संवाद – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 11 Jul 2023 09:14:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 भेंट-मुलाकात के बाद अब युवाओं से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश https://samacharpacheesa.com/?p=7256 Tue, 11 Jul 2023 09:14:12 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7256 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के नागरिकों से विधानसभावार भेंट-मुलाकात कार्यक्रम पूरे होने के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के युवाओं से संभागवार सीधे संवाद करेंगे। इस खास आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी देंगे।
छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के गठन से युवा-ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है। इन क्लबों के माध्यम से युवा अपने-अपने क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उनमें काफी उत्साह है। संभागस्तरीय आयोजन के दौरान युवा अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। वे मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में सभी वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व होगा।
साढ़े चार सालों में युवा हित में कई निर्णय लिए
मुख्यमंत्री ने साढ़े चार सालों में युवा हित में अनेक निर्णय लिये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जा रहा है। साढ़े चार सालों में बड़े पैमाने पर शासकीय भर्तियां की गई हैं। हाल ही में रोक होने के बाद और लगभग 20 हजार शासकीय पदों भर्तियां की जा रही हैं। रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इसके अलावा राज्य की खेल अधोसंरचना को भी मजबूत किया गया है।

]]>
जब फौजी ताकतवर बनता है तब देश की ताकत बढ़ती है : जेपी नड्डा https://samacharpacheesa.com/?p=5804 Fri, 20 Jan 2023 10:03:02 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5804 लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश में हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में उन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया। अपने संवाद के दौरान जेपी नड्डा ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की भूमि को नमन करते हुए कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं इस धरती पर आया। उन्होंने कहा कि आज हमारी सेना विश्व स्तर पर सबसे मजबूत में से एक है। कोई भी संकट हो, प्राकृतिक आपदा हो, या सीमाओं की सुरक्षा, आप सभी ने समर्पण के साथ देश की सेवा की है, जिसने सभी भारतीयों को सुरक्षा की भावना प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से गौरवान्वित होता हूं कि भारत की फौज दुनिया की सबसे ताकतवर फौज मानी जाती है। किसी भी प्रकार के संकट में भारतीय जवानों ने अपने जीवन को तत्परता से लगाया और हमारी तथा सीमा की सुरक्षा की है।
नड्डा ने कहा कि आज फौज और सीमा की दृष्टि से बदलता भारत है। आज वह भारत नहीं है जो आपने पहले देखा होगा और आज देश की सीमा वह नहीं है जो पहले थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े फैसले लेकर देश की सुरक्षा की है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा बदलाव जो मोदी सरकार में हुआ है। यह है कि हमारी विदेश नीति आज हमारे रक्षा बलों का समर्थन करती है। पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया है कि भारत न तो किसी तरह के आतंकवाद का समर्थन करता है और न ही इसे बर्दाश्त करेगा। उन्होंने दावा किया कि मोदी जी से पहले की सरकार में कोई खरीद नहीं हुई। हमारे फौजी भाई मुसीबत में पड़े रहे लेकिन कोई चिंता नहीं की गई। पनडुब्बी, हेलीकॉप्टर, फाइटर जेट और बुलेटप्रूफ जैकेट खरीद में घोटाला किया गया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद फौज को लैस किया गया।
भाजपा अद्यक्ष ने कहा कि युद्ध स्मारक वर्षों से लंबित था और हमने इसे बनाने के लिए पहले की सरकारों को नहीं रोका लेकिन उन्होंने इसके निर्माण के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया। आज दुनिया हमारे नायकों को याद कर रही है और पीएम मोदी की पहल पर युद्ध स्मारक बनकर तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि अभी पिछले साल तक नेवी के झंडे में सेंट जॉर्ज का क्रॉस था अब उसकी जगह पर छत्रपति शिवाजी की मुहर है। आज डिफेंस का कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में बन रहा है। ये सिर्फ डिफेंस कॉरिडोर नहीं होगा, ये उत्तर प्रदेश का पावर हाउस होगा। उन्होंने कहा कि पुंछ में अग्रिम मोर्चे पर तैनात हमारे सैनिकों को दुश्मन की गोली का जवाब देने से पहले आदेश का इंतजार करना पड़ता था क्योंकि वह नगरोटा, अंबाला और चंडी मंदिर के तीन रिपोर्टिंग स्टेशनों को पार कर दिल्ली पहुंचती थी।
जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद सैनिकों को वास्तविक समय में दुश्मन की गोलियों का जवाब देने का अधिकार प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान अलग-थलग हो चुका है क्योंकि दुनिया को समझ आ गया है कि आतंकवाद की जननी कहां है। साथ ही दुनिया ये भी समझ चुकी है कि भारत ने किस तरह से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि जब फौजी ताकतवर बनता है तब देश ताकतवर बनता है और देश की सुरक्षा होती है। उन्होंने सवाल किया कि कौन प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई? ये संदेश है कि सीमा पर देश के जवान अकेले नहीं हैं, देश का प्रधानमंत्री और  130 करोड़ जनता आपके साथ खड़ी है।

]]>