विजय संकल्प रैली – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sat, 11 Feb 2023 08:56:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था चंदा : मोदी https://samacharpacheesa.com/?p=6237 Sat, 11 Feb 2023 08:56:17 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6237 अगरतला। शनिवार को त्रिपुरा की एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि राज्य को भाजपा की सरकार में हिंसा और चंदे से मुक्ति मिली है। उनके अनुसार, त्रिपुरा में पहले एक ही पार्टी का झंडा फहराया जाता था, लेकिन उनकी सरकार के आने के बाद यह बदला है।
यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य में पिछले पांच साल में तेजी से विकास हुआ है और आने वाले समय में भाजपा की यहां सरकार बनेगी। आपको बता दें कि इस जनसभा में मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल थे जिन्होंने ने भी कांग्रेस और सीपीएम पर जमकर निशाना साधा है।
दरअसल, त्रिपुरा के अमबासा में बीजेपी की एक विजय संकल्प रैली का आज आयोजन हुआ है। इस रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि त्रिपुरा चुनाव की यह उनकी पहली रैली है और जिस तरीके से लोगों ने इस रैली में हिस्सा लिया है, उससे यह लगता है कि आने वाले समय में यहां भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनेगी।
ऐसे में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था चंदा। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है।

]]>