मोदी के नेतृत्व – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 21 Feb 2023 11:58:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 मोदी के नेतृत्व में शांति के साथ विकास के रास्ते पर बढ़ रहा : अमित शाह https://samacharpacheesa.com/?p=6377 Tue, 21 Feb 2023 11:58:41 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6377 कोहिमा।  नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तैयारी में जुटी हुई है। नागालैंड में भाजपा अपना दमखम लगा रही है। इन सब के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज नागालैंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागालैंड शांति के साथ विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि मैं आज यहां पर 2014 के पहले के नागालैंड की याद दिलाना चाहता हूं, गोलीबारी, बम धमाको से नागालैंड त्रस्त था। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद शांति समझौता साइन करके नागा शांति वार्ता को आगे बढ़ाया। आज नागालैंड विकास की दिशा में आगे बढ़ा है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले ईएनपीओ ने पूर्वी नगालैंड के लोगों की समस्याओं को उठाते हुए चुनावों के बहिष्कार का आह्वान किया था। हमने ईएनपीओ के साथ चर्चा की है और समझौता अपने अंतिम चरण में है। मैं वादा करता हूं कि चुनाव के बाद पूर्वी नगालैंड के सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नागालैंड की इस धरती पर आप सभी ने मेरा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, इसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मैं आज नागालैंड के सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपनी भाषा को महत्व दीजिए और बच्चों को अच्छे तरीके से सिखाइए। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने पिछले 9 साल में क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए कई फैसले लिए हैं।
शाह ने कहा कि मोदी के फैसलों की वजह से हिंसक घटनाओं में 70% की कमी आई है, सुरक्षा कर्मियों के हताहत होने में 60% की कमी आई है, और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने वाले नागरिक मौतों में 83% की कमी आई है। उन्होंने कहा कि हमने जनजातियों के लिए बजटीय आवंटन 2014 में 21,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2023 में 86,000 करोड़ रुपये कर दिया है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करके हमने नागालैंड सहित 13 क्षेत्रों में फैली 100 से अधिक विकासात्मक परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया है।

]]>