हरियाणा – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 06 Jan 2023 06:24:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में दूसरे चरण के तहत सनोली-पानीपत से फिर शुरू https://samacharpacheesa.com/?p=5646 Fri, 06 Jan 2023 06:24:45 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5646 पानीपत। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में अपने दूसरे चरण के पहले दिन शुक्रवार सुबह यहां सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू हुई। राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा ने उत्तर प्रदेश से बृहस्पतिवार शाम को हरियाणा में फिर से प्रवेश किया। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा पानीपत में सनोली सीमा से फिर से शुरू हुई। हरियाणा के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया था कि राहुल अपनी बीमार मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए बृहस्पतिवार रात को दिल्ली रवाना हुए थे। वह यात्रा में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह लौटे।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा में बृहस्पतिवार शाम को यात्रा के फिर से प्रवेश करने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेता दोपहर को पानीपत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले कुछ दिन में यह पदयात्रा पंजाब में प्रवेश करने से पहले करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों से होकर गुजरेगी।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हाल ही में कहा था कि राज्य में यात्रा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। यात्रा ने हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक पहले चरण के तहत 130 किलोमीटर की दूरी तय की थी और यह नूहं, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी।

]]>
हरियाणा चरण के दूसरे दिन नूंह जिले के मलाब गांव से फिर शुरू https://samacharpacheesa.com/?p=5380 Thu, 22 Dec 2022 07:27:22 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5380 नूंह। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा चरण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नूंह जिले के मलाब गांव से फिर से शुरू हुई। राहुल के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, करण सिंह दलाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सुबह कड़ाके की ठंड के बीच पदयात्रा शुरू की। इस दौरान कई आम लोग भी यात्रा का हिस्सा बने। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में दाखिल हुई थी। बृहस्पतिवार को यात्रा गुरुग्राम जिले के सोहना में आंबेडकर चौक पर शाम को विश्राम के लिए रुकने से पहले नूंह के घसेरा गांव से गुजरेगी। रात को भारत यात्री विश्राम के लिए बल्लभगढ़ मोड़ के पास लखवास सोहना में रुकेंगे।
यात्रा के बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश करने के बाद राहुल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच की है, जिनमें से एक विचारधारा कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकि दूसरी विचारधारा किसानों, मजदूरों और अन्य लोगों की आवाज उठाती है।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर यात्रा अब हरियाणा पहुंची है। हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पहला चरण 23 दिसंबर को संपन्न होगा। दूसरे चरण में यात्रा छह जनवरी को उत्तर प्रदेश से हरियाणा में फिर प्रवेश करेगी। दूसरे चरण की यात्रा पानीपत जिले के सनौली खुर्द से शुरू होगी।

]]>