सामान्य प्रशासन विभाग – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Tue, 11 Jul 2023 09:22:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला https://samacharpacheesa.com/?p=7262 Tue, 11 Jul 2023 09:22:25 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7262 रायपुर । राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया, जिन अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है, उनमें 50 प्रतिशत से अधिक बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, बलरामपुर आदि जिले में पदस्थ किए गए हैं।
शिवानी जायसवाल डिप्टी कलेक्टर सरगुजा से डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर, भरत कौशिक डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर से डिप्टी कलेक्टर बस्तर, हीरा गवर्ना डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा से डिप्टी कलेक्टर बस्तर, अश्वन कुमार पुसाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुंडरदेही से डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।
इसके साथ ही आस्था राजपूत डिप्टी कलेक्टर बस्तर से संयुक्त कलेक्टर उत्तर बस्तर, बालेश्वर राम संयुक्त कलेक्टर जशपुर से संयुक्त कलेक्टर सक्ती, अजय किशोर लकड़ा संयुक्त कलेक्टर जशपुर से संयुक्त कलेक्टर बालोद, प्रताप विजय कुमार डिप्टी कलेक्टर जशपुर से डिप्टी कलेक्टर सुकमा, नयनतारा सिंह तोमर संयुक्त कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी से संयुक्त कलेक्टर सूरजपुर, अनुपम आशीष टोप्पो डिप्टी कलेक्टर गरियाबंद से डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम, आशुतोष पांडेय उप सचिव श्रम विभाग से उपायुक्त सरगुजा संभाग बनाए गए हैं।
इसी प्रकार सूर्यकिरण तिवारी अतिरिक्त संचालक खाद्य विभाग से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूडा रायपुर व उप सचिव जनसंपर्क, शशांक पांडेय प्रबंधक, छग राज्य सहकारी विपणन संघ से संयुक्त कलेक्टर बालोद, दशरथ राजपूत सीईओ मुंगेली से संयुक्त कलेक्टर खैरागढ़, छुईखदान, सुनील कुमार शर्मा छुईखदान से संयुक्त कलेक्टर बस्तर, रामप्रसाद आंचला संयुक्त कलेक्टर सक्ती से संयुक्त कलेक्टर जशपुर बनाए गए हैं।
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है। उनमें ज्यादातर अधिकारी 2014 से 2021 बैच के हैं। अन्य अधिकारियों हिमांचल साहू प्रशासकीय अधिकारी ट्राइबल यूथ हास्टल से डिप्टी कलेक्टर दंतेवाड़ा, नीलम टोप्पो उपायुक्त सरगुजा संभाग से डिप्टी कलेक्टर कोरिया, अमित कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर कोंडागांव से डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार, दीप्ति वर्मा डिप्टी कलेक्टर रायपुर से डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार, संदीप ठाकुर डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़ से डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा, अनमोल विवेक डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर से प्रशासकीय अधिकारी ट्राइबल यूथ हास्टल, द्वारका, नईदिल्ली, राहुल कुमार रजक सीईओ बस्तर से डिप्टी कलेक्टर उत्तर बस्तर, आकांक्षा त्रिपाठी सीईओ जनपद पंचायत ओडगी डिप्टी कलेक्टर जशपुर, मोनिका सिन्हा उपायुक्त भू-अभिलेख से उप सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, तुलसीदास सीईओ जनपद पंचायत पत्थलगांव से डिप्टी कलेक्टर जशपुर, ऋतुराज सिंह बिसेन परीक्षा नियंत्रक, छग विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड से डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम बनाए गए हैं।

]]>
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर सख्ती, बिना जानकारी दिए प्रदर्शन करने वालों की कटेगी सैलरी https://samacharpacheesa.com/?p=7221 Sat, 08 Jul 2023 08:22:23 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7221 रायपुर। प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर थे। ऐसा कर्मचारी संगठनों ने बताया। वहीं इससे सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए विभाग के अपर सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय ने सभी विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों, कलेक्टर्स को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है। बगैर जानकारी ड्यूटी से गायब रहे थे ऐसे लोगों की सैलरी भी कटेगी। चूंकि आगे विधानसभा का मानसून सत्र भी शुरू होने वाला है,ऐसे में विभाग की ओर से सख्ती बरता जाना स्वाभाविक भी है।

]]>