समर्थन – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 02 Aug 2023 07:06:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 रूस-यूक्रेन जंग और शांति का रास्ता https://samacharpacheesa.com/?p=7649 Wed, 02 Aug 2023 07:06:25 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7649 समीकरण बदल रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जंग अपने आखिरी और खतरनाक मोड़ पर पहुंच रही है और दोनों राष्ट्रों से मिल रही खबरें भी चिंता जगाती हैं। परदेसी मदद से लड़ रहे यूक्रेन के तेवर बेहद आक्रामक हो गए हैं। दूसरी ओर रूस भी बौखलाया हुआ है। अब वह अपने सर्वाधिक घातक हथियारों का उपयोग करने जा रहा है। असल में यह लड़ाई अब इस स्थिति में पहुंच गई है, जब विश्व बिरादरी का दखल अनिवार्य हो गया है। अगस्त के पहले सप्ताह में सऊदी अरब की पहल पर एक शांतिवार्ता होने जा रही है। इसमें तीस देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत भी इनमें से एक है। हम आशा कर सकते हैं कि इस बैठक से युद्ध की समाप्ति का फॉर्मूला निकल आएगा। वैसे तो दोनों मुल्कों के बीच सऊदी अरब की सुलह की कोशिशें लंबे समय से चल रही हैं। उसके साथ यूक्रेन भी अपने को सहज पाता है और रूस भी। हालांकि जेद्दाह में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में रूस हिस्सा नहीं ले रहा है। वह सऊदी अरब पर इतना भरोसा कर सकता है कि उसके हितों की हिफाजत हो जाए। तेल उत्पादन के क्षेत्र में दोनों देश अभी भी मिलकर काम कर रहे हैं। सऊदी अरब तथा रूस की तेल-दोस्ती पर अमेरिका कई बार आपत्ति जता चुका है। दूसरी तरफ यूक्रेन और सऊदी अरब के बीच भी भरोसे की मजबूत दीवार है। सऊदी अरब ने इसी साल यूक्रेन को 400 मिलियन डॉलर की मदद भी पहुंचाई है। वह संयुक्त राष्ट्र में इस जंग को समाप्त करने वाले प्रस्ताव का समर्थन भी कर चुका है। इसी कारण से बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पहुंच रहे हैं। सऊदी अरब इसमें रूस को अभी आमंत्रित नहीं कर रहा। शायद वह इस शिखर बैठक के बाद रूस को मनाने का एक अवसर अपने पास रखना चाहेगा। बड़े देशों में भारत के अलावा ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका भी जेद्दाह शांति सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। कुछ समय पहले जेद्दाह में अरब लीग समिट हो चुकी है। इसमें जेलेंस्की को खासतौर पर बुलाया गया था। जेलेंस्की ने अपने देश के लिए अरब देशों से खुले समर्थन की अपेक्षा की थी। आपको याद होगा कि पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका की पहल पर सारे अफ्रीकी देशों ने इस जंग को खत्म करने के लिए शांति प्रस्ताव तैयार किया था। लेकिन इसमें रूस के जीते हुए क्षेत्रों को वापस लौटाने की बात शामिल नहीं थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इसलिए इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। जेलेंस्की ने कहा था कि युद्ध तभी समाप्त हो सकता है, जब यूक्रेन से छीनी गई सारी जमीन रूस लौटा दे। गौरतलब है कि इसमें यूक्रेन के नाटो की सदस्यता लेने वाला बिंदु नदारद था, जिसकी वजह से रूस ने पहला आक्रमण किया था। इसका अर्थ यह भी निकलता है कि रूस अब यह जिद छोडऩे पर राजी हो गया है। उसने चीन की बारह सूत्री योजना को पसंद भी किया था। गतिरोध खत्म करने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा सकता है।

]]>
पिछड़े वर्ग के लोगों को गाली देने वाले के समर्थन में मौन सत्याग्रह कर रही कांग्रेस : साव https://samacharpacheesa.com/?p=7282 Wed, 12 Jul 2023 08:57:03 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7282 रायपुर। पिछड़ा वर्ग को अपमानित करने वाले राहुल गांधी को न्यायालय द्वारा सजा मिलने के बाद राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के सत्याग्रह पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने पिछड़े वर्ग को गाली दी ,उसका उपहास उड़ाया अपमान किया, न्यायालय ने जिसे ना सिर्फ दोषी ठहराया बल्कि सजा भी दी एवं दोबारा याचिका लगाने पर भी उसे रद्द किया ऐसे व्यक्ति के लिए मौन धारण कर प्रदर्शन करना व उसे सत्याग्रह का नाम देना पिछड़े वर्ग के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा कृत्य है कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग इसके लिए कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस पिछड़े वर्ग के साथ नहीं पिछड़े वर्ग को गाली देने वाले व्यक्ति के साथ खड़ी है।
श्री साव ने कहा कांग्रेस का जो रवैया है उससे यह पूर्णत: स्पष्ट है कि आज अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहती तो वह राहुल गांधी की चाटुकारिता के लिए शायद आपातकाल लगाने से भी नहीं चूकती जैसा कि इंदिरा गांधी के लिए लगाया गया था।कांग्रेस देश के संविधान और न्यायपालिका में विश्वास नही रखती वह केवल एक परिवार को ही सब कुछ मानती है देश की जनता भी इनकी प्राथमिकता में नही है। श्री साव ने कहा न्यायपालिका जिस पर सभी का भरोसा होता है आज कांग्रेस उसके खिलाफ, उसके फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है यह देश के संविधान का मजाक उड़ाने जैसा है जनता अब यह मान रही है कि कांग्रेस गांधी परिवार के आगे देश के संविधान को भी नहीं मानती और न्यायपालिका की विश्वसनीयता को खंडित करने का कुंठित प्रयास करती है पूरे देश की जनता कांग्रेस का यह कृत्य देख रही है कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

