सर्जिकल स्ट्राइक – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 27 Jan 2023 07:23:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 दिग्विजय सिंह के समर्थन में आए राशिद अल्वी https://samacharpacheesa.com/?p=5925 Fri, 27 Jan 2023 07:23:52 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5925 नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को राशिद अल्वी का साथ मिल गया है। दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि सर्जिकल सट्राइक पर हमें विश्वास फौज पर है। जब सरकार कह रही है कि हमारे पास वीडियो है और दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि वीडियो दिखा दें तो छिपाने की क्या जरूरत है। आप देश से माफी मांगिए और कहिए कि हमारे पास वीडियो नहीं है।
उन्होंने कहा कि आपने कहा 250-300 लोग मरे हैं। सुषमा स्वराज हमारे बीच नहीं हैं उन्होंने कहा था कि हमने ऐसी जगह सट्राइक कि है जहां कोई मारा ना जाए। यूपी के सीएम ने कहा था कि 400 लोग मरे हैं, किस पर यकीन करें। सरकार वीडियो दिखा दे ताकि ये जो शक पैदा हो रहा है वे पता चल जाए।
इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भाजपा सरकार ने देश में भाई-भाई को अलग करने का काम किया है। पुलवामा (कश्मीर) आतंकवाद का केंद्र बन चुका है वहां हर गाड़ी की जांच होती है, लेकिन एक गाड़ी बिना जांच पड़ताल के उल्टी दिशा से आती है और सुरक्षाकर्मियों के काफिले से टकराती है, जिसमें हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो जाते हैं। मगर भाजपा सरकार ने इस घटना की जानकारी लोकसभा और जनता के सामने क्यों नहीं रखी। इसी तरह सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं लेकिन प्रमाण कुछ नहीं दिया। भाजपा केवल झूठ पर राज कर रही है।

]]>
सेना कुछ भी करे, सबूत की जरूरत नहीं : राहुल https://samacharpacheesa.com/?p=5888 Tue, 24 Jan 2023 09:45:20 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5888 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने के बाद अब वो अपनी ही पार्टी में अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। पहले तो कांग्रेस की तरफ से जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए इसे दिग्विजय सिंह का निजी बयान बताया था। अब राहुल गांधी ने भी दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सेना कुछ भी करे, सबूत की जरूरत नहीं है।  सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं। राहुल गांधी ने साफ कहा कि वो दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि हमारी पार्टी पहले ही स्पष्टीकरण दे चुकी है। कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान आ गया है और हम उसी पर खड़े हैं।  भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राज्य दर्जा का मुद्दा है। हमें लगता है कि जल्द से जल्द इसे राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और यहां जल्द से जल्द विधानसभा की फिर से शुरूआत होनी चाहिए। मैं ये देख सकता हूं कि किस तरह से राजनाथ सिंह की पार्टी देश को क्षति पहुंचा रही है। मुझे लगता है कि जिस पार्टी में राजनाथ सिंह हैं, वहां उन्हें क्या कहना है, वो पार्टी के शीर्ष के लोग बताते हैं।

]]>
दिग्विजय सिंह ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल https://samacharpacheesa.com/?p=5859 Mon, 23 Jan 2023 11:18:20 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5859 नईदिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल जम्मू कश्मीर में है। जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले को लेकर केंद्र पर कई सवाल उठाए हैं। भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे सर्जिकल स्ट्राइक के बाद करती है कि हमने इतने मार दिए, लेकिन प्रमाण कुछ नहीं है। आपको बता दें कि उरी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था। इसके अलावा पुलवामा अटैक के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक के जरिए जवाब दिया गया था। केंद्र की मोदी सरकार इसे अपनी बड़ी कामयाबी मानती हैं। लेकिन विपक्ष लगातार इसकी आलोचना करता रहता है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार 2019 के पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक करने का दावा करती है, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ ने संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण अधिकारियों को श्रीनगर से दिल्ली ले जाने की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने इनकार कर दिया। काफिले की ठीक से जांच की गई।
केंद्र पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा कि 370 हटाने से फायदा किसका हुआ। वे कहते थे कि आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। हिंदुओं का बोलबाला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से धारा 370 हटी है, आतंकवाद बढ़ गया है। रोज कुछ ना कुछ घटना हो रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि एक जमाने में आतंकवाद घाटी तक सीमित था। लेकिन अब धीरे-धीरे यह राजौरी पुंछ और डोडा तक आ रहा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हुकूमत क्या चाहती है, हुकूमत यहां का फैसला नहीं कराना चाहती हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार यहां के समस्या का निदान नहीं करना चाहती है।
भाजपा की केंद्र सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार समस्या को कायम रखना चाहती हैं ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी सिनेमा बनती रहे और और हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलता रहे। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि कभी आपने देखा के प्रधानमंत्री किसी फिल्म का प्रचार करने गया है। लेकिन नरेंद्र मोदी कश्मीर फाइल का प्रचार करने के लिए जरूर गए। उन्होंने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि नफरत फैलाया जा रहा है और हम नफरत को खत्म करना चाहते हैं।

]]>
सुर्खियों में बने रहने के लिए गैर जिम्मेदाराना बयान देना कांग्रेस का चरित्र : भाजपा https://samacharpacheesa.com/?p=5853 Mon, 23 Jan 2023 11:10:04 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5853 नईदिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले को लेकर एक बार फिर से केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए है। दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर भाजपा पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आज हमें बड़े भारी मन से ये कहना पड़ रहा है कि भारत जोड़ा यात्रा तो नाम की है… भारत को तोड़ने का कार्य स्वयं राहुल गांधी और कांग्रेस के तमाम नेता उनके निशाने पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए गैर जिम्मेदाराना बयान देना कांग्रेस पार्टी का चरित्र है लेकिन अगर आप भारतीय सेना के खिलाफ बोलेंगे तो ये देश सहन नहीं करेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब भी हमारी वीर सेना अपना पराक्रम दिखाती है तो सबसे अधिक दर्द उस देश को होता है जिसको सबक सिखाया जाता है, जो विश्व में अपनी आतंकी गतिविधियों को लेकर जाना जाता है। लेकिन यह दुखद है कि दर्द भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को होता है।
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान लोगों को एकजुट करने और प्यार और शांति फैलाने के दावे नाम मात्र का कार्य है, लेकिन असली मकसद भारत को तोड़ना है। दिग्विजय सिंह के बयान उसी का एक उदाहरण हैं और सिंह द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा यह दर्शाती है कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी से नफरत करते करते राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह अब अंधे हो गए हैं और उनको अपनी जिम्मेदारी का भी अब अहसास नहीं है। देश के लिए भक्तिभाव भी उनके भीतर समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों की जनता के प्रति जिम्मेदारी होती है लेकिन कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह देसी आतंकवाद का परिणाम है।
अपना हमला जारी रखते हुए भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मुताबिक आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश को क्लीन चिट देना जरूरी था। दिग्विजय सिंह का कहना है कि सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया है। कांग्रेस हमारे रक्षा बलों के शौर्य पर सवाल उठा रही है, उन्हें हमारी रक्षा करने वाले लोगों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो सेना से प्रमाण मांगा गया। राहुल गांधी की इस यात्रा का असल मकसद है भारत की एकता को खंडित करना। उन्होंने कहा कि जो हमारी संवैधानिक प्रणाली है उस पर कांग्रेस का विश्वास नहीं है, हमारी वीर सेना पर इनका विश्वास नहीं है और बार बार इस तरह के सवाल उठा कर ये सेना और देश के नागरिकों का अपमान करते हैं।

]]>