हाथ से हाथ जोड़ो – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sat, 21 Jan 2023 09:46:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 कांग्रेस ने जारी किया ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो https://samacharpacheesa.com/?p=5834 Sat, 21 Jan 2023 09:46:33 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=5834 नईदिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। इस को लेकर कांग्रेस की ओर से आज इसका लोगो भी जारी कर दिया गया। साथ ही साथ केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी की गई है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश मौजूद रहे। कांग्रेस ने जबरदस्त तरीके से मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए।
जयराम रमेश ने साफ तौर पर कहा कि उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम (भारत जोड़ो यात्रा) के 130 दिनों के बाद कांग्रेस को देश की जनता से पर्याप्त इनपुट मिला। पैदल चलते हुए लाखों लोगों ने राहुल गांधी से बात की। हम उनके दर्द को समझ सकते हैं जो वे मोदी सरकार के कुशासन के कारण झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।

]]>