शराब घोटाला – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 31 Jul 2023 09:25:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 शराब घोटाला..पांच के खिलाफ दिल्ली एनसीआर के थाने में एफआईआर https://samacharpacheesa.com/?p=7621 Mon, 31 Jul 2023 09:25:27 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7621 नई दिल्ली/रायपुर। शराब घोटाला के केस में ईडी ने दिल्ली एनसीआर के थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें छत्तीसगढ़ के तीन अफसरों, और ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी के एमडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।
ईडी की ओर से एफआईआर में बताया गया कि शराब माफिया के साथ साठगांठ कर बड़े पैमाने पर देशी शराब की अवैध बिक्री कराई गई है। जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है उनमें एपी त्रिपाठी, निरंजन दास, अनिल टुटेजा, कंपनी के एमडी विधु गुप्ता, अनवर ढेबर हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 420, 468, 471, 473 और धारा 484 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

]]>
शराब घोटाला : आबकारी विभाग के अधिकारी आमने-सामने कर रहे पूछताछ https://samacharpacheesa.com/?p=7350 Sat, 15 Jul 2023 08:09:23 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7350 रायपुर। विभाग पर लगे दाग को धोने विभाग ने ही कमर कस ली है। शराब घोटाले के मामले में अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के बाद अब आबकारी विभाग की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो चुकी है, जिसमें आबकारी विभाग के अधिकारी उन अधिकारियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों से दफ्तर में सवालों की पूछताछ कर रहे हैं, जिनके खिलाफ रिश्वत और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली हैं।
उनसे सीधे पूछा जा रहा है कितने रुपये लिए? आबकारी शुल्क और अन्य करों का भुगतान किए बगैर गाडिय़ों को क्यों जाने दिया गया? संदिग्धों से कुछ इस तरह के सवाल दागे जा रहे हैं। आबकारी विभाग ने कुल 35 लोगों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी की शिकायतें विभाग को मिली है। पूर्व में सात लोगों को नोटिस जारी करने के बाद अब 31 और लोगों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है, जिसमें अधिकारी और कंपनी के अन्य प्रतिनिधि शामिल हैं।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सरकार को पेश की जाएगी। अंतिम जांच में अभी समय लग सकता है। आबकारी विभाग की ओर से एक-एक अधिकारी, कर्मचारियों और कंपनियों के खिलाफ जांच प्रतिवेदन बनाया जाएगा। रिश्वत लेने और देने दोनों मामलों में कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की शिकायत के बाद ईडी ने कोर्ट में 13 हजार पन्नों का चालान पेश कर दिया है।

]]>