शपथ ग्रहण – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 24 Jan 2023 09:28:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 ‘आप’ के विरोध के बावजूद पहले ली मनोनीत पार्षदों ने शपथ https://samacharpacheesa.com/?p=5881 Tue, 24 Jan 2023 09:28:08 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5881 नई दिल्ली। आप के पार्षदों के विरोध के बाद भी पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई। सबसे पहले मनोनीत पार्षद विनोद फिर लक्ष्मण ने शपथ ली। इसके बाद बाकी मनोनीत सदस्यों मुकेश मान, सुनील चौहान, राजकुमार भाटिया, संजय त्यागी ने शपथ ग्रहण किया। मनोज कुमार जैन, रोहताश कुमार, श्वेता कमल खत्री के बाद वार्ड संख्या एक से चुनाव जीतकर आए पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू हुआ।
बॉबी किन्नर ने शपथ लिया तो उन्हें सबसे ज्यादा अटेंशन मिला। दिल्ली में पहली बार कोई ट्रांसजेंडर चुनाव जीतकर सदन में पहुंचा है। बॉबी किन्नर ने सुल्तानपुरी वार्ड से चुनाव जीता है और आज पार्षद के रूप में शपथ ग्रहण किया है। इसके बाद भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण किया।
आम आदमी पार्टी व भाजपा में एमसीडी में पार्षद मनोनीत करने के मामले में चल रहे टकराव के बीच दिल्ली की मिनी सरकार को मंगलवार को ‘बिग बॉस’ मिल सकता है। आज नगर निगम के सदन में पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद मेयर, डिप्टी मेयर व स्टैंडिंग काउंसिल के सदस्यों का चुनाव होगा।
वहीं सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि पिछली बार जैसा हंगामा न हो। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया है, भाजपा आज नगर निगम में कब्जा करने के लिए लाठी डंडों के साथ फोर्स लाई है । क्या किसी सदन में ये देखा है ?

]]>