विधानसभा चुनावों – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 09 Feb 2023 06:48:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 नगालैंड चुनाव: 200 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र पाये गये वैध https://samacharpacheesa.com/?p=6176 Thu, 09 Feb 2023 06:48:02 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6176 कोहिमा। निर्वाचन आयोग ने नगालैंड विधानसभा चुनावों के लिये नामांकन पत्रों की जांच के बाद 222 आवेदनों में 22 को अवैध पाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 225 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था जिनमें से तीन बाद में चुनाव मैदान से हट गये थे। उन्होंने बताया कि जिन 200 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये उनमें चार महिलाएं हैं।
सत्तारूढ़ नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), जनता दल यूनाईटेड, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) राइजिंग पीपुल्स पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत 13 दलों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। बीस से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख शुक्रवार है। मतों की गिनती दो मार्च को होगी।

]]>
विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में ‘रथ यात्रा’ निकालेगी भाजपा https://samacharpacheesa.com/?p=5435 Mon, 26 Dec 2022 07:49:53 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5435 अगरतला। अगले साल की शुरुआत में त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक जनवरी से राज्य भर में रथ यात्रा का आयोजन करेगी। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियों के लिए सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी में होना है। भाजपा के मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने कहा, “एक यात्रा उत्तरी त्रिपुरा जिले से जबकि दूसरी दक्षिण त्रिपुरा जिले से निकलेगी।”
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य चुनाव से पहले लोगों का आशीर्वाद लेना है। उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि लोग उस पार्टी के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए रथ यात्रा में शामिल होंगे जिसने उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा किया है।” पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि पहली बार कोई राजनीतिक दल चुनाव से पहले पूर्वोत्तर राज्य में इस तरह की यात्रा आयोजित करेगा। त्रिपुरा में 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने कई रोड शो किए थे जिनका नेतृत्व कई केंद्रीय मंत्रियों ने किया था।
इस बीच, भाजपा का व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम – प्रति घारे शूशन रविवार को संपन्न हुआ। त्रिपुरा में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने विधानसभा चुनाव के वास्ते अपनी तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार शाम पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए।

]]>
आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी https://samacharpacheesa.com/?p=5193 Wed, 14 Dec 2022 07:08:47 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5193 अगले साल होने वाले राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के चुनाव में भाजपा से लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने-अपने दांव से चुनावी चौसर सजानी शुरू कर दी है। भाजपा जहां गुजरात में मिली एतिहासिक जीत के साथ उत्साह में हैं। वहीं कांग्रेस भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर कर अपनी जीत पर इतरा रही है। फिलहाल दोनों पार्टियों को मिली अलग-अलग राज्यों की जीत ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में नई ऊर्जा तो भर ही दी है। वहीं दोनों पार्टियां गुजरात और हिमाचल के अपने-अपने फॉर्मूले को अगले साल होने वाले चुनावों में इस्तेमाल करने वाली हैं। अगले साल होने वाले राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के चुनाव भाजपा और कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। भाजपा ने गुजरात में जो इतिहास रचा उसके पीछे जबरदस्त रणनीति ही रही है। इसमें सबसे अहम रणनीति का हिस्सा एक चौथाई नेताओं को दोबारा टिकट न देने से लेकर जनता के बीच मोदी के चेहरे और विश्वास का भुनाना शामिल है। पार्टी ने अगले साल होने वाले अलग-अलग राज्यों के चुनावों को लेकर न सिर्फ नीतियां बनानी शुरू कर दी हैं, बल्कि बीते कई महीनों से संगठनात्मक स्तर पर पूरा ढांचा दुरुस्त कर उसका फीडबैक भी लेना शुरू किया जा चुका है। वह कहते हैं कि कर्नाटक और तेलंगाना समेत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुत प्रभावशाली तरीके से चुनाव की रणनीति और तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह कहते हैं कि भाजपा को 2018 के चुनावों में कर्नाटक और मध्यप्रदेश में सत्ता तो नहीं मिली थी, लेकिन राजनीतिक परिस्थितियों के चलते बाद में भाजपा की सरकार बनी। इसलिए भाजपा को इस बार इन चुनावों में अलग रणनीति के साथ ही मैदान में उतरना होगा। अगले साल होने वाले चुनावों के लिए सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी उसी तरीके की रणनीति बना रही है। कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ नेता बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश में जिस तरीके से ‘मुद्दों को आगेÓ करके और लोगों को सीधे तौर पर उनसे जोड़कर के चुनाव लड़ा गया, उसी पैटर्न पर अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव में उतरेंगे। हालांकि अगले साल जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तो कांग्रेस की सरकार भी है। जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनी थी। कर्नाटक में भी राजनीतिक समीकरणों के चलते कांग्रेस की सरकार बनी थी।

]]>