राष्ट्रीय कार्यकारिणी – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 30 Jan 2023 07:12:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 नए चेहरों पर दांव: राष्ट्रीय कार्यकारिणी से अखिलेश ने साधे सियासी समीकरण https://samacharpacheesa.com/?p=5961 Mon, 30 Jan 2023 07:12:42 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5961  लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के जरिए सियासी समीकरण साधने की कोशिश की है। जाति, उम्र, समाज का पूरा ध्यान रखा गया है। पुराने चेहरों को तवज्जो देते हुए सक्रिय भूमिका निभाने वालों को पदोन्नति दी है। विभिन्न दलों से आए उन्हीं नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है, जो वोटबैंक जोड़ने के लिहाज से अहम हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल 63 चेहरों में 10 यादव, आठ मुस्लिम, पांच कुर्मी, चार ब्राह्मण, सात दलित चेहरे और 16 अति पिछड़े वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। जबकि पिछली बार की 55 सदस्यीय कार्यकारिणी में सात यादव, आठ मुस्लिम, तीन ब्राह्मण, तीन कुर्मी, पांच दलित और 11 अन्य पिछड़े वर्ग के लोग थे।
कार्यकारिणी में पवन पांडेय, हाजी इरफान अंसारी जैसे चेहरों को शामिल करके युवाओं को जोड़े रखने की कवायद की गई है। कार्यकारिणी की घोषणा विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक खंड की पांच सीटों के मतदान के ठीक एक दिन पहले की गई है। ऐसे में सपा ने चुनाव से ठीक पहले कार्यकारिणी में हर वर्ग की भागीदारी का सबूत देकर इस चुनाव में भी बढ़त लेने की कोशिश की है।
परिवार को तवज्जो, महिलाओं को भी भागीदारी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में परिवार के सदस्यों को तवज्जो दी गई है। अभी तक अखिलेश यादव के बाद प्रो. रामगोपाल यादव और उनके बेटे अक्षय यादव शामिल थे। लेकिन अब शिवपाल सिंह यादव, तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव को भी शामिल किया गया है। इस तरह 10 यादवों में छह तो परिवार के ही सदस्य हैं।
सैफई परिवार के तीनों युवा चेहरों को कार्यकारिणी सदस्य बनाकर सामंजस्य बनाए रखने का भी प्रयास किया गया है। कार्यकारिणी में पहले की तरह ही पांच महिलाओं को भी शामिल किया गया है। जूही सिंह के स्थान पर महिला सभा की निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा को जगह दी गई है, अनु टंडन को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

लेकिन शिवपाल के साथियों को जगह नहीं
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, लेकिन उनके साथियों को तवज्जो नहीं मिली है। सपा से अलग होते समय शिवपाल के साथ जाने वालों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से दूर रखा गया है। अब सभी की निगाहें प्रदेश कार्यकारिणी पर टिकी हैं, क्योंकि शिवपाल बार-बार यही दुहाई देते रहे हैं कि उनके साथ जुड़े लोगों को भी सपा में समायोजित किया जाएगा।
कितनी कारगर होगी दलित राजनीति
सपा अभी तक जातीय तौर पर अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्ग की राजनीति करती रही है। अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2022 से लगातार अंबेडकरवादियों और लोहियावादियों को एक मंच पर लाने की दुहाई देते रहे हैं। अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी में वर्षोर्ं से कार्य कर रहे दलित नेताओं को तवज्जो देने के बजाय बसपा पृष्ठभूमि से निकले नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में अहम सवाल यह भी उठ रहा है कि यह कदम पार्टी के लिए कितना फायदेमंद होगा।
]]>
हमारी सरकार नारेबाजी में नहीं, काम में विश्वास रखती है : धर्मेंद्र प्रधान https://samacharpacheesa.com/?p=5765 Tue, 17 Jan 2023 10:15:21 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5765 नईदिल्ली। दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इस बैठक में लगातार भाजपा आगामी दिनों की रणनीति पर चर्चा कर रही है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी देते हुए कहा कि आज पहले सत्र में सामाजिक और आर्थिक संकल्प पत्र पारित हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि 2014 में ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ की भावना से काम करेगी और यह बात बहुत ही शानदार तरीके से साबित भी हो गई है। अपने बयान में प्रधान ने कहा कि आज कार्यकारिणी बैठक का दूसरा दिन है। कल उद्घाटन के उपरांत राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुआ था, आज पहले सत्र में सामाजिक और आर्थिक संकल्प पत्र पारित हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार केवल नारेबाजी करने में नहीं बल्कि कार्रवाई करने और परिणाम लाने में विश्वास रखती है! उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम जोश के साथ काम करते हैं; सभी के कल्याण के लिए सामूहिक कार्य हमारा लक्ष्य और अंतर्निहित दर्शन है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमने विदेशों में कोविड के टीके भेजे। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, अब यह 5वें स्थान पर आ गई है। कोविड महामारी के दौरान हमने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न रहे और अनाज वितरित किया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक समावेशी सर्वस्पर्शी समाज बनाने हेतु काम हो रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि विश्व की कठिन परिस्थितियों में भी मोदी जी की विचार स्पष्टता और कुशल नीतियों के सफल क्रियान्वयन के कारण समाज का सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए बहुत चिंतित रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, और उनका कल्याण हो, विभिन्न नीतियों और सुधारों को सामने लाया गया है। उन्होंने कहा कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ अब सरकार के मूल सिद्धांत और नीतियां बन गए हैं। भारत माला, सागर माला, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, उड़ान योजना, भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क, इन सभी ने 21वीं सदी के भारत की आधारभूत संरचना क्षमताओं में विकास और वृद्धि को आगे बढ़ाया है।नए भारत में हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में भी बैठ सकता है। अंतर्देशीय जलमार्गों का विकास तेजी से किया जा रहा है। भारत में क्रूज पर्यटन अब केवल किताबों में नहीं है! यह अब एक सरासर हकीकत बन गया है!

]]>
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड-शो, फिर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल https://samacharpacheesa.com/?p=5733 Mon, 16 Jan 2023 11:45:53 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5733 दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भव्य रोड शो किया है। दरअसल, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने वक्त उन्होंने यह रोड शो किया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह भव्य रोड शो 2024 चुनाव की तैयारी भी है। दरअसल, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से 2 दिनों के लिए शुरू हो रही है। यह बैठक एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। इस बैठक में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान दोनों तरफ भारी भीड़ थी। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। मोदी का यह रोड शो पटेल चौक शुरू हुआ।
भाजपा की बैठक की बात करें तो इसमें केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इस बैठक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में हो रही इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कर रहे हैं। बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रदेशों के अध्यक्ष और संगठन महामंत्री तथा मंत्री शामिल हैं। इस बैठक में राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के लिए कार्यसूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। दो दिन तक होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केन्‍द्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार को बैठक के समापन सत्र को सम्‍बोधित करेंगे।

]]>