रोजगार मेले – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 20 Feb 2023 08:18:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 युवाओं के लिए यह अद्भुत संभावनाओं का अमृतकाल है : प्रधानमंत्री https://samacharpacheesa.com/?p=6356 Mon, 20 Feb 2023 08:18:07 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6356 नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड रोजगार मेले को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने सेवा भाव से आपको, राज्य और राष्ट्र में विकास और विश्वास के प्रयासों में अपना भरपूर योगदान देना है। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारत के युवाओं को नई सदी के लिए तैयार करने का संकल्प आज देश ने लिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में इस संकल्प को जमीन पर उतारने का दायित्व आप जैसे मेरे युवा साथियों के कंधे पर है। उन्होंने कहा कि हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हर युवा को उसकी रूचि और योग्यता के अनुसार नए अवसर मिलें, सभी को आगे बढऩे का उचित माध्यम मिले।
मोदी ने कहा कि सरकारी सेवाओं में भर्ती का यह अभियान भी इसी दिशा में आगे बढऩे के लिए उठाया गया कदम है। बीते कुछ ही महीनों में केंद्र सरकार ने देश के लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें उस पुरानी धारणा को बदलना है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती। इसलिए हमारा निरंतर यह प्रयास रहा है कि पहाड़ में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बनाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश हो रहा है कि दूर-सुदूर तक आना-जाना तो आसान हो ही रहा है, रोजगार के भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जैसे जैसे उत्तराखण्ड के दूर सुदूर के इलाके रोड, रेल और इंटरनेट से जुड़ रहे हैं… वैसे वैसे पर्यटन का भी विस्तार हो रहा है। नए पर्यटन स्थल पर्यटन के मानचित्र पर आ रहे हैं। इससे उत्तराखंड के युवाओं को वही रोजगार मिल रहे हैं जिसके लिए वो पहले बड़े शहरों का रुख करते थे। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना भी रोजगार व स्वरोजगार में बड़ी मदद कर रही है। पूरे देश में 38 करोड़ मुद्रा ऋण दिए जा चुके हैं। उत्तराखंड के हमारे हजारों साथी भी इसका लाभ ले चुके हैं। भारत के युवाओं के लिए यह अद्भुत संभावनाओं का अमृतकाल है, आपको इसे अपनी सेवाओं के माध्यम से निरंतर गति देनी है।

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांटे 71,000 नियुक्ति पत्र https://samacharpacheesa.com/?p=5813 Fri, 20 Jan 2023 10:17:22 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5813 नईदिल्ली। रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मोदी ने कहा कि ये साल 2023 का पहला रोजगार मेला है। इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है। उन्होंने सभी युवाओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में लाखों और परिवारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं। ये दिखाता है कि हमारी सरकार जो संकल्प लेती है उसे सिद्ध करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में रोज़गार मेले आयोजित किए जाते रहे हैं। कल ही असम ने इसका आयोजन किया था। अन्य राज्य भी जल्द ही ऐसा ही करने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ है। केंद्रीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा streamline और time bound हुई है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है। ये पारदर्शिता उन्हें बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करती है। हमारी सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है। मोदी ने कहा कि आज लोग न केवल इसलिए खुश हैं क्योंकि उन्हें रोजगार मिल रहा है, बल्कि इसलिए भी कि वे अत्यधिक पारदर्शी प्रक्रियाओं के साथ रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जिन्हें नियुक्ति पत्र मिला है उनके लिए ये जीवन का नया सफर है। सरकार का अहम हिस्सा होने के नाते ‘विकसित भारत’ में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी और विशेष जिम्मेदारी रहेगी। व्यापार-कारोबार की दुनिया में कहा जाता है कि Consumer is always right। वैसे ही शासन व्यवस्था में हमारा मंत्र होना चाहिए Citizen is Always right।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि चयन के स्पष्ट और पारदर्शी तरीकों से आज व्यक्ति की प्रतिभा का सही मायने में सम्मान हो रहा है। यह देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्व-शिक्षा आज की पीढ़ी को अवसर मिला है, इसे जाना नहीं चाहिए। जीवन में लगातार सीखने की ललक ही हम सब को आगे देखते हैं। केंद्र सरकार के रोजगारों में चयन प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक सुव्यवस्थित और समयबद्ध हो गई है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने पदोन्नति और संबंधित कानूनी मामलों में देरी के संबंध में मुद्दों को कुशलतापूर्वक संबोधित किया है। रोजगार और प्रगति युवाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाले सच्चे कारक हैं। और हमारी सरकार ने दोनों को सुनिश्चित किया।

]]>