विपक्षी गठबंधन – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 30 Aug 2023 06:48:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 नीतीश कुमार पर जोरदार तंज https://samacharpacheesa.com/?p=7911 Wed, 30 Aug 2023 06:48:35 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7911 मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह इस गठबंधन का संयोजक नहीं बनना चाहते। उन्होंने कहा है कि उनकी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है और वह सबको एकजुट करना चाहते हैं। विपक्ष को एकजुट वह कर सकता है जिसकी पार्टी मजूबत हो। नीतीश कुमार खुद अपने राज्य में कमजोर हैं ऐसे में वह क्या राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष को एकजुट करेंगे। गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है, उसके बाद तृणमूल कांग्रेस और फिर द्रमुक है। विपक्षी गठबंधन में शामिल बड़े दलों के नेता अपने अपने राज्य में बीस से 25 सांसद लेकर बैठे हुए हैं जबकि बिहार में सत्ताधारी जनता दल युनाइटेड का अपने बलबूते कोई सांसद नहीं है क्योंकि उसके सभी सांसद राजग के बैनर तले चुनाव जीते थे। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल का एक भी सांसद नहीं है लेकिन मीडिया इस दल को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है। बिहार में जो महागठबंधन बना था उसकी सफलता देश में या किसी और राज्य में नहीं दोहराई जा सकती। जहां तक मुंबई में चल रही इंडिया गठबंधन की बैठक से जुड़ी खबरों की बात है तो आपको बता दें कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगी। सोनिया गांधी बेंगलुरु की बैठक में भी शामिल हुई थीं। हालांकि वह गठबंधन की पहली बैठक जोकि पटना में हुई थी, वहां नहीं गयी थीं। बताया जा रहा है कि मुंबई में होने वाली बैठक में भाजपा चले जाओ का नारा दिया जाएगा। इस बैठक में विपक्ष के गठबंधन ‘इंडियाÓ का ‘लोगोÓ भी जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का संयोजक चुना जायेगा। भाजपा विरोधी गठबंधन के प्रमुख नेता 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई के उपनगर में एक आलीशान होटल में जुटेंगे। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंसÓ (इंडिया) में 26 दल शामिल हैं। पटना में जून में पहली बार एक साझा मंच पर एकत्र होने के बाद से विपक्षी दलों की यह तीसरी बैठक होगी। मुंबई में आयोजित होने वाली बैठक में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आधा दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य लोग शामिल होंगे। बैठक के दौरान गठबंधन का आधिकारिक ‘लोगोÓ जारी किया जाएगा और विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने एजेंडा पर भी चर्चा करेंगे। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस आशंका पर भी चर्चा होगी जिसके तहत उन्होंने देश में समय से पूर्व लोकसभा चुनाव कराये जाने की बात कही है। ममता बनर्जी ने कहा है कि भाजपा इस साल दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है।

]]>