रक्षा मंत्री – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sat, 21 Jan 2023 09:50:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 ‘अगर युद्ध की नौबत आती है तो सेना के साथ पूरा देश लड़ता है’ : रक्षा मंत्री https://samacharpacheesa.com/?p=5837 Sat, 21 Jan 2023 09:50:14 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5837 नईदिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज करिअप्पा परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी कैडेटों और अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि अगर युद्ध की नौबत आती है तो सेना के साथ पूरा देश लड़ता है। अपने बयान में रक्षा मंत्री ने कहा कि जब भी हमारी सेना है सीमा पर कदमताल करते हुए दिखाई देती है तो उस समय केवल हमारी सेना ही कदमताल नहीं करती बल्कि हमारे देश के वैज्ञानिक, इंजीनियर और सिविल अफसर भी कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे होते हैं। रक्षा मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि यह देश अनेक प्रांतों का, अनेक भाषाओँ का और अनेक पंथों, मज़हबों और विचारों का देश हैI बावज़ूद इसके, जब राष्ट्रहित में कुछ करने की बारी आती है, तो सभी एक जुट होकर आगे बढ़ने लगते हैं। उन्होंने कहा कि NCC से टीम वर्क सीखने को मिलता है। टीम वर्क का बेहतर उदाहरण रक्षा व्यवस्था में देखने को मिलता है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि अब तक आप की बुनियाद इतनी मजबूत बना दी है, कि उस पर आप सफलता की कितनी भी विशाल इमारत तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप जितनी भी महान विभूतियों को देखेंगे, आप पाएंगे कि दुनिया प्रायः उनको उन्हीं गुणों के कारण जानती है, जिनको उन्होंने अपने अंदर किशोरावस्था तक विकसित कर लिया था। उन्होंने कहा कि NCC का भी उद्देश्य यही है, कि वह आपके अंदर उन विभूतियों के गुणों को विकसित करे, जिससे आप स्वयं तो अपनी राह बना सकें, साथ ही समाज को भी एक नई दिशा दे सकें। इसलिए आपको अब तक जितनी भी सीखें मिली हैं, उन्हें अपने जीवन में अच्छी तरह उतारना है, और उन्हें और अधिक विकसित करना है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि जब यह कहा जाता है, कि हमें एक समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण करना है, तो उसका वास्तविक अर्थ होता है कि हमें अपने देश को समृद्ध भी करना है, सशक्त भी करना है, और सबसे महत्त्वपूर्ण, भारत को भारत ही रहने देना है। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र और समाज समय के साथ नहीं बदलता है, वह कहीं पीछे छूट जाता हैI ऐसे में समय के अनुरूप खुद को ढालना हमारी आवश्यकता है। पर इस बदलाव के साथ हमारे ऊपर एक जिम्मेदारी भी है, जिसका हमें पूरी तरह पालन करना है। और वह जिम्मेदारी है हमारी विरासत के प्रति हमारा सम्मान। उन्होंने कहा कि जब यह कहा जाता है, कि हमें एक समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण करना है, तो उसका वास्तविक अर्थ होता है कि हमें अपने देश को समृद्ध भी करना है, सशक्त भी करना है, और सबसे महत्त्वपूर्ण, भारत को भारत ही रहने देना है।

]]>
अग्निवीरों को पीएम मोदी ने किया संबोधित, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद https://samacharpacheesa.com/?p=5742 Mon, 16 Jan 2023 12:02:38 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5742 दिल्ली। पिछले साल सरकार की ओर से अग्निपथ योजना लेकर आया गया था। इस योजना के तहत सेना में काम करने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जा रहा है। आज अग्निपथ योजना के पहले बैच के जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। यह पूरा कार्यक्रम वर्चुअल हुआ। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक तीनों सेनाओं के पहले बैच के करीब 40,000 अग्निवीरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुखातिब हुए तथा उन्हें भविष्य के लिए बधाइयां दी और उनके हौसले को भी सलाम किया। अग्निपथ योजना के तहत आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में जवानों की भर्तियां होंगी। हर साल 40 से 45 हजार युवाओं को इसमें शामिल किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अग्निवीरों के शुरुआती दलों के साथ संवाद में कहा कि अग्निपथ एक परिवर्तनकारी नीति है जो सशस्त्र बलों को भविष्य के लिए तैयार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा किसशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के प्रयास जारी हैं, उन्हें ‘‘आत्मनिर्भर’’ बनाएं। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना महिलाओं को सशक्त बनाएगी और वह सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं में उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि युवा अग्निवीर सशस्त्र बलों को अधिक युवा और ‘‘टेक सेवी’’ (आधुनिक तकनीक व प्रौद्योगिकी के जानकार) बनाएंगे। मोदी ने कहा, ‘‘तकनीकी रूप से उन्नत सैनिक हमारे सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवाओं की वर्तमान पीढ़ी में विशेष रूप से यह क्षमता है। इसलिए अग्निवीर आने वाले समय में हमारे सशस्त्र बलों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।’’
यह योजना मौजूदा रैंक से बिल्कुल अलग होगा। हालांकि जब यह योजना लेकर आया गया था तो इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा को 23 वर्ष कर दिया गया था। अग्निवीर 4 साल के लिए सीना में काम करेंगे। उन्हें पहले साल 30000 रुपये सैलरी मिलेगी। वही दूसरे साल यह 33000 रुपये हो जाएगी। पिछले साल 36500 जबकि चौथे साल 40000 हजार की सैलरी मिलेगी। इसमें से हर महीने 30 फीसद अमाउंट कटेगा। 4 साल के बाद रिटायरमेंट फंड के तौर पर एक मात्र 11,72,160 रुपए मिलेंगे।

]]>