]]>
इरोड उपचुनाव में पलानीस्वामी धड़े को भाजपा का समर्थन https://samacharpacheesa.com/?p=6092 Sat, 04 Feb 2023 08:21:57 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=6092 चेन्नई। तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने एआईएडीएमके के पलानीस्वामी धड़े के उम्मीदवार का समर्थन करने का एलान किया है। तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि ई पलानीस्वामी के उम्मीदवार केएस थेनारुसु दो बार के विधायक हैं और विधानसभा में जाना पहचाना नाम हैं। जो जीत के लिए सही हो, हम भी ऐसा ही उम्मीदवार चाहते थे। हम ओ पनीरसेल्वम से अपील करते हैं कि वह भी ई पलानीस्वामी के उम्मीदवार का समर्थन करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि एआईएडीएम पार्टी के अंदरुनी मामलों में हमारा कोई दखल नहीं है। अन्नामलाई ने कहा कि हम चाहते हैं कि ओ पनीरसेल्वम अपने उम्मीदवार को पीछे हटा लें। बता दें कि इरोड विधानसभा उपचुनाव के लिए एआईएडीएमके के दोनों धड़ों ई पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। दोनों ही धड़े भाजपा से उनके उम्मीदवार को समर्थन देने की मांग कर रहे थे। अब भाजपा ने साफ कर दिया है कि इरोड उपचुनाव में वह ई पलानीस्वामी के उम्मीदवार का समर्थन कर रही है।
बता दें कि एआईएडीएमके पार्टी गुटबाजी की समस्या से जूझ रही है। पार्टी के दो वरिष्ठ नेता ई पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम के बीच की तकरार अब खुलकर सामने आ गई है। दरअसल ओ पनीरसेल्वम ने इरोड उपचुनाव में सेंथिल मुरुगन को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं ई पलानीस्वामी खेमे ने केएस थेनारासु को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब भाजपा ने ई पलानीस्वामी के उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान कर दिया है। इरोड विधानसभा का उपचुनाव 27 फरवरी को होना है और मतगणना दो मार्च को होगी।

]]>
दिग्विजय सिंह के समर्थन में आए राशिद अल्वी https://samacharpacheesa.com/?p=5925 Fri, 27 Jan 2023 07:23:52 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5925 नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को राशिद अल्वी का साथ मिल गया है। दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि सर्जिकल सट्राइक पर हमें विश्वास फौज पर है। जब सरकार कह रही है कि हमारे पास वीडियो है और दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि वीडियो दिखा दें तो छिपाने की क्या जरूरत है। आप देश से माफी मांगिए और कहिए कि हमारे पास वीडियो नहीं है।
उन्होंने कहा कि आपने कहा 250-300 लोग मरे हैं। सुषमा स्वराज हमारे बीच नहीं हैं उन्होंने कहा था कि हमने ऐसी जगह सट्राइक कि है जहां कोई मारा ना जाए। यूपी के सीएम ने कहा था कि 400 लोग मरे हैं, किस पर यकीन करें। सरकार वीडियो दिखा दे ताकि ये जो शक पैदा हो रहा है वे पता चल जाए।
इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भाजपा सरकार ने देश में भाई-भाई को अलग करने का काम किया है। पुलवामा (कश्मीर) आतंकवाद का केंद्र बन चुका है वहां हर गाड़ी की जांच होती है, लेकिन एक गाड़ी बिना जांच पड़ताल के उल्टी दिशा से आती है और सुरक्षाकर्मियों के काफिले से टकराती है, जिसमें हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो जाते हैं। मगर भाजपा सरकार ने इस घटना की जानकारी लोकसभा और जनता के सामने क्यों नहीं रखी। इसी तरह सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं लेकिन प्रमाण कुछ नहीं दिया। भाजपा केवल झूठ पर राज कर रही है।

]]>