सत्ता – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Mon, 13 Feb 2023 07:10:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 सत्ता में आने पर वाम-कांग्रेस सरकार त्रिपुरा में पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी : करात https://samacharpacheesa.com/?p=6251 Mon, 13 Feb 2023 07:10:32 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6251 अगरतला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने कहा है कि त्रिपुरा में सत्ता में आने पर वाम-कांग्रेस गठबंधन सरकार सबसे पहले पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के बारे में फैसला करेगी। पश्चिम त्रिपुरा जिले के खयेरपुर में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुये करात ने कहा, ”त्रिपुरा में जब तक वाम मोर्चा की सरकार सत्ता में थी, प्रदेश में नयी पेंशन योजना लागू नहीं की गयी। उन्होंने कहा, ”यह भाजपा ही थी, जिसने 2018 में सत्ता में आने पर राज्य में नयी पेंशन योजना को लागू किया। माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य ने कहा कि सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के बारे में वाम-कांग्रेस गठबंधन सरकार पहला फैसला लेगी।
उन्होंने कहा, ”हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत हुयी और उसने जैसा वादा किया था, राज्य में कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना को दोबारा बहाल कर दिया। त्रिपुरा में अगर वाम-कांग्रेस गठबंधन की अगली सरकार बनती है तो यहां भी ऐसा ही किया जाएगा। वाम मोर्चा और कांग्रेस ने त्रिपुरा में राज्य सरकार के 1.88 लाख कर्मचारियों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिये पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल करने का वादा किया है। करात ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पूर्वोत्तर राज्य में विफल रही है।
उन्होंने कहा, ”प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब हो गयी है, जनवरी 2020 और दिसंबर 2022 के बीच बलात्कार के 707 मामले सामने आये हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध में राज्य का नाम बेहद खराब है। माकपा नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिये भाजपा बड़े पैमाने पर धन खर्च कर रही है। उन्होंने कहा, ”भाजपा जिस तरह से पैसा खर्च कर रही है, उससे लोगों को सतर्क रहना चाहिए। हमें राज्य में लोकतंत्र को धूमिल करने की चाल को नाकाम करना चाहिए।

]]>
कर्नाटक में प्रियंका का बड़ा ऐलान, सत्ता में आने पर गृहणियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये देगी कांग्रेस, भाजपा पर भी निशाना https://samacharpacheesa.com/?p=5730 Mon, 16 Jan 2023 11:32:44 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5730 बेंगलुरु। कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेस कर्नाटक में महिला वोटरों को साधने की कोशिश में जुट गई है। इस कड़ी में प्रियंका गांधी लगातार कांग्रेस के लिए मेहनत करती हुई दिखाई दे रही हैं। आज प्रियंका गांधी बेंगलुरु पहुंची थीं जहां उन्होंने कर्नाटक चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक में सत्ता आने पर कांग्रेस प्रत्येक घर की एक ग्रहणी को 2000 रुपये प्रति माह नगद देगी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) द्वारा पैलेस ग्राउंड्स में आयोजित ‘ना नायाकी’ कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव ने कर्नाटक की महिलाओं से यह वादा किया। केपीसीसी के मुताबिक, ‘गृह लक्ष्मी’ योजना से 1.5 करोड़ गृहणियों को लाभ होगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अपने बयान में प्रियंका ने कहा कि मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहती हूं, भाजपा सरकार आने के बाद आपका जीवन बेहतर हुआ? क्या कोई बदलाव आया? वोट देने से पहले पिछले कुछ सालों को देखिए और इसका मूल्यांकन कीजिए।
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि मुझे पता चला कि कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है, भ्रष्टाचार से 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि PSI घोटाला शर्मनाक है, आप अपने बच्चों को शिक्षित करते हैं और आपको सत्ता में बैठे नेताओं से यह मिलता है। गौरतलब है कि इससे कुछ ही दिन पहले पार्टी ने राज्य में प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया था। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव इस साल मई के आसपास होने हैं।

]]>
सत्ता के लालच में शिवसेना ने पीठ में घोंपा छुरा : जेपी नड्डा https://samacharpacheesa.com/?p=5577 Mon, 02 Jan 2023 10:13:19 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5577 मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उनकी इस यात्रा को आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। नड्डा ने चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। नड्डा ने कहा कि जब विश्व मुसीबत के दौर से गुजर रहा है और हर देश खुद को संकट में पा रहा है तब हम विपरीत परिस्थित में भी आगे बढ़ रहे हैं। ये केवल प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व के ही कारण है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटेन जैसा देश, जिसने हम पर 200 साल तक राज किया…उसको पछाड़ कर हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में कोरोना का टीकाकरण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, चीन की हालत आप देख ही चुके हैं। लेकिन भारत में 220 करोड़ से अधिक टीके लगा कर… जनता को सुरक्षा कवच देने का काम आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने 100 देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचाई और 48 देशों को तो मुफ्त उपलब्ध करवाई है। अब भारत विश्व से मांगने वाला देश नहीं बल्कि मोदी जी के नेतृत्व में देने वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में यूं ही नहीं हमारी शान बनी है, मोदी जी की नीतियों के कारण दुनिया का नजरिया बदला है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने लाल किले से ‘स्वच्छ भारत’ की बात कही तो कांग्रेस के नेताओं ने मजाक बनाया। क्यों… क्योंकि वो जिन घरानों से आते हैं उनको भारत की पीड़ा का अनुमान ही नहीं था। इस पीड़ा का अनुमान किसी को था तो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को था। इसीलिए हमारे प्रयासों से देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बने, महिलाओं को सुविधा मिली।
उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि सत्ता के लालच में शिवसेना ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया और उन लोगों के साथ खड़े हो गए जिनके खिलाफ श्री बाला साहेब हमेशा लड़ते रहे। ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी सरकार आई जिसके मुखिया ने अपनी विचारधारा से ही समझौता कर लिया। पालघर में साधुओं के साथ जो बर्ताव हुआ… क्या दबाव था जो उद्धव सीबीआई जांच से पीछे हट गए? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आज इस मंच से आंकड़ें गिनवा रहा हूं… कोई कांग्रेसी इस तरह से काम गिनवा सकता है क्या? ये मोदी जी की बनाई कार्यव्यवस्था है जिसमें हम अपना ‘रिपोर्ट कार्ड’ साथ लेकर चलते हैं। हमने जो कहा है… वो किया है, जो कह देंगे वो कर के देंगे। विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है और विकास पुरुष की पहचान नरेन्द्र मोदी के रूप में है।

]]>