युवाओं – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 01 Aug 2023 10:03:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 मेरे चेहरे की चमक का राज छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की दुआ है : मुख्यमंत्री बघेल https://samacharpacheesa.com/?p=7634 Tue, 01 Aug 2023 10:03:00 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7634 बिलासपुर। रायगढ़ से आए युवा संग्राम ने मुख्यमंत्री से पूछा- आपकी चेहरे की चमक का राज क्या है ? इस पर हसंकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की दुआ से है। रायगढ़ से आए नवीन दुबे ने कला संस्कृति पर अपने विचार रखे। नवीन ने कहा कि गुरु घासीदास, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान विभूति हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा दिया। प्रदेश के मुखिया युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। जहां मिलेट जैसे मोटे अनाज की फसल लहलहा रही है। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में हमारा छत्तीसगढ़ नया आयाम छू रहा है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के माध्यम से परंपरागत खेल आगे बढ़ रहा है। अपने सपनों का छत्तीसगढ़ प्राप्त करने के लिए हम युवा भी योगदान दें। उसने कहा- सभी मिलकर संकल्प करते हैं, बात है अभिमान के छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान के।
बहतराई इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में सपनों का नया छत्तीसगढ़ कैसा हो ? विषय पर कोरबा जिले से आई युवा कविता शर्मा ने अपनी अभिव्यक्ति की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के भूमि में मैंने जन्म लिया है। हम सुआ ददरिया आदि नृत्य करते हैं। हम बोरे बासी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का सेवन करते हैं। राज्य में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महतारी जतन, राम वन गमन पथ के साथ ही साथ अनेक हितकारी योजनाएं संचालित किए जा रहे हैं। जिससे राज्य विकास के पथ में आगे बढ़ रहा है।
सारंगढ़ से आई युवती ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सर्व-धर्म, समभाव की भावना है। जो राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है। यहां अनेक महान विभूतियों ने जन्म लिया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को कका ने आगे बढ़ाया है। हम युवा छत्तीसगढ़ की आन-बान-शान हैं। हम युवा छत्तीसगढ़ का गौरव हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न वर्गों के विकास के लिए बहुत सी योजनाएं बनाई हैं। हम युवाओं को इनके दिखाए रास्तों में चलना है, सपनों का राज्य बनाना है। साइंस कॉलेज बिलासपुर के छात्र प्रियांशु दुबे ने राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लाए गए योजनाओं को अपने भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। युवा नवा छत्तीसगढ़ गढ़ सकते हैं। छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू राज्य को विश्व में अलग पहचान देती है। छत्तीसगढ़ के युवा हर समस्या का हल ढूंढ निकालेंगे। मुख्यमंत्री का साथ युवाओं के साथ है।

]]>
भेंट-मुलाकात के बाद अब युवाओं से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश https://samacharpacheesa.com/?p=7256 Tue, 11 Jul 2023 09:14:12 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7256 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के नागरिकों से विधानसभावार भेंट-मुलाकात कार्यक्रम पूरे होने के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के युवाओं से संभागवार सीधे संवाद करेंगे। इस खास आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी देंगे।
छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के गठन से युवा-ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है। इन क्लबों के माध्यम से युवा अपने-अपने क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उनमें काफी उत्साह है। संभागस्तरीय आयोजन के दौरान युवा अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। वे मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में सभी वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व होगा।
साढ़े चार सालों में युवा हित में कई निर्णय लिए
मुख्यमंत्री ने साढ़े चार सालों में युवा हित में अनेक निर्णय लिये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जा रहा है। साढ़े चार सालों में बड़े पैमाने पर शासकीय भर्तियां की गई हैं। हाल ही में रोक होने के बाद और लगभग 20 हजार शासकीय पदों भर्तियां की जा रही हैं। रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इसके अलावा राज्य की खेल अधोसंरचना को भी मजबूत किया गया है।

