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने कोरोना काल के दौरान राज्य सरकार द्वारा लोगों की मदद हेतु किये जा रहे प्रयासों में आर्थिक सहयोग देते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में प्राप्त वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सदस्य श्री चंद्रवंशी के इस संवेदनशील कदम की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।

]]>
भेंट-मुलाकात के बाद अब युवाओं से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश https://samacharpacheesa.com/?p=7256 Tue, 11 Jul 2023 09:14:12 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7256 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के नागरिकों से विधानसभावार भेंट-मुलाकात कार्यक्रम पूरे होने के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के युवाओं से संभागवार सीधे संवाद करेंगे। इस खास आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी देंगे।
छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के गठन से युवा-ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है। इन क्लबों के माध्यम से युवा अपने-अपने क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उनमें काफी उत्साह है। संभागस्तरीय आयोजन के दौरान युवा अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। वे मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में सभी वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व होगा।
साढ़े चार सालों में युवा हित में कई निर्णय लिए
मुख्यमंत्री ने साढ़े चार सालों में युवा हित में अनेक निर्णय लिये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जा रहा है। साढ़े चार सालों में बड़े पैमाने पर शासकीय भर्तियां की गई हैं। हाल ही में रोक होने के बाद और लगभग 20 हजार शासकीय पदों भर्तियां की जा रही हैं। रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इसके अलावा राज्य की खेल अधोसंरचना को भी मजबूत किया गया है।

]]>