श्रद्धांजलि – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 30 Jan 2023 06:54:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी https://samacharpacheesa.com/?p=5955 Mon, 30 Jan 2023 06:54:14 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5955 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए हैं।
उनके बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जाएगा और एक विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करता रहेगा।’’ राष्ट्रपिता गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

]]>
प्रधानमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी https://samacharpacheesa.com/?p=5517 Thu, 29 Dec 2022 07:32:39 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5517 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया कि गुरु गोबिंद सिंह का अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा और गुरु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अपने एक पुराने भाषण की वीडियो भी साझा की।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उनके प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं और मानवता के लिए उनके योगदान को याद करता हूं। उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

]]>
योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का साधु जीवन सभी देशभक्तों के लिए प्रेरणा है https://samacharpacheesa.com/?p=5444 Mon, 26 Dec 2022 08:13:23 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5444 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र भक्तों के लिए प्रेरणा है। योगी ने ट्वीट किया, “मूल्यों व आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”
उन्होंने आगे लिखा, “आपका (अटल बिहारी वाजपेयी) ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है।” योगी ने सभी देशवासियों को ‘सुशासन दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप मेंमनायाजाता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, प्रखर राजनेता, हमारे प्रेरणा स्रोत, भाजपा के पितामह, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी जयंती पर समस्त देशवासियों को सुशासन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पितृ पुरुष, मां भारती के सच्चे सपूत, हमारे पथ प्रदर्शक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, “ऋषि मन की सात्विकता, पर्वत समान दृढ़ता और उत्कृष्ट लोकतांत्रिक परंपराओं के जीवंत प्रतिमान, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। श्रद्धेय अटल जी का त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

]]>
राहुल ने गांधी, नेहरू, इंदिरा और वाजपेयी की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की https://samacharpacheesa.com/?p=5441 Mon, 26 Dec 2022 08:07:22 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5441 नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री की समाधियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता रहे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी ने सबसे पहले अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि वीर भूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी की समाधि शक्ति स्थल , नेहरू की समाधि शांति वन , लाल बहादुर की समाधि विजय घाट , महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और वाजपेयी की समाधि सदैव अटल जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गांधी परिवार का कोई सदस्य या कांग्रेस का कोई शीर्ष नेता पहली बार वाजपेयी की समाधि पर पहुंचा है। वाजपेयी की 25 दिसंबर को जयंती थी। कांग्रेस के अनुसार, पहले राहुल गांधी का शनिवार शाम ही इन नेताओं की समाधियों पर जाने का कार्यक्रम था, लेकिन शनिवार शाम पदयात्रा के पूरा होने में समय लग जाने के कारण इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया। भारत जोड़ो यात्रा’ में करीब 3,000 किलोमीटर की दूरी तय करके दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने इन प्रमुख नेताओं की समाधियों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पदयात्रा करते हुए राहुल और कई अन्य भारत यात्री शनिवार को दिल्ली में दाखिल हुए थे। कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा अब तक नौ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान,हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है। यात्रा लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

]]>
प्रधानमंत्री ने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा देश उनका ऋणी रहेगा https://samacharpacheesa.com/?p=5257 Fri, 16 Dec 2022 07:26:13 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5257 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विजय दिवस के अवसर पर 1971 के युद्ध में पाकिस्‍तान पर भारत की जीत सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले सशस्त्र बल के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘विजय दिवस पर, मैं उन सभी बहादुर सशस्त्र बलों के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने 1971 के युद्ध में भारत की एक असाधारण जीत सुनिश्चित की। देश को सुरक्षित रखने में सशस्त्र बलों की भूमिका के लिए देश उनका ऋणी रहेगा।’’
वर्ष 1971 में पाकिस्‍तान पर भारत की विजय की याद में आज के दिन विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1971 में पाकिस्‍तानी सेनाध्‍यक्ष जनरल आमिर अब्‍दुल्‍ला खान नियाजी ने अपने 93 हजार सैनिकों के साथ बिना किसी शर्त के लेफ्टीनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष युद्ध में आत्‍मसमर्पण किया था। अरोड़ा इस युद्ध में भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के संयुक्‍त बल का नेतृत्‍व कर रहे थे। इसी युद्ध के परिणाम स्‍वरूप बांग्‍लादेश अस्तित्व में आया।

]]>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की https://samacharpacheesa.com/?p=5234 Thu, 15 Dec 2022 07:15:30 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5234 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित और भारत के लिए पटेल के चिरस्थायी योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत में उनके चिरस्थायी योगदान को याद करता हूं, खासकर हमारे राष्ट्र को एकजुट करने और सर्वांगीण विकास को गति देने में..’’ भारत के पहले गृह मंत्री पटेल को राष्ट्र में सैकड़ों रियासतों के विलय का नेतृत्व करके देश को एकजुट करने का श्रेय दिया जाता है। उनका निधन 15 दिसंबर 1950 हुआ था। ]]>