संविदा कर्मचारी – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Thu, 03 Aug 2023 09:13:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात, हड़ताल को वापस लिए जाने की सूचना दी https://samacharpacheesa.com/?p=7674 Thu, 03 Aug 2023 09:13:31 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7674 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि किए जाने के लिए आभार जताया और उन्हें विगत 3 जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस लिए जाने की सूचना दी।
मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि पहली बार संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि की गयी है। इस फैसले का लाभ छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों एवं योजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार कर्मचारियों के हित में अनेक फैसले लिए जा रहे हैं। जहां एक ओर केंद्र के समान डीए और गृहभाड़ा सहित कई घोषणाएं कर्मचारियों के हित में की गई, वहीं अनुपूरक बजट में सबसे अधिक 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि का निर्णय संविदा कर्मचारियों के लिए लिया गया है। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने अपनी अन्य मांगों के विषय में ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संविदाकर्मियों को उनके ज्ञापन पर हरसंभव कार्यवाही किये जाने आश्वस्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ से प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशलेश तिवारी सहित सर्वश्री हेमंत सिन्हा, अशोक कुर्रे, संजय सोनी, विजय यादव, श्रीकांत लास्कर, सुदर्शन मंडल, ताकेश्वर साहू, टीकमचंद कौशिक, गोपालगिरी गोस्वामी, सूरज सिंह ठाकुर, टेकलाल पाटले, परमेश्वर कौशिक, संजय तिवारी, अशोक सिन्हा सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

]]>
तीन दिन में काम पर लौटें संविदा कर्मचारी, नहीं तो एस्मा के तहत होगी कार्रवाई https://samacharpacheesa.com/?p=7547 Wed, 26 Jul 2023 08:01:54 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7547 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने हड़ताल पर गए कर्मचारी और अधिकारी को 3 दिन के भीतर काम पर लौटने का आदेश जारी किया है। हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटने से उनके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई होगी। सरकार ने संविदा कर्मचारी और अधिकारियों की मांग पर वेतन वृद्धि की घोषणा की है। इसके बावजूद भी कर्मचारी अधिकारी अपने काम पर अनुपस्थित हैं। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 की कंडिका 15 (1) के अनुसार आवरण नियम 1965 का उल्लंघन है। एस्मा धारा-4 की उपधारा (1) और (2) के तहत कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की भर्ती की जाएगी।
संविदा कर्मचारी और अधिकारी बुधवार को संवाद रैली करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दंडवत प्रणाम कर जन घोषणा पत्र पर किए गए वादे संविदा नियमितीकरण की मांग को पूरा करने की अपील करेंगे। प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सूरज सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारी महासंघ इस कार्रवाई का विरोध करती है। इन 23 दिनों में सरकार चाहती तो संविदा कर्मचारियों से संवाद कर सकती थी, कोई और रास्ता निकल सकता था। शासन बिना संवाद किए कार्रवाई कर रहा है। महासंघ इसका विरोध करता है।

]]>
आज से आमरण अनशन करेंगे हजारों संविदा कर्मी https://samacharpacheesa.com/?p=7419 Wed, 19 Jul 2023 07:54:00 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7419 रायपुर। छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारी अब अपने आंदोलन को बड़ा रूप देने जा रहे हैं। बुधवार से इन संविदा कर्मचारियों ने आमरण अनशन करने का ऐलान कर दिया है। नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर पिछले 2 सप्ताह से संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों के आंदोलन में बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं।

]]>