रायपुर दक्षिण विधानसभा – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 25 Jul 2023 08:31:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 30 जुलाई से कांग्रेस का डोर टू डोर अभियान, रायपुर दक्षिण विधानसभा का किला भेदने की तैयारी https://samacharpacheesa.com/?p=7522 Tue, 25 Jul 2023 08:31:17 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7522 रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के डोर टू डोर अभियान के बारे में जानकारी साझा की। कांग्रेस 30 जुलाई को दक्षिण विधानसभा से इस अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने डोर टू डोर अभियान की जानकारी दी हैं। जिसको लेकर सोमवार को कांग्रेस द्वारा बैठक आयोजित की गई थी। रायपुर नगर निगम के कांग्रेसी जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। 30 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इस अभियान में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अभियान में होंगे शामिल- इस अभियान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता, पार्षद, बूथ अध्यक्ष, एनएसयूआई समेत सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इस अभियान की शुरुआत दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से किया जाएगा। एक दिन में एक वार्ड का भ्रमण कांग्रसी करेंगे।
महापौर एजाज ढेबर ने कहा रायपुर नगर निगम की टीम इस अभियान के दौरान नगर निगम संबंधित कोई भी समस्या होगी। तो उसका निदान तत्काल मौके पर ही किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। राजधानी रायपुर के 3 विधानसभा कांग्रेस के कब्जे में है। चौथा दक्षिण विधानसभा भाजपा के कब्जे में है।जहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल विधायक हैं। इस सीट को हथियाने के लिए कांग्रेस दक्षिण विधानसभा से इस अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान का जनता पर कितना असर होगा, यह तो समय ही तय करेगा।

]]>
दक्षिण का किला ढहाने कांग्रेस को सेनापति की तलाश https://samacharpacheesa.com/?p=7398 Tue, 18 Jul 2023 08:16:16 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7398 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरु हो गई है। पार्टीगत रणनीति बनने लगे हैं,वहीं दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ गई है। वैसे तो राज्य में 90 सीटों पर चुनाव होना है,पर कुछ हाट सीट हैं जिन पर नजरें लगी हुई हैं उनमें से एक है रायपुर दक्षिण विधानसभा यहां से कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है.पार्टी ऐसी सीटों पर मजबूत दावेदार की तलाश में है। हालांकि यहां से हर बार नए चेहरे ही उतारे गए,पराजित प्रत्याशी को दोबारा मौका नही ंमिला। आंतरिक तौर पर सर्वे व हार जीत के कारणों को तलाशा गया है जिसमें यह बात सामने आई है कि उसी की तर्ज पर ऐसा सर्वमान्य चेहरा उतारा जाए जो जनता के बीच सामान्य रूप से मेलजोल रखता हो। क्योंकि पार्टी का परम्परागत वोट तो टूटने से रहा। राज्य सरकार का बेहतर कामकाज व सीटिंग विधायक की नाराजगी इसमें प्लस का काम करेगा। इन सबके बीच मुद्दे की बात जो सामने आ रही है ऐसी सीटों पर कम से कम दो से ढाई माह पहले प्रत्याशी घोषित किया जाए ताकि तैयारी के लिए मौका मिल सके,और यहीं कांग्रेस पार्टी पिछड़ जाती है।
दक्षिण का किला ढहाने के लिए कांग्रेस को एक मजबूत सेनापति की तलाश है। चुनावी चर्चा के बीच एक प्रमुख नाम रायपुर नगर निगम के वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे का उभर कर सामने आया है। अब नाम उछलते ही सवाल भी उठने लगे कि आखिर प्रमोद दुबे क्यों..? इसके पीछे कुछ प्रमुख कारण गिनाये जा रहे हैं कि वे महापौर भी रह चुके हैं और अब सभापति इसके साथ दक्षिण विधानसभा के तीन अलग अलग वार्डो से वे पार्षद भी निर्वाचित होते आ रहे हैं। पहली बार ब्राम्हणपारा,दूसरी बार रामकुंड व तीसरी बार पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से चुनाव जीते हैं। निगम की राजनीति में सक्रिय रहने से शहरी जनता से सतत संपर्क बना हुआ है। छात्र राजनीति में रविवि के अध्यक्ष रहे हैं। विभिन्न सामाजिक,सांस्कृतिक व खेल संगठनों से जुड़े होने का फायदा भी मिलेगा। सुख और दुख के मौकों पर शहर में कहीं पर भी प्रमोद दुबे की मौजूदगी दिख जायेगी। वैसे कांग्रेस ने कभी जातिगत राजनीति या समीकरण को तवज्जो नहीं दिया है,मापदंड केवल मजबूत जनाधार वाला जीत योग्य चेहरा रहा है। दक्षिण विधानसभा में 42 हजार ब्राम्हण,18 हजार मुस्लिम व 17 हजार उत्कल मतदाता हैं। यही निर्णायक मतदाता हैं।
जनता से सीधे जुड़े दो बड़े अभियान जिसे शहर के लोगों ने भरपूर सराहा और सहभागिता निभाई। एक नशे के खिलाफ जनजागरूकता को लेकर -नशे के विरुद्ध जंग- नाम देकर विभिन्न संगठनों व महिला समूहों को जोड़कर विविध आयोजन करते आ रहे हैं। वहीं पर्यावरण को संरक्षित करने नो व्हीकल डे के नाम से साइकिल चलाने का संकल्प दिलाया। इस अभियान में शहर का हर वर्ग जुड़ा। प्रमोद दुबे की एक पहचान ठेठ छत्तीसगढिय़ापन भी है। आजकल पूरे सूबे में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढिय़ा से जुड़े तीज त्यौहार,खान पान, बोली भाखा में छत्तीसगढिय़ा को पसंद किया जा रहा है।
फैक्ट फाइल-
रायपुर दक्षिण विधानसभा में कुल मतदाता-2,38,780
महिला मतदाता-1,18,017 व पुरुष मतदाता 1,20,706 तथा ट्रांसजेंडर 57
पिछला चुनाव -भाजपा को मिले 77,589 वोट व कांग्रेस को 60,093 वोट,जीत का फासला-17,496 वोट

]]>