74 प्रतिशत – SAMACHARPACHEESA.COM https://samacharpacheesa.com Sat, 15 Jul 2023 08:24:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 बीए प्रथम वर्ष का परिणाम जारी, 74 प्रतिशत छात्र फेल https://samacharpacheesa.com/?p=7359 Sat, 15 Jul 2023 08:24:15 +0000 https://samacharpacheesa.com/?p=7359 रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बीए प्रथम वर्ष के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बीए प्रथम वर्ष में 26.67 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण होने में सफल हुए है। लगभग 74 प्रतिशत छात्र अनुत्तीर्ण हुए है। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के अनुत्तीर्ण होने से सवालिया निशान खड़ा हो गया है कि आखिर इतना खराब क्यों रहा है परिणाम? छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है वहीं रविवि प्रशासन कुछ बोलने तैयार नहीं हैं।
बीए में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का अनुत्तीर्ण होना पहली बार हुआ है। स्नातक प्रथम वर्ष में किसी भी पाठ्यक्रम 50 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं। बीए प्रथम वर्ष में 23,220 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें 6,425 छात्र पास और 11,333 छात्र फेल हो गए है। वहीं 5,058 छात्रों को पूरक की पात्रता मिली है। 814 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, 404 छात्रों के परीक्षा परिणाम रोक दिए गए हैं।
कोरोना के समय तीन साल तक सभी पाठ्यक्रमों का परिणाम 90 प्रतिशत से ज्यादा आता था। उस समय आनलाइन परीक्षाएं होती थी, छात्र घर से कापी लिखकर कालेजों में जमा करते थे, जिसके कारण परिणाम भी अच्छा आता था। इधर विश्वविद्यालय की स्नातक की सभी पाठ्यक्रमों का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। किसी भी पाठ्यक्रम का रिजल्ट 50 प्रतिशत तक नहीं पहुंचा है।बीएससी 37.76 प्रतिशत, बीकाम 44.95 प्रतिशत और बीसीए में महज 20.49 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

]]>