शिवसेना – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 20 Feb 2023 08:11:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 शिवसेना को तोडऩे के लिए करोड़ों रुपये हुए खर्च : संजय राउत https://samacharpacheesa.com/?p=6348 Mon, 20 Feb 2023 08:10:48 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6348 मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। पिछले साल शिवसेना के भीतर हुए विभाजन के बाद से सबसे बड़ा सवाल यही था कि असली शिवसेना किसके पास है? चुनाव आयोग ने इस बात का भी निर्णय कर दिया है। चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना और पार्टी का चुनाव चिन्ह सौंप दिया। इसके बाद से उद्धव ठाकरे और उनके करीबी जबरदस्त तरीके से भाजपा पर हमलावर है। इन सबके बीच संजय राउत ने साफ तौर पर दावा किया है कि शिवसेना को तोडऩे के लिए करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। उन्होंने अमित शाह को महाराष्ट्र और मराठों का दुश्मन नंबर एक भी बताया है।
इसके साथ ही संजय राउत ने यह भी कहा है कि शिवसेना महाराष्ट्र का स्वाभिमान और अस्मिता है। उन्होंने कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए शिवसेना बनाई थी। शिवसेना तोड़कर, खरीदकर आप लोग जिस प्रकार से विकट हास्य कर रहे हो उसका मतलब क्या होता है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि शिवसेना खत्म नहीं होगी। यह अंगारा है, अग्नि है, जो बुझेगी नहीं। इन सब के बीच उद्धव ठाकरे गुट ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना मानने और उसे चुनाव चिह्न ”धनुष एवं तीर आवंटित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
इससे पहले संजय राउत ने दावा किया था कि शिवसेना पार्टी के नाम एवं निशान ‘तीर-धनुष को ”खरीदने के लिए अब तक ”2000 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है। राउत ने एक ट्वीट में दावा किया कि 2000 करोड़ रुपये का शुरुआती आंकड़ा है और यह बात शत-प्रतिशत सच्ची है। उन्होंने संवाददाताओं से यह भी कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के करीबी एक बिल्डर ने उन्हें यह बात बतायी है। राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि उनके दावे के पक्ष में सबूत हैं जिसे वह शीघ्र ही सामने लायेंगे।

]]>
सत्ता के लालच में शिवसेना ने पीठ में घोंपा छुरा : जेपी नड्डा https://samacharpacheesa.com/?p=5577 Mon, 02 Jan 2023 10:13:19 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5577 मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उनकी इस यात्रा को आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। नड्डा ने चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। नड्डा ने कहा कि जब विश्व मुसीबत के दौर से गुजर रहा है और हर देश खुद को संकट में पा रहा है तब हम विपरीत परिस्थित में भी आगे बढ़ रहे हैं। ये केवल प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व के ही कारण है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटेन जैसा देश, जिसने हम पर 200 साल तक राज किया…उसको पछाड़ कर हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में कोरोना का टीकाकरण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, चीन की हालत आप देख ही चुके हैं। लेकिन भारत में 220 करोड़ से अधिक टीके लगा कर… जनता को सुरक्षा कवच देने का काम आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने 100 देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचाई और 48 देशों को तो मुफ्त उपलब्ध करवाई है। अब भारत विश्व से मांगने वाला देश नहीं बल्कि मोदी जी के नेतृत्व में देने वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में यूं ही नहीं हमारी शान बनी है, मोदी जी की नीतियों के कारण दुनिया का नजरिया बदला है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने लाल किले से ‘स्वच्छ भारत’ की बात कही तो कांग्रेस के नेताओं ने मजाक बनाया। क्यों… क्योंकि वो जिन घरानों से आते हैं उनको भारत की पीड़ा का अनुमान ही नहीं था। इस पीड़ा का अनुमान किसी को था तो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को था। इसीलिए हमारे प्रयासों से देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बने, महिलाओं को सुविधा मिली।
उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि सत्ता के लालच में शिवसेना ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया और उन लोगों के साथ खड़े हो गए जिनके खिलाफ श्री बाला साहेब हमेशा लड़ते रहे। ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी सरकार आई जिसके मुखिया ने अपनी विचारधारा से ही समझौता कर लिया। पालघर में साधुओं के साथ जो बर्ताव हुआ… क्या दबाव था जो उद्धव सीबीआई जांच से पीछे हट गए? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आज इस मंच से आंकड़ें गिनवा रहा हूं… कोई कांग्रेसी इस तरह से काम गिनवा सकता है क्या? ये मोदी जी की बनाई कार्यव्यवस्था है जिसमें हम अपना ‘रिपोर्ट कार्ड’ साथ लेकर चलते हैं। हमने जो कहा है… वो किया है, जो कह देंगे वो कर के देंगे। विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है और विकास पुरुष की पहचान नरेन्द्र मोदी के रूप में है।

]]>