मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 25 Jan 2023 07:36:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 चीन हमें लाल आंख दिखा रहा, हमारे सैनिक बहादुरी के साथ कर रहे मुकाबला : केजरीवाल https://samacharpacheesa.com/?p=5897 Wed, 25 Jan 2023 07:36:58 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5897 नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भगत सिंह, राजगुरु जैसे युवाओं की शहादत के बाद देश को आज़ादी मिली थी। आज इस आज़ादी और गणतंत्र को कायम रखने और सुदृढ़ करने की ज़िम्मेदारी आने वाली पीढ़ियों के ऊपर छोड़ कर गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि दो बातें बहुत अहम हो जाती हैं। एक तरफ हम मीडिया में पढ़ते हैं कि हमारी सीमाओं पर चीन कुछ वर्षों से हमें आंखें दिखा रहा है। यह हम सबके लिए चिंता की बात है। हमारे सैनिक उनका मुकाबला करने में पीछे नहीं हैं, लेकिन हमारा भी फर्ज बनता है कि उनका साथ दें और चीन को कड़ा संदेश दें।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक नामी अख़बार में छपा है कि चीन ने हमारी कुछ सीमा पर कब्ज़ा कर लिया हमारी सेना के जवान सीमा पर चीन का डटकर मुक़ाबला कर रहे हैं। सभी देशवासियों को चीन का बहिष्कार करना चाहिए। एक तरफ़ चीन लाल आंख दिखा रहा है। हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। दूसरी तरफ़ चीन से हर साल व्यापार बढाते जा रहे हैं। 2020 में 65 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा, 2021 में 95 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा, यानि 50% बढ़ गया, हम उसे और अमीर बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम चीन से जूता-चप्पल, गद्दे, तकिये खरीद रहे हैं, ये तो हमारे देश में भी बन सकते हैं, हमारे देश में रोजगार बढ़ेगा, सरकार को राजस्व मिलेगा और चीन को कड़ा संदेश मिलेगा।

]]>
राजनीति छोड़कर कानून व्यवस्था पर ध्यान दें उपराज्यपाल : अरविंद केजरीवाल https://samacharpacheesa.com/?p=5822 Fri, 20 Jan 2023 10:36:33 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5822 नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से राजनीति छोड़कर राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने की नसीहत दी है। DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल को परेशान करने और कथित तौर पर एक कार द्वारा घसीटे जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “दिल्ली में कानून और व्यवस्था की स्थिति का क्या हुआ? गुंडों का हौसला इतना बढ़ गया है कि महिला आयोग की अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं है। संविधान ने एलजी साहब को केवल यही काम दिया है। एलजी साहब से गुजारिश है कि कुछ दिनों के लिए राजनीति छोड़कर कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। हम उनका पूरा सहयोग करेंगे।
डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल का गुरुवार तड़के करीब 3 बजे कार की खिड़की में हाथ फंस जाने के बाद नशे में धुत ड्राइवर ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की और 10-15 मीटर तक घसीटा। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ छेड़छाड़ करने और उन्हें घसीटने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार किए गए हरीश चंद्र को दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनकी कार भी सीज कर दी गई।
डीसीपी साउथ, चंदन चौधरी ने कहा- चालक हरीश चंद्र ने अचानक कांच की खिड़की को बंद  कर लिया, जब मालीवाल उसे अपनी कार में बैठने के लिए कह रही थी। “लगभग 3.00 बजे, हमें सूचना मिली कि एम्स के पीछे की तरफ एक कैब ड्राइवर ने एक महिला से छेड़छाड़ की है। 20 मिनट में पीसीआर मौके पर पहुंची, उसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आए। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि वे शराब के नशे में थे। स्वाति मालीवाल सुरक्षित हैं”। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीसीआर कर्मी स्वाति मालीवाल को नहीं पहचानते थे। अकेली महिला को देखकर पीसीआर कर्मियों ने उसकी गाड़ी रोक दी और पूछा कि वह अकेली क्यों है और कोई परेशानी तो नहीं है।
यह मामला कंझावला हिट-एंड-ड्रैग केस के कुछ हफ्तों बाद आया है, जहां 20 वर्षीय अंजलि सिंह को एक कार द्वारा 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था। कंझावला हत्याकांड का जिक्र करते हुए, स्वाति मालीवाल ने कहा कि उनका भी अंजलि जैसा ही हश्र होता, जिसकी 1 जनवरी को एक कार द्वारा कथित रूप से टक्कर मारने और घसीटने के बाद मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली थीं कि वह बाल-बाल बच गईं।
मालीवाल ने कहा मैं निरीक्षण कर रही थी कि रात के समय दिल्ली महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित है। सफेद बलेनो चला रहा व्यक्ति नशे में था, भद्दे कमेंट्स करता था और आपत्तिजनक इशारे करता था। जब मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने ड्राइवर की सीट का शीशा बंद कर दिया और मेरा हाथ में फँस गया। मुझे कई मीटर तक घसीटा गया। मैं भाग्यशाली थी, नहीं तो मेरा भी अंजलि जैसा हश्र होता।
मामला क्या है?
पुलिस के अनुसार, हरीश चंद्र के रूप में पहचाने जाने वाले चालक ने अचानक कांच की खिड़की को बंद कर लिया, जब मालीवाल उसे अपनी कार में बैठने के लिए कह रही थी। वह आदमी चला गया लेकिन फिर यू-टर्न लिया और संकरी समानांतर लेन लेते हुए वापस लौट आया। जब उसने उसे जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश की तो वह उसे पकड़ने के लिए खिड़की तक पहुंच गई। हालांकि, उसने कथित तौर पर अपना हाथ फंसाते हुए खिड़की को बंद कर लिया।

]]>