विधायक – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 02 Aug 2023 10:00:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 आप ने विधायक विकास उपाध्याय के आवास के बाहर हवन कर किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी https://samacharpacheesa.com/?p=7662 Wed, 02 Aug 2023 10:00:01 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7662 रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदेश के विधायकों के आवासों का घेराव कर रही है। अगस्त महीने के शुरू होते ही आप ने रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के निवास का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आप ने इस दौरान हवन अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश जताया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टी के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं। उन्हें जनता की समस्या नहीं दिखती है। शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। 300 घरों के लोगों को एनडीआरएफ की मदद से बोट से रेस्क्यू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शहर के निचले हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

]]>
मेघालय के चार विधायक बीजेपी में हुए शामिल https://samacharpacheesa.com/?p=5220 Wed, 14 Dec 2022 08:38:25 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5220 शिलांग। मेघालय में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर राजनीतिक दलों की ओर से अबी से ही जोरआजमाइश शुरू कर दी गई है। आगामी 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलॉंग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोहों में शामिल होने के लिए आने वाले हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी र महिला सशक्तिकरण, युवाओं की बेहतरी के नारे के साथ मेघालय में चुनावी बिगुल बजा दिया है। अब बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेलते हुए चार विधायकों को अपने पाले में लाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर लिया है।
मेघालय विधानसभा के चार मौजूदा विधायक फेरलिन संगमा, सैमुअल संगमा, बेनेडिक मारक और एचएम शांगप्लियांग असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह चारों मौजूदा विधानसभा के विधायक हैं, इनके भाजपा में शामिल होने से हमें और मज़बूती मिलेगी। फरवरी में होने वाले चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल होने में बड़ी सफलता मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को मेघालय में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोहों में शामिल होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संगमा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ तीन घंटे राज्य की राजधानी में रूकेंगे। उन्होंने यहां एक बैठक से इतर पीटीआई-से कहा,‘‘प्रधानमंत्री 18 दिसंबर को राज्य का दौरा कर रहे हैं। वह यहां पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोहों में शामिल होंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि समारोहों के लिए सुरक्षा इंतजाम किये जा रहे हैं।

]]>