सरकारी विभागों – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 20 Jan 2023 10:24:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 पीएम मोदी द्वारा 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने को कांग्रेस ने बताया ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ https://samacharpacheesa.com/?p=5816 Fri, 20 Jan 2023 10:24:24 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5816 नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सरकारी विभागों और संगठनों में 71,000 के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने को ‘ऊंट के मुंह में जीरा बताया और उनसे पूछा कि उन 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ, जो उन्होंने आठ वर्ष में देने का वादा किया था।
प्रधानमंत्री को हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी वादे की याद दिलाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि आज भी सरकारी विभागों में 30 लाख पद भी खाली पड़े हैं। खडग़े ने ट्वीट किया, ”नरेंद्र मोदी जी, सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। आज आप जो 71,000 भर्ती पत्र बांट रहे हैं, वो केवल ‘ऊंट के मुंह में जीरा है। खाली पद भरने की प्रक्रिया है। आपने तो सालाना दो करोड़ नयी नौकरियां देने का वादा किया था। युवाओं को बताइए – आठ साल की 16 करोड़ नयी नौकरियां कहां हैं।
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्‍त करीब 71,426 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और कहा कि रोजगार मेले उनकी सरकार की पहचान बन गए हैं तथा भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित व पारदर्शी हुई है। प्रधानमंत्री ने 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ के तहत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ये नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम साफ दर्शाता है कि उनकी सरकार जो संकल्प लेती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है।

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांटे 71,000 नियुक्ति पत्र https://samacharpacheesa.com/?p=5813 Fri, 20 Jan 2023 10:17:22 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5813 नईदिल्ली। रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मोदी ने कहा कि ये साल 2023 का पहला रोजगार मेला है। इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है। उन्होंने सभी युवाओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में लाखों और परिवारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं। ये दिखाता है कि हमारी सरकार जो संकल्प लेती है उसे सिद्ध करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में रोज़गार मेले आयोजित किए जाते रहे हैं। कल ही असम ने इसका आयोजन किया था। अन्य राज्य भी जल्द ही ऐसा ही करने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ है। केंद्रीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा streamline और time bound हुई है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है। ये पारदर्शिता उन्हें बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करती है। हमारी सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है। मोदी ने कहा कि आज लोग न केवल इसलिए खुश हैं क्योंकि उन्हें रोजगार मिल रहा है, बल्कि इसलिए भी कि वे अत्यधिक पारदर्शी प्रक्रियाओं के साथ रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जिन्हें नियुक्ति पत्र मिला है उनके लिए ये जीवन का नया सफर है। सरकार का अहम हिस्सा होने के नाते ‘विकसित भारत’ में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी और विशेष जिम्मेदारी रहेगी। व्यापार-कारोबार की दुनिया में कहा जाता है कि Consumer is always right। वैसे ही शासन व्यवस्था में हमारा मंत्र होना चाहिए Citizen is Always right।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि चयन के स्पष्ट और पारदर्शी तरीकों से आज व्यक्ति की प्रतिभा का सही मायने में सम्मान हो रहा है। यह देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्व-शिक्षा आज की पीढ़ी को अवसर मिला है, इसे जाना नहीं चाहिए। जीवन में लगातार सीखने की ललक ही हम सब को आगे देखते हैं। केंद्र सरकार के रोजगारों में चयन प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक सुव्यवस्थित और समयबद्ध हो गई है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने पदोन्नति और संबंधित कानूनी मामलों में देरी के संबंध में मुद्दों को कुशलतापूर्वक संबोधित किया है। रोजगार और प्रगति युवाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाले सच्चे कारक हैं। और हमारी सरकार ने दोनों को सुनिश्चित किया।

]]>