विश्व आदिवासी दिवस – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 09 Aug 2023 09:14:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 सीएम भूपेश बघेल ने बस्तर को दी 637 करोड़ की सौगात https://samacharpacheesa.com/?p=7758 Wed, 09 Aug 2023 09:14:21 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7758 जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलेवासियों को 637 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 2300 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 486 करोड़ 70 लाख 76 हजार रुपये लागत के 1838 कार्यों का भूमिपूजन तथा 150 करोड़ 32 लाख रुपए लागत के 462 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
इन कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 32 करोड़ 89 लाख रुपये लागत के 198 कार्य, नगर निगम जगदलपुर के 10 करोड़ 27 लाख 68 हजार रुपए लागत के 113 कार्य, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-1 के 12 करोड़ 48 लाख 27 हजार रुपए लागत के 18 कार्य, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-2 के 30 करोड़ 80 लाख 90 हजार रुपए लागत के 14 कार्य, जनपद पंचायत बकावण्ड के 1 करोड़ 79 लाख 50 हजार रुपए लागत के 49 कार्य, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के 1 करोड़ 99 लाख 76 हजार रुपए लागत के 34 कार्य, क्रेडा विभाग के 29 करोड़ 83 लाख रुपए लागत के 190 कार्य और मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत 24 करोड़ 56 लाख 29 हजार रुपये लागत के 4 कार्य व अन्य कई कार्यों का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-1 के 64 करोड़ 71 लाख 11 हजार रुपए लागत के 20 कार्य, सीजीएमएसई के 1 करोड़ 67 लाख 60 हजार रुपए लागत के 8 कार्यों, लोक निर्माण संभाग जगदलपुर-2 के 9 करोड़ 44 लाख रुपये लागत के 4 कार्यों, मनरेगा अंतर्गत 5 करोड़ 77 लाख रुपये लागत के 12 कार्य, मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत 18 करोड़ 39 लाख 52 हजार रुपए लागत के 6 विकास कार्य व अन्य कई करोड़ों रुपये के कार्यों का लोकार्पण भी किया।

]]>
मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पहुंचे जगदलपुर, एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत https://samacharpacheesa.com/?p=7748 Tue, 08 Aug 2023 12:58:03 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7748 जगदलपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट नियमित विमान से पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव भी पहुँचे। उद्योग मंत्री व जिले  के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष श्री विक्रम मड़ावी के द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर में आज विभिन्न कार्यक्रमों सहित 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर श्री संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इसके साथ प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा,कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री धम्मशील गणवीर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित ने भी स्वागत किया।

]]>