हरी झंडी – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Fri, 04 Aug 2023 09:39:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 बैज की नई टीम का इंतजार, क्या मरकाम सर्मथकों की होगी छुट्टी https://samacharpacheesa.com/?p=7696 Fri, 04 Aug 2023 09:39:45 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7696 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष दीपक बैज नए दायित्व मिलने के बाद अभी रायपुर टू दिल्ली बड़े नेताओं से मेल मुलाकात कर रहे हैं। इधर नई कार्यकारिणी की घोषणा के लिए भी दबाव बढ़ रहा है। चर्चा हो रही है कि बैज की टीम में कौन-कौन शामिल रहेंगे? क्या मरकाम समर्थकों की पूरी तरह से छुट्टी हो जायेगी या कुछ का समायोजन किया जायेगा। ये तो माना जा रहा है कि कम से कम 150 पदाधिकारी रहेंगे,लेकिन अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित हुए प्रस्ताव का पालन करते हुए 50 प्रतिशत पदों पर 50 साल से कम उम्र वालों को मौका दिया जाएगा। चुनाव में अब काफी कम समय रह गया है ऐसे में संगठन को सक्रिय करना भी जरूरी है इसलिए किसी भी वक्त सूची जारी हो सकती है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी ही प्रमुख है,बाकी दिल्ली एआईसीसी तो केवल औपचारिकता रहेगी। चुनाव लडऩे वाले संभावित चेहरों को भी किनारे रखा जायेगा। ताकि बाद में इस्तीफे का सवाल न आ जाए। बताया जाता है कि सैलजा ने कहा है कि क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए टीम बनायें। बड़े नेताओं से मशविरा जरूर कर लें लेकिन सक्रिय लोगों को ही संगठन में पद देना है।

]]>
पीएम मोदी ने वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई https://samacharpacheesa.com/?p=5711 Fri, 13 Jan 2023 09:57:46 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5711  वाराणसी।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए शुक्रवार को वाराणसी मेंटेंट सिटी का उद्घाटन किया। वाराणसी-डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एस सोनोवाल, यूपी के सीएम आदित्यनाथ लॉन्च इवेंट में मौजूद हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और असम के सीएम एचबी सरमा वर्चुअली इवेंट में शामिल हुए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा नदी पर दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज सेवा की शुरुआत एक ऐतिहासिक क्षण है। यह भारत में पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत करेगा। आज एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की अंतर्देशीय जलमार्ग की अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इससे पूर्वी भारत में व्यापार और पर्यटन और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन दिनों में, नदी क्रूज एमवी गंगा विलास के पर्यटकों ने वाराणसी और आसपास के स्थानों का दौरा किया और संस्कृति का अनुभव किया। पीएम आज राज्य में 5 नए घाटों का उद्घाटन करेंगे। काशी आज एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है।
असम के मुख्यमंत्री एचबी सरमा ने भी अपने संबोधन में पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि आज से जो रिवर क्रूज शुरू हो रहा है, वह काशी को असम से भी जोड़ रहा है। इस क्रूज पर आने वाले यात्रियों को मां कामाख्या मंदिर, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और अन्य स्थानों पर जाने का अवसर मिलेगा।
गंगा विलास क्रूज: विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा के साथ 51 दिनों के क्रूज की योजना बनाई गई है।

]]>
मां को अंतिम विदाई देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी https://samacharpacheesa.com/?p=5541 Fri, 30 Dec 2022 08:17:33 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5541 नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन के बाद उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को 7800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। मां के निधन के बाद भी पीएम मोदी अपने कर्तव्यों का पालन करते दिखे। उन्होंने अपने कार्यक्रमों को रद्द नहीं किया और सभी तय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पश्चिम बंगाल आना था, लेकिन निजी कारणों से मैं वहां नहीं आ सका। मैं बंगाल के लोगों से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए रिकॉर्ड निवेश कर रही है। अब भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें बन रही है। अगले आठ वर्षों में रेलवे को आधुनिकीकरण की नई यात्रा दिखेगी।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में देश ने 475 ‘वंदे भारत ट्रेन’ शुरू करने का संकल्प लिया था। आज इसी में से एक हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली ‘वंदे भारत’ शुरू हुई है। बंगाल के कण-कण में आजादी के आंदोलन का इतिहास समाहित है। जिस धरती से ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष हुआ, वहां आज ‘वंदे भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है।
30 दिसंबर का किया खास जिक्र
पीएम मोदी ने 30 दिसंबर का खास जिक्र करते हुए कहा कि आज की तारीख का भी इतिहास में अपना बहुत महत्व है। 30 दिसंबर, 1943 के दिन ही नेताजी सुभाष ने अंडमान में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का बिगुल फूंका था। इस घटना के 75 वर्ष होने पर साल 2018 में, मैं अंडमान गया था, नेताजी के नाम पर एक द्वीप का नामकरण भी किया था।
उन्होंने कहा कि हम लोग अक्सर Preventive Healthcare की बात करते हैं, कहते हैं कि दिनचर्या वो होनी चाहिए कि बीमारी की नौबत ही ना आए। ठीक इसी तरह नदी की गंदगी को साफ करने के साथ ही केंद्र सरकार Prevention पर बहुत जोर दे रही है। इस Prevention का सबसे बड़ा और आधुनिक तरीका है, ज्यादा से ज्यादा आधुनिक Sewage  Treatment प्लांट। आने वाले 10-15 साल बाद की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश में आज आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाए जा रहे हैं। आज केंद्र सरकार, भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए रिकॉर्ड इनवेस्टमेंट कर रही है।
उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों को भी एयरपोर्ट्स की तरह विकसित किया जा रहा है। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन भी इसी लिस्ट में शामिल है। आज देश में भारतीय रेलवे के कायाकल्प का राष्ट्रव्यापी अभियान चल रहा है। विस्टाडोम कोच रेल यात्रियों को नया अनुभव करा रहे हैं। सुरक्षित व आधुनिक कोच की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है।

]]>