संजय राउत – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sat, 28 Jan 2023 07:49:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 ठाकरे-आंबेडकर गठबंधन में हुई अनबन https://samacharpacheesa.com/?p=5946 Sat, 28 Jan 2023 07:49:44 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5946 मुंबई। शिवसेना (उद्धव गुट) और वंचित विकास आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर के साथ गठबंधन की घोषणा के चार दिन भी पूरे नहीं हुए और अनबन शुरू हो गई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने आंबेडकर को जुबान संभालकर बोलने की नसीहत दे दी है। वहीं, आंबेडकर ने पलटवार किया कि कौन संजय राउत। मैं उन्हें नहीं जानता।
एक साक्षात्कार में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर ने विपक्ष के नेता अजीत पवार के एक बयान का हवाला देते हुए शरद पवार को भाजपा का सहयोगी बता दिया हैं। उन्होंने दावा किया कि यह बात सबको जल्दी समझ में आ जाएगी।
आंबेडकर ने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने देवेंद्र फडणवीस के साथ तड़के राजभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि बाद में उन्होंने यू टर्न ले लिया था। इसके बाद आलोचनाओं के जवाब में अजीत पवार ने कहा था कि उन्हें क्यों घेरा जा रहा है। यह तो हमारी पार्टी ने पहले से ही तय कर रखा था कि एनसीपी को भाजपा के साथ जाना है। मैंने तो केवल पहल की थी।

]]>
संजय राउत मुंबई की अदालत में पेश हुए, 27 फरवरी तक सुनवाई स्थगित https://samacharpacheesa.com/?p=5876 Tue, 24 Jan 2023 09:13:19 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5876 मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने शिवसेना के नेता एवं सांसद संजय राउत और अन्य आरोपियों के खिलाफ कथित धनशोधन के एक मामले की सुनवाई मंगलवार को 27 फरवरी के लिए स्थगित कर दी। राज्यसभा सदस्य राउत विशेष न्यायाधीश आर एन रोकाडे की अदालत में मंगलवार को पेश हुए। मामले में आरोप तय किए जाने से पहले उसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। बहरहाल, मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अन्य आरोपियों को समन रिपोर्ट नहीं देने के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी।
प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई के उपनगर गोरेगांव स्थित पात्रा चॉल की पुनर्विकास परियोजना में हुई वित्तीय अनियमितताओं में राउत की कथित भूमिका के मद्देनजर उन्हें इस साल अगस्त में गिरफ्तार किया था। एक विशेष अदालत ने पिछले साल नवंबर में उनकी जमानत मंजूर कर ली थी। गोरेगांव में स्थित सिद्धार्थ नगर को पात्रा चॉल के नाम से जाना जाता है। यह 47 एकड़ से अधिक के इलाके में फैला है और इसमें 672 परिवार किराए पर रहते हैं।

]]>
चीन की तरह हम कर्नाटक में प्रवेश करेंगे : संजय राउत https://samacharpacheesa.com/?p=5358 Wed, 21 Dec 2022 08:31:07 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5358 मुंबई। शिवसेना के नेता संजय राउत अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल में ही कर्नाटक और महाराष्ट्र का सीमा विवाद काफी सुर्खियों में रहा है। दोनों ही राज्यों के बीच तनाव बढ़ गया है। एक दूसरे राज्य के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इन सब के बीच शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद बवाल बढ़ सकता है। दरअसल, अपने बयान में संजय राउत ने कहा कि हम कर्नाटक में उसी तरह से प्रवेश करेंगे, जैसे चीन देश में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मुद्दे पर किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। हम चर्चा के जरिए इसे सुलझाना चाहते हैं। लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री इसमें आग लगा रहे हैं।
इतना ही नहीं, संजय राउत ने महाराष्ट्र की सरकार को कमजोर करा दिया और कहा कि राज्य की सरकार इस मुद्दे पर कोई स्टैंड नहीं ले रही है। आपको बता दें कि सीमा विवाद को लेकर एकनाथ शिंदे और उनकी सरकार को लगातार विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के विधानसभा में भी विपक्ष सरकार को घेर रहा है। हाल में ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक भी संपन्न हुई थी। संजय राउत ने हालांकि यह भी कहा है कि यह देश एक है और मसले का हल बातचीत से होना चाहिए। वहीं, खबर यह भी है कि कर्नाटक विधानसभा के दोनों सदन महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद पर एक प्रस्ताव पारित करेंगे। विधानमंडल ने राज्य के रुख को दोहराया कि यह मुद्दा सुलझा हुआ है, और पड़ोसी राज्य को एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी।

]]>