योगी आदित्यनाथ – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 20 Feb 2023 08:15:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 केवल असहमति के आधार पर कार्यवाही बाधित करना लोकतंत्र, राज्य के हित में नहीं : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ https://samacharpacheesa.com/?p=6353 Mon, 20 Feb 2023 08:15:14 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6353 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि केवल असहमति के आधार पर विधानसभा की कार्यवाही को बाधित करना न तो लोकतंत्र के हित में है और ना ही राज्य के। राज्य विधानमंडल के बजट सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा जाते वक्त मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ”सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच असहमति हो सकती है। सत्ता पक्ष जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने से भाग नहीं सकता, लेकिन सदन की कार्यवाही को बाधित करना न तो राज्य के हित में है और ना ही लोकतंत्र के हित में। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने मुद्दों को सदन में शालीनता से प्रभावी शब्दावली के साथ उठाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा विधानमंडल के संयुक्त सदन को संबोधित किए जाने के साथ बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो जाएगी और यह 10 मार्च तक चलेगी। उन्होंने कहा, ”राज्य के 25 करोड़ लोगों के लिए आगामी 22 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो अन्य पार्टियों के नेताओं से विचार-विमर्श करके शनिवार को भी सदन की कार्यवाही संचालित कराई जाएगी।
आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार सदन में जनहित के सभी मुद्दों पर चर्चा करने और उनका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ”हमें सदन को शानदार तरीके से चलाने का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। हमारे पास सदन को अच्छी चर्चा का मंच बनाने का अवसर है।

]]>
योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को बताया राष्ट्रीय धर्म https://samacharpacheesa.com/?p=5937 Sat, 28 Jan 2023 07:23:32 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5937 लखनऊ। आजकल राजनीतिज्ञ लोग धर्म पर बयान दे रहे हैं और धार्मिक लोग राजनीति पर बयान दे रहे हैं। धर्म और राजनीति के इस घालमेल ने बड़ी राजनीतिक महाभारत भी खड़ी कर दी है। इधर हाल ही में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और श्रीरामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की बढ़ती हुई मांग के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हमारा सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है। उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है क्योंकि कांग्रेस ने पूछा है कि यदि सनातन धर्म ही राष्ट्रीय धर्म है तो फिर बाकी धर्मों की क्या स्थिति है?
हम आपको बता दें कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान के जालौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुँचे थे। वहां उन्होंने अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी काल खंड में यदि हमारे धार्मिक स्थलों को अपवित्र किया गया है, तो उनके पुर्नस्थापना के लिए अभियान चलना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने साथ ही कहा कि अब हमारा सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है। हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालौर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे। योगी ने कहा कि सनातन धर्म सबको साथ लेकर चलने की सीख भी देता है।
उधर, मुख्यमंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने पूछा है कि यदि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है तो क्या सिख, जैन, बौद्ध, निरंकार, ईसाई और इस्लाम धर्म ख़त्म हो गया है? उन्होंने पूछा है कि देश में इन धर्मों के क्या कोई मायने नहीं हैं?

]]>
जमीन कब्जाने और दबंगई करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाएगा : योगी आदित्यनाथ https://samacharpacheesa.com/?p=5736 Mon, 16 Jan 2023 11:49:47 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5736 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को आगाह किया कि जमीन पर कब्जा करने और दबंगई करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाएगा। मुख्‍यमंत्री योगी ने सोमवार को यहां जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और जमीन कब्जाने की कुछ शिकायतों पर उन्होंने कहा, ‘‘सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है, जमीन पर कब्जा करने और दबंगई करने वालों को करारा कानूनी सबक सिखाया जाएगा।’’ उन्होंने आश्‍वस्‍त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर समस्या का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण समाधान होगा।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोरखपुर के जनता दर्शन में कई फरियादी गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। योगी ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां अनुष्ठान मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया।

]]>
योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का साधु जीवन सभी देशभक्तों के लिए प्रेरणा है https://samacharpacheesa.com/?p=5444 Mon, 26 Dec 2022 08:13:23 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5444 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र भक्तों के लिए प्रेरणा है। योगी ने ट्वीट किया, “मूल्यों व आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”
उन्होंने आगे लिखा, “आपका (अटल बिहारी वाजपेयी) ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है।” योगी ने सभी देशवासियों को ‘सुशासन दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप मेंमनायाजाता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, प्रखर राजनेता, हमारे प्रेरणा स्रोत, भाजपा के पितामह, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी जयंती पर समस्त देशवासियों को सुशासन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पितृ पुरुष, मां भारती के सच्चे सपूत, हमारे पथ प्रदर्शक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, “ऋषि मन की सात्विकता, पर्वत समान दृढ़ता और उत्कृष्ट लोकतांत्रिक परंपराओं के जीवंत प्रतिमान, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। श्रद्धेय अटल जी का त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

]]>