
रायपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित जायसवाल एवं डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे पल्लवी जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस संगम मित्रों का में सम्मिलित होने हेतु अब तक ऐतिहासिक रूप से सर्वाधिक 1100 से अधिक रोटरी सदस्यों ने अपना पंजीयन करा लिया है। सभी रोटेरियन 19 दिसंबर की प्रात: से रायपुर पहुंचना प्रारंभ करेंगे।
इस संबंध में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रोटरी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन, को-चेयरमेन रोटे पंकज माहेश्वरी, रोटे सुनील क्याल, रोटे मनोज राय, रोटे सुनील दुबे एवं रोटे सहिंता चंद द्वारा संयुक्त रूप से मीडिया को प्रदान की गई।