राजनाथ सिंह – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 15 Feb 2023 07:54:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 नए लोगों और स्टार्ट अप को सामने लाना आवश्यक : राजनाथ सिंह https://samacharpacheesa.com/?p=6283 Wed, 15 Feb 2023 07:54:44 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6283 बेंगलुरु। बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंदन सिंह वायु सेना कन्वेंशन सेंटर में वार्षिक रक्षा नवाचार कार्यक्रम मंथन 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में स्टार्ट-अप को लेकर पिछले कुछ वर्षों में जो वातावरण बना है वह हमारे युवाओं के लिए वह किसी वरदान से कम नहीं है। रक्षा मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि 7-8 साल पहले देश में स्टार्ट अप की संख्या उंगलियों पर गिनी जा सकती थी लेकिन आज इनकी संख्या लगभग एक लाख तक पहुंचने वाली है। उन्होंने कहा कि पहले एक कहावत कही जाती थी, कि ‘नया नौ दिन का, पुराना सौ दिन का।’ पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोज़ाना नए होते नवाचार ने, इस कहावत को कहीं पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश, युवाओं को अगर कुछ नया सोचने, और कुछ नया कर दिखाने के लिए support कर रहा है, तो इसका कोई छोटा मतलब नहीं है। इसका बस यह मतलब नहीं है कि हमारे युवा अपने पैरों पर खड़े हो जाएं या हमारे युवाओं को रोजगार मिल जाए बल्कि इससे कहीं अधिक है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि स्टार्ट अप मंथन, भारतीय रक्षा स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र के विकास की यात्रा का एक शानदार उत्सव है। यह हमारे initiative “Innovations for Defence Excellence” यानी iDEX की सफलता का सूचक है। iDEX ने अब तक अनेक home-grown technologies को विकसित होने और आगे बढ़ने में मदद की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर हमें विकास करना है, तो प्रतियोगिता को हमें पुन: परिभाषित करना होगा। अगर हम पुरानी प्रौद्योगिकियों और पुराने प्रणाली से आगे बढ़ने के बारे में सोचेंगे, तो हम उन देशों से दो दशकों से हमेशा ही पीछे रहेंगे। इसलिए आज आवश्यकता है कि हम नए तरीकों से सोचें और उन तरीकों के अनुसार आगे बढ़े।
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि एक दूसरी बात, कि जो पारंपरिक चीजें चली आ रही हैं, उसमें हमारा प्रयास हो कि हम कुछ नया करें। इसका एक बड़ा उदाहरण, हमारे देश में विकसित UPI payment का तरीका है। यह तरीका पूरी दुनिया को भारत की देन है, जिसे आप जैसे युवाओं ने ही विकसित किया है। उन्होंने कहा कि अगर हमें, अन्य देशों से आगे निकलना है, तो नए लोगों, और Start-ups को सामने आना आवश्यक है। मेरी नज़र में Start-up का अर्थ है, new energy, Start-up का अर्थ है, New Commitment, और Start-up का अर्थ है, New Enthusiasm। उन्होंने कहा कि आज, आज़ादी के 75 सालों के बाद हमें अवसर मिला है, कि ‘Design our Destiny’ के पथ पर आगे बढ़ें। आगे से हमारा मंत्र होना चाहिए ‘Design our Destiny’ यानि हम अपने पुरुषार्थ, अपनी क्षमताओं और अपने संकल्प से अपनी Destiny के Design की ओर आगे बढ़ें; उसका निर्माण करें।

