वित्त मंत्री – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 16 Dec 2022 07:20:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 वैश्विक विनिर्माण को भारत लाने के लिए रणनीति बनाए उद्योग : सीतारमण https://samacharpacheesa.com/?p=5252 Fri, 16 Dec 2022 07:20:30 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5252 नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय उद्योग जगत का आह्वान किया है कि वह पश्चिम में मंदी की आशंका के बीच ऐसी रणनीति बनाए जिससे विकसित देशों में परिचालन कर रही कंपनियां भारत को एक उत्पादन या खरीद केंद्र के रूप में देख सकें। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि भारत ने विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए काफी सुविधाएं दी हैं और नियमों में बदलाव किया है। इसके अलावा हम उन उद्योगों से भी जुड़ रहे हैं जो भारत आना चाहते हैं। सीतारमण ने कहा, ‘‘आप खुद को पश्चिमी देशों और विकसित दुनिया में मंदी के लिए तैयार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह आपके लिए वहां काम कर रहे विनिर्माताओं को भारत लाने की रणनीति बनाने को सबसे अच्छा समय है।’
वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘भले ही उनका मुख्यालय वहां है, लेकिन उनके लिए यह उपयोगी हो सकता है कि वे यहां से कई चीजें खरीदें। कम से कम दुनिया के इस हिस्से के बाजारों के लिए यहां से उत्पादन करें।’’ उन्होंने कहा कि संभावित मंदी का असर यूरोप पर भी पड़ेगा। इसका सिर्फ भारतीय कंपनियों के निर्यात पर असर नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह वहां के कई तरह के निवेश को अपने यहां लाने का अवसर देता है। अब वे ऐसे अलग स्थानों की तलाश कर रहे हैं जहां से वे अपनी गतिविधियों को चालू रख सकें।’’ सीतारमण ने उद्योग से स्टार्टअप इकाइयों के नवोन्मेषण को देखने और उन्हें बढ़ाने के तरीकों पर विचार करने को कहा। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत विनिर्माण और सेवाओं के नए क्षेत्रों पर ध्यान देता रहेगा।
सीतारमण ने कहा कि दुनिया स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बदलाव की ओर है, ऐसे में घरेलू उद्योग को विकसित देशों द्वारा ऊंचे शुल्क का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने उद्योग जगत से कहा कि वह सरकार को बताए कि जलवायु परिवर्तन उन्हें कैसे प्रभावित कर रहा है। साथ ही वे उनकी लागत पर पड़ रहे बोझ को कम करने के उपाय भी सुझाएं। वित्त मंत्री ने कहा कि उद्योग को जलवायु परिवर्तन के नाम पर कुछ देशों द्वारा खड़ी की जाने वाले शुल्क की दीवारों के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। आगामी बजट पर उन्होंने कहा कि यह अगले 25 साल के लिए भारत को तैयार करने के पिछले कुछ बजट की भावनाओं के अनुरूप होगा।

]]>
कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं, भारतीय रुपया मजबूत हुआ है : वित्त मंत्री  https://samacharpacheesa.com/?p=5155 Mon, 12 Dec 2022 07:53:01 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5155 नईदिल्ली। महंगाई और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष जबरदस्त तरीके से केंद्र सरकार पर हमलावर है। संसद का मानसून सत्र भी चल रहा है। संसद में भी महंगाई और अर्थव्यवस्था के मुद्दे लगातार उठाई जा रही हैं। इन सब के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज बड़ी बात कही है। निर्मला सीतारमण ने साफ तौर पर कहा है कि देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से कुछ लोग जलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सब को इस पर गर्व होना चाहिए क्योंकि हमारे देश की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं। भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है लेकिन विपक्ष को इससे दिक्कत है।
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि भारत के विकास पर सभी को गर्व होना चाहिए लेकिन कुछ लोग इसे मजाक के रूप में लेते हैं। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग किया है कि उसे यह सुनिश्चित करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करना है कि डॉलर-रुपये में उतार-चढ़ाव बहुत अधिक न हो। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि देश को ‘‘शार्टकट राजनीति’’ नहीं, बल्कि सतत विकास की आवश्यकता है। इसके साथ उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों पर देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले करदाताओं का धन भ्रष्टाचार एवं वोट बैंक की राजनीति में नष्ट हो जाता था।

धर्मेन्द्र प्रधान का जवाब
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि बिहार के किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की शाखा स्थापित करने के बारे में किसी प्रक्रिया की जानकारी नहीं मिली है और वर्ष 2010 में इसके बारे में असत्य बातें कही गईं। लोकसभा में प्रश्नकाल में कांग्रेस के मोहम्मद जावेद ने किशनगंज में एएमयू की शाखा स्थापित करने को लेकर कोष जारी करने के बारे में जानकारी मांगी थी। प्रधान ने पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सांसद ने किशनगंज में एएमयू की विस्तारित शाखा स्थापित करने के बारे में उनसे बात की थी।

]]>