सौजन्य मुलाकात – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Wed, 12 Jul 2023 07:28:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 मुख्यमंत्री से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रवंशी ने की सौजन्य मुलाकात https://samacharpacheesa.com/?p=7275 Wed, 12 Jul 2023 07:28:43 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7275 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को श्री चन्द्रवंशी ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में अपने विगत 2 वर्ष के कार्यकाल का वेतन समाज के जरुरतमंद लोगों के सेवार्थ मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करते हुए दो लाख चालीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री चन्द्रवंशी ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने कोरोना काल के दौरान राज्य सरकार द्वारा लोगों की मदद हेतु किये जा रहे प्रयासों में आर्थिक सहयोग देते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में प्राप्त वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सदस्य श्री चंद्रवंशी के इस संवेदनशील कदम की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।

]]>
मुख्यमंत्री से बस्तर जिला सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात https://samacharpacheesa.com/?p=7224 Sat, 08 Jul 2023 08:28:54 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7224 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सांसद श्री दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर जिले के सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बस्तर के विकास के लिए राज्य शासन से मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में बस्तर जिले के कोया समाज के अध्यक्ष श्री हिड़मा कवासी, मुरिया समाज अध्यक्ष श्री जगदीश मौर्य, धुरवा समाज अध्यक्ष श्री पप्पू राम नाग, माहरा समाज अध्यक्ष श्री सोनाराम नाग सहित आदिवासी समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

]]>