Home छत्तीसगढ़ ठंड से राहत नहीं,रायगढ़-सारंगढ़ में छाया घना कोहरा

ठंड से राहत नहीं,रायगढ़-सारंगढ़ में छाया घना कोहरा

0

ठंड से राहत नहीं,रायगढ़-सारंगढ़ में छाया घना कोहरा

रायपुर--छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस समय प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड उत्तरी हिस्से में पड़ रही है। रायगढ़-सारंगढ़ में तो सुबह घना कोहरा छाये रहने से लाइट जलाकर वाहन चलाने की नौबत आ गई है।  एमपी व छत्तीसगढ़ के सीमा क्षेत्र अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं है।