]]>
भारतीय सशस्त्र बलों में सभी जातियों और धर्मों के युवाओं के लिए हैं अवसर : राजनाथ सिंह https://samacharpacheesa.com/?p=5714 Fri, 13 Jan 2023 10:02:29 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5714 लखनऊ। लखनऊ में ‘इंटीग्रल यूनिवर्सिटी’ के दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के पास सभी जातियों और धर्मों के युवाओं के लिए अवसर हैं। कोर्स पूरा करने के बाद एक मुस्लिम लड़की सानिया मिर्जा भारत की पहली महिला मुस्लिम फाइटर पायलट बनेंगी। एक समय था जब रक्षा बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व मुश्किल से होता था लेकिन आज महिलाओं को सियाचिन जैसे क्षेत्रों में तैनात किया जाता है। बता दें कि राजनाथ सिंह दो दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। दो दिवसीय दौरे पर एंट्री का यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में और लखनऊ में आयोजित होने वाले संत समाज के समागम में शामिल होंगे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कैंपस में चलने वाले कोर्स की एक निश्चित अवधि होती है। यहां पर आम शिक्षा प्राप्त करते हैं और शिक्षित तो होते ही हैं। मैं ये मानता हूं कि शिक्षा के साथ-साथ आप दीक्षित भी होते हैं। यानी तालीम के साथ-साथ तहजीब भी सीखते हैं। लेकिन आगे आपको तहजीब सीखने का अवसर नहीं मिलेगा ऐसी भी बात नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इसे दीक्षांत समारोह इसलिए कहा जाता है क्योंकि एक छात्र के रूप में जो भी समय आपने इस कैंपस में गुजारा है उसमें आपने क्या तहजीब हासिल की है। उसका अंतिम दिन वो होता है जिस दिन आप डिग्री हासिल करते हैं।
हर स्तर पर महिलाओं के सम्पूर्ण विकास पर दिया जा रहा ध्यान
भारतीय सेना की 117 इंजीनियर रेजिमेंट की कैप्टन सुरभि जाखमोला विदेश में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)का काम संभालने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स अधिकारी कैप्टन शिवा चौहान ने सियाचिन ग्लेशियर के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनकर इतिहास रच दिया है। नौसेना के एक पूर्ण-महिला दल ने अरब सागर निगरानी मिशन को पूरा करके इतिहास रचा। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी अग्निवीर योजना के तहत भारतीय नौसेना में महिला नाविकों को जगह मिली है।

]]>
तवांग झड़प के बाद अपने पहले अरुणाचल दौरे से चीन को स्पष्ट संकेत दे गये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह https://samacharpacheesa.com/?p=5617 Tue, 03 Jan 2023 11:31:31 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5617 ईटानगर। तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच दिसंबर महीने में हुई झड़प के बाद आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश पहुँचे और एलएसी के पास एक पुल का उद्घाटन कर भारत की रक्षा तैयारियों को बल प्रदान किया तथा अपने संबोधन के माध्यम से चीन को कड़ा संदेश भी दिया। राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिनमें सबसे खास सिओम पुल है जोकि सियोम नदी पर बनाया गया है। यह पुल रणनीतिक रूप से भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वास्तविक नियंत्रण रेखा के दूरदराज के क्षेत्रों में सैनिकों को तैनात करने में सहायक होगा।
रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर दिये अपने संबोधन में कहा कि सीमा सड़क संगठन BRO ने जिस भावना और गति के साथ विकास कार्यों को अंजाम दिया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने की योजना सरकार की प्राथमिकता में है, ताकि वहां रहने वाले लोगों के विकास के साथ-साथ, उनमें व्यवस्था के प्रति विश्वास की भावना विकसित हो सके। रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन द्वारा देश के सीमावर्ती इलाकों में निर्मित 28 मूल ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि मुझे बड़ी खुशी और गौरव का अनुभव हो रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के बोलेंग में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के पास देश की सीमा पर विरोधियों की चुनौतियों को विफल करने की पूरी क्षमता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कभी भी युद्ध को बढ़ावा नहीं देता है और हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। रक्षा मंत्री ने बिना किसी देश का नाम लिये स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय सेना में सीमा पर किसी भी चुनौती का सामना करने की क्षमता है और वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
राजनाथ सिंह ने दोहराया कि भारत एक ऐसा देश है जो कभी भी युद्ध को बढ़ावा नहीं देता है और हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह संस्कृति और संस्कार हमें भगवान राम और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से विरासत में मिला है। हालांकि देश के पास उकसाने पर किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने की क्षमता भी है।

]]>
राजनाथ सिंह ने शिवगिरी तीर्थ का उद्घाटन किया, विकास के लिए 70 करोड़ रुपये की केंद्रीय योजना की घोषणा https://samacharpacheesa.com/?p=5551 Fri, 30 Dec 2022 08:39:22 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5551 नईदिल्ली। 90वीं शिवगिरी तीर्थ यात्रा शुरू केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुबह आयोजित बैठक का उद्घाटन किया। राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि वर्कला शिवगिरी के विकास के लिए केंद्र सरकार की 70 करोड़ की परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद ने की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो मिनट का मौन रखा और प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि दी, जिनका आज 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज निधन हो गया। पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी कहीं भी अपना कोई भी कार्यक्रम रद्द नहीं करेगा और अपने कार्यक्रम पूरे होने के बाद ही दिल्ली लौटेगा. मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखना और बनाए रखना चाहता है, लेकिन यह राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर नहीं किया जाएगा। यहां शिवगिरि मठ की 90वीं वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उस टिप्पणी को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि हम दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि इसलिए हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंधों की जरूरत है। हालांकि, हम अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर किसी के साथ अच्छे संबंध नहीं चाहते हैं।

]]>