मुख्यमंत्री बघेल – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 18 Sep 2023 10:11:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक हैं छत्तीसगढ़ महतारी – मुख्यमंत्री बघेल https://samacharpacheesa.com/?p=8043 Mon, 18 Sep 2023 10:11:46 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=8043 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके। अपने तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत तिहारों का आयोजन किया जा रहा है। तीजा-पोरा, अक्ती, हरेली, छेरछेरा जैसे लोक जीवन के तिहारों को व्यापक स्तर पर मनाने की सार्थक पहल हुई है। बोरे-बासी को आज पूरा देश जानने लगा है। आदिवासी नृत्य महोत्सव, देवगुड़ी का कायाकल्प, आदिवासी परब सम्मान निधि जैसी पहल के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को सम्मान दिलाने का काम किया गया है।
इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा,विधायक श्री विक्रम मंडावी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुडिय़म, उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण,उपस्थित थे।

]]>
दो दिवसीय सीए स्टूडेंट नेशनल कांफ्रेंस 5 से, मुख्यमंत्री बघेल होंगे शामिल https://samacharpacheesa.com/?p=7665 Wed, 02 Aug 2023 10:04:33 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7665 रायपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर शाखा ने मिलकर स्टूडेंट्स नेशनल कांफ्रेंस का अयोजन 5 व 6 अगस्त को दिनदयाल उपाधाय्य ऑडिटोरियम में करने जा रहा है। इस कांफ्रेंस में 6 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे, वहीं मुख्य वक्ता एव विशिष्ठ अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम एक्टिंग मुख्य न्यायधीश एवं गुवाहाटी हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश रहे रमेश गर्ग दोनो दिन उपस्थित रहेंगे। 1500 से ज्यादा छात्र के उपस्थित रहने की उम्मीद है और अभी तक 1300 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
रायपुर शाखा के अध्यक्ष रवि ग्वालानी, स्टूडेंट्स विंग की अध्यक्ष रश्मि भांगला, सचिव विकास गोलछा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि 5 एवं 6 अगस्त को साइंस कॉलेज स्थित दिनदयाल उपाधाय्य ऑडिटोरियम में दो दिवसीय स्टूडेंट्स नेशनल कांफ्रेंस का अयोजन होने जा रहा है। जिसमें पेपर प्रेजेंटेशन देने पूरे देश भर से चयनित छात्र आएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उपस्थित होंगे एवं छात्रों को संबोधित करेंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिकेत तलाती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि एव मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम एक्टिंग चीफ जस्टिस श्री रमेश गर्ग शिरकत करेंगे।
ऐसा पहली बार होगा कि प्रदेश के मुखिया एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम एक्टिंग चीफ जस्टिस एक साथ मंच साझा करेंगे। इस कांफ्रेंस में विजय सारदा पुणे, दयानिवास शर्मा हैदराबाद, मंगेश किनरे मुंबई, केमिशा सोनी इंदौर, अभय छाजेड़ भोपाल, किशोर बरडिया रायपुर, मनीषा बियानी रांची, रिद्धि जैन रायपुर, राहुल बत्रा भिलाई से बतौर वक्ता के रुप में उपस्थित रहेंगे। अयोजन में इनकम टैक्स, ऑडिट, अकाउंटिंग, नवीन उद्योग की स्थापना, जीएसटी, अंतरराष्ट्रीय अकाउंटिंग, कॉस्ट एवम फाइनेंस, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, आदि विषयों पर वक्ता एवम पेपर प्रेजेंटर्स अपनी बात रखेंगे।

]]>
छत्तीसगढ़ सरकार की पहल से एसटी में शामिल हुई 12 जातियां : मुख्यमंत्री बघेल https://samacharpacheesa.com/?p=7613 Mon, 31 Jul 2023 09:15:15 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7613 रायपुर । प्रदेश की 12 जातियों को जनजातियों की सूची में शामिल करने को लेकर एक बार फिर श्रेय की सियासत शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने अपनी पहल का दावा किया, तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था, जिसके बाद यह सफलता हासिल हुई है।
पूर्ववर्ती रमन सरकार की पहल पर तंज कसते हुए सीएम बघेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार थी, लेकिन रमन सिंह की चलती नहीं थी। भाजपा के द्वारा पत्र लिखा गया था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। हमने प्रयास किया तब जाकर सफलता मिली है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बोल रहे हैं कि 10 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री 72,000 लोगों को लाभ मिलने की बात कह रहे हैं। भाजपा केवल लाभ लेने का काम कर रही है, लेकिन हमने कई पत्र लिखे।
मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यूपीए सरकार ने वर्ष 2008 में गारंटी दी थी, जिसमें पांच योजनाएं थी। इन गारंटियों के केंद्रांश को मोदी सरकार घटा रही है। पहले ही योजना में केंद्र की राशि ज्यादा थी, जिसे धीरे-धीरे कम करने का काम किया गया। गरीबों के आवास को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अप्रैल से हमने आर्थिक सर्वेक्षण कराया है, जिसमें सबको लाभ मिलेगा।

]]>