]]>
युवाओं के लिए यह अद्भुत संभावनाओं का अमृतकाल है : प्रधानमंत्री https://samacharpacheesa.com/?p=6356 Mon, 20 Feb 2023 08:18:07 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6356 नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड रोजगार मेले को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने सेवा भाव से आपको, राज्य और राष्ट्र में विकास और विश्वास के प्रयासों में अपना भरपूर योगदान देना है। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारत के युवाओं को नई सदी के लिए तैयार करने का संकल्प आज देश ने लिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में इस संकल्प को जमीन पर उतारने का दायित्व आप जैसे मेरे युवा साथियों के कंधे पर है। उन्होंने कहा कि हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हर युवा को उसकी रूचि और योग्यता के अनुसार नए अवसर मिलें, सभी को आगे बढऩे का उचित माध्यम मिले।
मोदी ने कहा कि सरकारी सेवाओं में भर्ती का यह अभियान भी इसी दिशा में आगे बढऩे के लिए उठाया गया कदम है। बीते कुछ ही महीनों में केंद्र सरकार ने देश के लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें उस पुरानी धारणा को बदलना है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती। इसलिए हमारा निरंतर यह प्रयास रहा है कि पहाड़ में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बनाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश हो रहा है कि दूर-सुदूर तक आना-जाना तो आसान हो ही रहा है, रोजगार के भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जैसे जैसे उत्तराखण्ड के दूर सुदूर के इलाके रोड, रेल और इंटरनेट से जुड़ रहे हैं… वैसे वैसे पर्यटन का भी विस्तार हो रहा है। नए पर्यटन स्थल पर्यटन के मानचित्र पर आ रहे हैं। इससे उत्तराखंड के युवाओं को वही रोजगार मिल रहे हैं जिसके लिए वो पहले बड़े शहरों का रुख करते थे। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना भी रोजगार व स्वरोजगार में बड़ी मदद कर रही है। पूरे देश में 38 करोड़ मुद्रा ऋण दिए जा चुके हैं। उत्तराखंड के हमारे हजारों साथी भी इसका लाभ ले चुके हैं। भारत के युवाओं के लिए यह अद्भुत संभावनाओं का अमृतकाल है, आपको इसे अपनी सेवाओं के माध्यम से निरंतर गति देनी है।

]]>
प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार मेला https://samacharpacheesa.com/?p=5395 Fri, 23 Dec 2022 06:10:25 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5395 प्रदेश में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के माध्यम से विभिन्न जिलों में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के मेले पहले भी होते रहे हैं लेकिन इस साल जो मेला आयोजित किए जा रहे हैं उसमें पदों की सख्या को लेकर आश्चर्य हो रहा है। रायपुर में 46 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बकायदा साक्षात्कार स्थलों को तय किया गया है। इसी तरह दुर्ग जिले में भी लगभग 42 हजार विभिन्न पदों में भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। ये सभी रिक्त पद विभिन्न निजी कंपनियों के अलग-अलग कार्यों के लिए हैं। ज्यादातर भर्ती मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, असोसिएट जैसे पदों पर हो रही है। कुछ कंपनियां तो विभिन्न कंपनियों के लिए कर्मचारी की नियुक्ति करने वाली प्लेसमेंट एजेंसियां है। ज्यादातर पर छत्तीसगढ़ के बाहर दूसरे राज्यों में काम करने के लिए निकाले गए है। 90 प्रतिशत से अधिक पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं तक उत्तीर्ण करने की है और इन पदों पर सामान्यतौर पर 8 से 15 हजार रुपए तक के वेतन का प्रावधान है। कुछ कंपनियां इतनी भारी संख्या में भर्ती करने की इच्छुक है कि सहसा विश्वास नहीं होता, जैसे तमिलनाड की गारमेंट कंपनी 4 हजार और 3 हजार पदों पर भर्ती करने के इच्छुक है। एक ऑटोमोबाइल कंपनी 8वीं पास बेरोजगारों की 2 हजार पदों पर भर्ती करना चाहती है। शाही एक्सपोर्ट नामक कंपनी ने तो कर्नाटक में काम करने के लिए 5 हजार रिक्तियों की अनुमानित संख्या बताई है। इस तरह की भर्तियों को लेकर छत्तीसगढ़ शासन का रोजगार विभाग उत्साहित है। एक तरफ निजी कंपनी छत्तीसगढ़ में 0.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर होने का दावा करती है और दूसरी ओर मात्र 2 जिलों में एक लाख के करीब पदों पर नौकरी देने के लिए रोजगार के लिए आवेदन मंगा रहा है। सवाल यह है कि जब बेरोजगार प्रदेश में है ही नहीं तो फिर इतने सारे आवेदक कहां से मिलेंगे? अगर मिल गए तो रोजगार विभाग को इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि प्रदेश के बच्चे की नौकरी जिन कंपनियों में लग रही है वहां पर उनके हितों की सुरक्षा हो पाएगी या नहीं? छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी के हजारों मामले हर साल सामने आते है। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों से उत्तर भारत की प्लेसमेंट एजेंसियां नौकरी देने के नाम पर लड़कियों को ले जाती है और फिर उनका शोषण होता है। रोजगार विभाग को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो बच्चे जिन कंपनियों में नौकरी करने जाएंगे वहां पर किसी प्रकार का आर्थिक व शारीरिक शोषण न हो। बेरोजगार युवा तो मजबूर होता है, चाहता है किसी तरह नौकरी मिल जाए लेकिन सरकार जब बिचौलिया हो तो उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना विभाग की जिम्मेदारी है।

]]>